दिखी बृजमोहन की राजनीतिक चमक : बेटे की शादी में उपराष्ट्रपति, केंद्रीय मंत्री, सांसद और विधायक पहुंचे

Updated on 22-01-2025 12:43 PM

रायपुर।  रायपुर के सांसद बृजमोहन अग्रवाल के बेटे आदित्य अग्रवाल के विवाह समारोह में उनकी राजनीतिक चमक की झलक देखने को मिली। विवाह समरोह में लगातार दो दिनों से राष्ट्रीय नेताओं का जमावड़ा रहा। मंगलवार को विवाह समारोह के लिए उपराष्ट्रपति जगदीश धनखड़ के साथ ही केंद्रीय मंत्री और कई राज्यों के मंत्री, राष्ट्रीय नेता पहुंचे।

श्री अग्रवाल के बेटे का विवाह मंगलवार को हुआ। इसके एक दिन पहले से ही लगातार उनके निवास और विवाह स्थल पर देशभर के नेताओं का जमावड़ा रहा।

विवाह समारोह में शामिल होने के लिए उप राष्ट्रपति जगदीश धनखड़ के साथ केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, गिरिराज सिंह, लोकसभा के अध्यक्ष ओम बिड़ला, राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा, मप्र के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय सहित मप्र और दूसरे राज्यों के भी कई मंत्री और नेता पहुंचे। 

मुख्यमंत्री सहित पहुंचे कई मंत्री

विवाह समारोह में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, डिप्टी सीएम अरुण साव, विजय शर्मा, रामविचार नेताम, टंकराम वर्मा, लखनलाल देवांगन, ओपी चौधरी, श्याम बिहारी जायसवाल, केदार कश्यप, दयालदास बघेल, लक्ष्मी राजवाड़े, केंद्रीय मंत्री तोखन साहू के साथ ही प्रदेश के ज्यादातर सांसद, विधायक और प्रदेश के नेता भी पहुंचे। इसी के साथ पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ ही कई कांग्रेसी नेता भी पहुंचे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
रायपुर, हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली स्थल पर कथित शुद्धिकरण की घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज प्रदेशभर में जिला स्तरीय मार्च और सत्याग्रह करेगी। कांग्रेस ने सभी जिला, शहर,…
 14 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ जगह अति भारी बारिश, जबकि एक-दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती…
 14 August 2026
जगदलपुर, बस्तर में नक्सलवाद से आजादी की तस्वीर आज कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर दिखाई देगी। तिरंगा यात्रा के तीसरे और अंतिम दिन बीजापुर से यात्रा आवापल्ली, उसूर, गलगाम, नंबी और ताड़पाला…
 14 August 2026
रायपुर, स्वतंत्रता दिवस के चलते एयरपोर्ट में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस वजह से तस्कर ट्रेनों से सोने की तस्करी कर रहे हैं। गुरुवार को रायपुर और नागपुर…
 14 August 2026
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन तोमन साहू की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक…
 14 August 2026
कोंडागांव। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करंजी में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…
 14 August 2026
कोण्डागांव। रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत कोण्डागांव जिले से 51 श्रद्धालुओं का दल अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए मंगलवार की रात रवाना हुआ। श्रद्धालुओं के दल को…
 14 August 2026
कोंडागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से गुरुवार को कोंडागांव में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के माध्यम…
 14 August 2026
कोण्डागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के विकास नगर स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में कांकेर सांसद भोजराज नाग ध्वजारोहण करेंगे। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह…
Advt.