ब्रीज कुंवर और जानकी बाई को पानी की समस्या से मिला छुटकारा

Updated on 04-10-2024 12:14 PM

कोरबा। कोरबा जिले के विकासखण्ड कोरबा, ग्राम पंचायत माखुरपानी के वनांचल ग्राम बिश्रामपुर जो जिला मुख्यालय से लगभग 28 कि.मी. की दूरी पर स्थित है, इस ग्राम की 90 प्रतिशत से अधिक आबादी अनुसूचित जनजाति की है। जल जीवन मिशन के अंतर्गत ग्राम में राशि रू. 29.64 लाख की सोलर पंप आधारित योजना की स्वीकृति जिला जल एवं स्वच्छता मिशन कोरबा द्वारा की गई थी। इस योजना के अंतर्गत ग्राम में 01 नग सोलर पंप की स्थापना कर 26 घरेलू नल कनेक्शन प्रदान किये गये है। केन्द्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना जल जीवन मिशन अंतर्गत “हर घर जल“ पहुंचने से ग्राम में खुशी का माहौल व्याप्त है। ग्राम की महिला हितग्राही ब्रीज कुंवर एवं जानकी बाई ने बताया कि अब उन्हें घर में ही पेयजल उपलब्ध हो रहा है। पूर्व में उन्हें ग्राम में स्थापित हैण्डपंप से पानी लाकर जीविका उपार्जन करते थे। इससे उन्हें काफी श्रम लगने के साथ-साथ समय भी नष्ट होता था, अब समय बचने से अन्य कार्य कर लेती है। जल जीवन मिशन के आने से अब यह समस्या दूर हो गई है। योजना का सफल क्रियान्वयन में ग्राम के सरपंच तथा ग्राम वासियों की सक्रिय सहभागिता रही है। हर घर में नल कनेक्शन पहुंचने एवं सुचारू रूप से नल से जल उपलब्ध होने से ग्राम बिश्रामपुर में पेयजल संकट से ग्रामवासियों को निजात मिल गया है। योजना का निर्माण कार्य पूर्ण होने के पश्चात दिनांक 02.10.2024 को ग्राम पंचायत में ग्राम सभा का आयोजन किया गया जिसमें ग्राम की सरपंच बहोरन मंझवार, सचिव सुरेश तंवर, पंचगण एवं ग्रामीण जन मुकेश, इतवार सिंह लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग से उप अभियंता एस. एन कंवर, जिला समन्वयक राबिन एक्का, गोविंद निषाद समेत बड़ी संख्या में ग्रामवासी की उपस्थिति में हर घर जल उत्सव मनाया गया साथ ही योजना का हस्तांतरण ग्राम पंचायत को किया गया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 October 2026
छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के साथ ही मौसम का मिजाज बदल गया है। प्रदेश में बारिश की एक्टिविटी थमने से अब दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में मां-बेटी की हत्या और रेप के मामले में कोर्ट में चार्जशीट पेश की गई। प्रत्यक्ष गवाही के अभाव में पुलिस ने फॉरेंसिक और डिजिटल सबूतों के…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में स्कूल प्रिंसिपल ने चोरों का गैंग बनाया, फिर कृषि अधिकारी बनकर सर्वे के नाम पर सूने मकानों को टारगेट करते थे। सर्वे करने की बात कहते…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के कोरबा में रेप के आरोपी का अस्पताल में आराम फरमाते हुए वीडियो सामने आया है। वीडियो में आरोपी पवन महतो मोबाइल पर बात करते और गुटखा खाते नजर…
 12 October 2026
रायपुर में भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच टी-20 सीरीज का रोमांच जल्द शुरू होने वाला है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कैप्टन स्मृति मंधाना और उनकी…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में टीचर रजनी बरेठ और उसके 12वीं में पढ़ने वाले बेटे सुजल बरेठ की हत्या मामले में लव अफेयर और पैसों के विवाद का एंगल सामने आया…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में गणित का सवाल हल नहीं कर पाने पर शिक्षक ने 8 साल की छात्रा की पिटाई कर दी। शिक्षक भागचंद चतुर्वेदी ने बच्ची के गाल…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। आरोपी ने घर में घुसकर मां और बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों की…
 10 October 2026
बिलासपुर । राज्यपाल  रमेन डेका ने कहा कि जूडो केवल एक खेल नहीं, बल्कि साहस, आत्मसंयम, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम है। यह विपरीत परिस्थितियों में धैर्य…
Advt.