आयुष्मान एवं वय वंदना कार्ड में लाए प्रगति, महतारी वंदन योजना का करे सर्वे कार्य

Updated on 13-08-2025 02:09 PM

मोहला  कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक लेकर विभागीय कार्य प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कृत्रिम अंग वितरण कैंप की तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने ब्लॉक स्तर लगने वाले इस कैंप की बेहतर कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए, ताकि अधिक से अधिक दिव्यांग एवं जरूरतमंद व्यक्तियों को कैंप का लाभ मिल सकें।

 कलेक्टर श्रीमती प्रजापति ने कहा कि दिव्यांग एवं जरूरत मंद संभावित व्यक्तियों का चिन्हांकन सीईओ जनपद ग्राम पंचायत स्तर पर करें, जिससे कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण से संबंधित व्यक्तियों को लाभान्वित किया जा सकें। उन्होंने आयोजित कैंप की जानकारी हेतु गांवों में मुनादी सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। कलेक्टर श्रीमती प्रजापति ने पीएम विश्वकर्मा योजना की समीक्षा की। उन्होंने योजना के धीमी क्रियान्वयन पर नाराजगी जताते हुए ट्रेनिंग की तैयारियों के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संबंधित अभ्यर्थियों की जानकारी लेकर ट्रेड सुनिश्चित कर अतिशीघ्र ट्रेनिंग प्रारंभ करें। उन्होंने कहा कि युवाओं के स्वरोजगार के लिए स्किल डेवलपमेंट महत्वपूर्ण हैं।

कलेक्टर श्रीमती प्रजापति ने पीएम श्री स्कूल में किए जा रहे निर्माण एवं मरम्मत कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने आरईएस को स्कूलों के लंबित एवं निर्माणाधीन कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिले के सिंचाई क्षेत्र विस्तार हेतु सिंचाई विभाग को विस्तृत कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए, जिससे क्षेत्र के किसानों को इसका लाभ मिल सके, इसी प्रकार उन्होंने जनपद एवं अन्य संबंधित विभागों को जल संचयन एवं भू-जल स्तर सुधार हेतु कार्य करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्रीमती प्रजापति ने जनदर्शन एवं विभिन्न शिकायत पोर्टल की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सभी विभाग शासन की प्राथमिकता अनुरूप प्राप्त सभी आवेदनों का प्राथमिकता से निराकरण सुनिश्चित करें। उन्होंने आयुष्मान, वय वंदना कार्ड की प्रगति की समीक्षा करते हुए स्वास्थ्य विभाग को प्रगति लाने के निर्देश दिए। इसी प्रकार उन्होंने महिला बाल विकास विभाग को महतारी वंदन योजना का सर्वे कार्य सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया। कलेक्टर श्रीमती प्रजापति ने स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित किया कि क्षेत्र में कार्यरत डॉक्टरों द्वारा बेहतर कार्य करने पर उन्हें प्रोत्साहित करते हुए सम्मानित करें। इसी प्रकार जिले के अन्य विभागों के कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट कार्य करने पर सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर डीएफओ श्री दिनेश पटेल, अपर कलेक्टर श्री घासी राम मरकाम, एसडीएम मोहला श्री हेमेन्द्र भुआर्य, एसडीएम मानपुर श्री अमित नाथ योगी सहित सभी विभाग के अधिकारी उपस्थित रहें।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची में छूटे पात्र लोगों और पहली बार वोट देने वाले युवाओं के नाम जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। भारत निर्वाचन आयोग ने विशेष गहन…
 03 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ के भिलाई से कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव को कोल लेवी मामले में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने नोटिस जारी किया है। उन्हें 5 अक्टूबर को सुबह 10:30 बजे…
 03 October 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग के अंजोरा स्थित दाऊ श्री वासुदेव चंद्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय में भर्ती प्रक्रिया को लेकर चल रहे विवाद के बीच राजभवन ने हस्तक्षेप किया है। राज्यपाल सचिवालय की ओर से…
 03 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर अब लगभग थम गया है। प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में गर्मी और उमस का असर बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 2…
 03 October 2026
मुंगेली, छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में 9वीं क्लास में पढ़ने वाली 14 साल की नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप की वारदात हुई है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि, दो लड़कों…
 03 October 2026
अम्बिकापुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय, सरगुजा, अम्बिकापुर के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) प्रकोष्ठ द्वारा “स्वच्छता ही सेवा” अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को…
 03 October 2026
महासमुंद। जिले के विकासखंड बागबाहरा अंतर्गत ग्राम बोदरीदादर निवासी श्रीमती दीपिका चन्द्राकर ने ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान से सिलाई एवं ब्यूटी पार्लर का प्रशिक्षण प्राप्त कर स्वरोजगार की दिशा में…
 03 October 2026
मोहला। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विकासखण्ड मोहला के क्लस्टर मोहभट्ठा में “सेवा सेतु अभियान–सरकार आपके द्वार” शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों को शासन की जनकल्याणकारी…
 03 October 2026
मोहला। शासन की जनकल्याणकारी नीतियों का उद्देश्य समाज के प्रत्येक पात्र परिवार तक आवश्यक सुविधाओं और योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। इसी उद्देश्य को धरातल पर साकार करने की दिशा…
Advt.