ब्रिटेन- फुटबॉल फैन्स को कार ने कुचला, 47 घायल

Updated on 27-05-2025 02:05 PM

ब्रिटेन के लिवरपूल शहर में सोमवार को एक शख्स ने कार से कई फुटबाल फैन्स को कुचल दिया। हादसे में 47 लोग घायल हुए हैं। इनमें से 27 को हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है, जबकि 20 का घटनास्थल पर ही इलाज किया गया।

ये फैन्स लिवरपूल फुटबॉल क्लब की प्रीमियर लीग में जीत पर विक्ट्री परेड निकाल रहे थे। लोकल पुलिस के मुताबिक, सोमवार शाम स्थानीय समयानुसार करीब 6 बजे वाटर स्ट्रीट पर एक कार ने कई पैदल यात्रियों को टक्कर मारी। 53 साल के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस ने घटना में आतंकी हमले की आशंका से इनकार किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस परेड में करीब 10 लाख लोग शामिल हुए थे।

पुलिस बोली- आरोपी गोरा आदमी

लोकल पुलिस ने एक बयान जारी कर बताया कि आरोपी लिवरपूल इलाके में रहने वाला एक गोरा आदमी है। हम लोगों से अपील करते हैं कि आज रात हुई घटना के बारे में अटकलें न लगाएं। पुलिस ने लोगों से परेशान करने वाले वीडियो या तस्वीरें ऑनलाइन शेयर न करने की अपील की है।

प्रधानमंत्री ने हादसे को चौंकाने वाला बताया

लिवरपूल रिवरसाइड की सांसद किम जॉनसन ने कहा- मुझे पूरी उम्मीद है कि हादसे का शिकार हुए सभी लोग सुरक्षित होंगे और जल्द ही अपने परिवार के पास घर पहुंचेंगे।

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने इस घटना को चौंकाने वाला बताया। उन्होंने कहा- लिवरपूल की तस्वीरें भयानक हैं। मेरी संवेदनाएं घायलों के साथ हैं। मुझे घटना की पूरी जानकारी दी जा रही है। मैं लोगों से अपील करता हूं कि पुलिस को जांच के लिए जरूरी समय और जगह दें।

लिवरपूल फुटबॉल क्लब क्लब के एक प्रवक्ता ने कहा- हम पुलिस के संपर्क में हैं। आज शाम ट्रॉफी परेड दौरान वाटर स्ट्रीट पर हुई घटना के बारे में जानकारी दे रहे हैं। हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं उन सभी के साथ हैं जो इस घटना से प्रभावित हुए हैं।

लिवरपूल दूसरी बार बना चैम्पियन बना

इंग्लैंड की टॉप फुटबॉल लीग (प्रीमियर लीग) का मौजूदा सीजन रविवार को खत्म हुआ। आखिरी दिन यानी 38वें राउंड में 10 मैच खेले गए, जिसमें से 8 के नतीजे निकले और दो बराबर रहे।

2024-25 सीजन में लिवरपूल 84 अंक के साथ चैम्पियन बना जबकि आर्सनल (74) ने दूसरे स्थान पर फिनिश किया। मौजूदा फॉर्मेट की प्रीमियर लीग में यह लिवरपूल की दूसरी ट्रॉफी है।

सीजन के 380 मुकाबलों में 1,091 गोल हुए। यह 38-गेम के सीजन में दूसरे सबसे ज्यादा गोल हैं। फैंस भी स्टेडियम में उमड़ पड़े। लीग के सभी 20 वेन्यू मुकाबलों के दौरान 98.8% भरे रहे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.