ब्रिटिश साइंटिस्ट का दावा- फिर कोरोना जैसी महामारी आना तय:बोले- दुनिया इसका सामना करने के लिए तैयार नहीं

Updated on 29-05-2024 01:20 PM

ब्रिटिश सरकार के पूर्व चीफ साइंटिफिक एडवाइजर पैट्रिक वालेंस ने एक और महामारी की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि कुछ ही समय के बाद एक और महामारी का आना तय है। पूर्व वैज्ञानिक सलाहकार ने आने वाली सरकार को इस पर ध्यान देने की सलाह दी है।

उन्होंने कहा कि कोरोना जैसी स्थिति से निपटने के लिए हमें तैयार रहने की जरूरत है। उन्होंने इस बात पर जोर देते हुए कहा कि अभी तक हम महामारी का सामना करने के लिए तैयार नहीं हुए हैं। ब्रिटिश वेबसाइट द गार्जियन की रिपोर्ट के मुताबिक, एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वालेंस ने कहा कि हमें शुरुआत में ही खतरों का पता लगा लेने के लिए बेहतर निगरानी तंत्र स्थापित करने की जरूरत है।

महामारी से निपटने के उपाय बताए
वालेंस ने कहा कि ये सही समय है जब देश में चुनाव चल रहे हैं। चुनाव में महामारी के खतरे को मुद्दा बनाया जाना जरूरी है। उन्होंने चुनाव के बाद आने वाली सरकार को महामारी की स्थिति में तेज डायग्नोस्टिक टेस्ट, जल्दी वैक्सीन उपलब्ध कराने जैसी चीजों पर काम करने की सलाह दी है।

वालेंस ने 2021 में G7 देशों के नेताओं की बैठक में कहा था कि महामारी के खिलाफ एकजुट होने की जरूरत है। इसके लिए हमें रैपिड डायग्नोस्टिक टेस्ट, रैपिड वैक्सीन और रैपिड ट्रीटमेंट करने होंगे ताकि खतरे को कम किया जा सके।

वालेंस ने अफसोस जताते हुए कहा कि 2023 तक G7 ने उनकी सलाह को भुला दिया। उन्होंने कहा कि यदि G7 या फिर G20 देशों के एजेंडे से महामारी का मुद्दा हटा दिया जाता है तो फिर स्थिति पहले जैसी हो सकती है। उन्होंने कहा कि महामारी से युद्ध की तरह ही निपटा जाना चाहिए।

हमारे पास एक सेना है। ये इसलिए नहीं है कि इस साल युद्ध होने वाला है। बल्कि हम जानते हैं कि एक राष्ट्र के होने के लिए ये एक जरूरी चीज है। ठीक इसी तरह से हमें महामारी को भी देखना चाहिए। हमें भी इससे निपटने के लिए हमेशा तैयारी रखनी चाहिए।

वालेंस ने कहा था- सुनक ने लोगों को मरने के लिए छोड़ दिया
गौरतलब है कि वालेंस ने कोरोना महामारी के दौरान ऋषि सुनक की आलोचना की थी। उस वक्त सुनक चांसलर के पद पर थे। उन्होंने आरोप लगाया था कि कोरोना के दूसरे चरण के दौरान सुनक ने लोगों को मरने के लिए छोड़ दिया।

हालांकि वालेंस ने सुनक सरकार के धूम्रपान विरोधी विधेयक की प्रशंसा की है। इस बिल के पास होने के बाद ब्रिटेन में कम उम्र के युवा तंबाकू से जुड़े उत्पाद नहीं खरीद पाएंगे। ब्रिटेन में अभी सिगरेट खरीदने की न्यूनतम उम्र 18 साल है। सुनक सरकार इसे हर साल बढ़ाना चाहती है। हालांकि वालेंस ने कहा कि उन्हें निराशा है कि चुनाव से पहले ये विधेयक पास नहीं हो पाएगा।

कौन हैं पैट्रिक वालेंस
पैट्रिक वालेंस अप्रैल 2018 से 2023 तक ब्रिटेन के चीफ साइंटिफिक एडवाइजर रह चुके हैं। इनके कार्यकाल में ही ब्रिटेन सहित पूरी दुनिया को कोरोना प्रकोप से जूझना पड़ा था। इस दौरान वालेंस ने कोरोना के खिलाफ नीतियां बनाने में ब्रिटिश सरकार मदद की। उनकी उपलब्धियों के लिए साल 2022 में उन्हें ‘सर’ की उपाधि दी गई। ये ब्रिटिश राजा या रानी द्वारा किसी व्यक्ति की उपलब्धियों या देश की सेवा के लिए दी जाने वाली एक प्रतिष्ठित उपाधि है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के ब्रॉड पीक हिमस्खलन की चपेट में आने से मारे गए मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा (निम्स दाई) समेत 5 अन्य पर्वतारोहियों का पार्थिव शरीर एयरलिफ्ट कर स्कार्दू ले…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में बने मुहाफिज-V बख्तरबंद वाहनों को कथित तौर पर सूडान की राजधानी खार्तूम में एक मिलिट्री परेड में देखा गया है। खुफिया सूत्रों का कहना है कि यह…
 07 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी अगले हफ्ते की शुरुआत (10 अगस्त) में प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मुलाकात करेंगे। त्रिवेदी की बांग्लादेश के पीएम से मुलाकात दोनों देशों…
 07 August 2026
बैंकॉक: थाईलैंड के एक स्कूल में हुई गोलीबारी की घटना में सात लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में तीन शिक्षक और तीन छात्र हैं। हमले का आरोपी भी…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सरकार ने बांग्लादेश में आईएसआई के प्रभाव की बात को नकार दिया है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि शेख हसीना और उनके बेटे…
 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
Advt.