ब्रिटिश महिला ने अरबों के बिटकॉइन कोड कचरे में फेंके:एक लाख टन कचरे में दबी 5900 करोड़ के कोड वाली हार्ड ड्राइव, ढूंढने की परमिशन भी नहीं

Updated on 28-11-2024 02:28 PM

ब्रिटेन में एक महिला ने अपने एक्स ब्वॉयफ्रेंड की 5900 करोड़ रुपए के बिटकॉइन कोड वाली हाई ड्राइव कूड़े में फेंक दी। डेली मेल से बात करते हाफिना एडी-इवांस नाम की महिला ने बताया- लगभग 10 साल पहले उनके एक्स ब्वॉयफ्रेंड जेम्स हॉवेल्स ने उनसे सफाई के दौरान कूड़ा फेंकने के लिए कहा था। मुझे नहीं पता था कि उसमें क्या है। उसे खोने में मेरी कोई गलती नहीं थी।

उस हार्ड ड्राइव को कचरे के साथ ही न्यूपोर्ट के लैंडफिल में डंप कर दिया गया। वह अभी भी वहां 100,000 टन कचरे के नीचे दबी है। हालांकि, अब उसे खोज पाना काफी मुश्किल है। हॉवेल्स ने 2009 में 8,000 बिटकॉइन माइन किए थे, लेकिन उन्हें बाद में पता चला कि वो हार्ड ड्राइव जिसमें क्रिप्टो कोड थे खो चुकी है।

एडी-इवांस ने कहा अगर वो हार्ड ड्राइव मिल जाती है तो मुझे उसमें से कुछ नहीं चाहिए, बस वो उस बारे में बात करना बंद कर दे। इस हादसे ने हॉवेल्स की मेंटल कंडीशन पर बहुत बुरा असर डाला है।

सिटी काउंसिल पर 4,900 करोड़ रुपए का मुकदमा किया

हॉवेल्स ने न्यूपोर्ट सिटी काउंसिल से कई बार लैंडफिल की खुदाई के लिए परमिशन की अपील की है। लेकिन, पर्यावरणीय चिंताओं का हवाला देकर हर बार उस अपील को खारिज कर दिया जाता है। हॉवेल्स ने न्यूपोर्ट सिटी काउंसिल पर लैंडफिल तक पहुंचने से रोकने का आरोप लगाते हुए 4,900 करोड़ रुपए का मुकदमा दायर किया है।

हॉवेल्स ने वादा किया है कि अगर हार्ड ड्राइव मिल जाती है तो वह अपनी प्रापटी का 10% हिस्सा न्यूपोर्ट को ब्रिटेन का दुबई या लास वेगास बनाने के लिए दान कर देंगे। फिलहाल, उनकी कानूनी लड़ाई जारी है, जिसकी सुनवाई दिसंबर की शुरुआत में होनी है।

80 लाख रुपए से ज्यादा एक बिटकॉइन की कीमत 

अमेरिका राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रम्प की जीत के बाद क्रिप्टोकरेंसी मार्केट में भारी भरकम उछाल देखने को मिला था। बिटकॉइन की कीमत में 30% से ज्यादा की तेजी आई है। भारतीय रुपए में एक बिटकॉइन की कीमत 80 लाख रुपए से ज्यादा पहुंच गई है।

क्रिप्टोकरेंसी का इतिहास

1983 में सबसे पहले अमेरिकन क्रिप्टोग्राफर डेविड चाम ने ई-कैश (ecash) नाम से क्रिप्टोग्राफिक इलेक्ट्रॉनिक मनी बनाई थी।

1995 में डिजिकैश के जरिए इसे लागू किया गया।

इस पहली क्रिप्टोग्राफिक इलेक्ट्रॉनिक मनी को किसी बैंक से नोटों के रूप में विड्रॉल करने के लिए एक सॉफ्टवेयर की आवश्यकता थी।

यह सॉफ्टवेयर पूरी तरह से एनक्रिप्टेड था। सॉफ्टवेयर के जरिए क्रिप्टोग्राफिक इलेक्ट्रॉनिक मनी प्राप्त करने वाले को एनक्रिप्टेड-की यानी खास प्रकार की चाभी दी जाती थी।

इस सॉफ्टवेयर के इस्तेमाल से पैसा जारी करने वाला बैंक, सरकार या अन्य थर्ड पार्टी ट्रांजेक्शन को ट्रैक नहीं कर पाते थे।

1996 में अमेरिका की नेशनल सिक्युरिटी एजेंसी ने क्रिप्टोकरेंसी सिस्टम के बारे में बताने वाला एक पेपर पब्लिश किया।

2009 में सातोशी नाकामोतो नाम के वर्चुअल निर्माता ने बिटकॉइन नाम की क्रिप्टोकरेंसी बनाई। इसके बाद ही क्रिप्टोकरेंसी को दुनियाभर में लोकप्रियता मिली



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
माले/इस्लामाबाद: मालदीव अपनी कमजोर अर्थव्यवस्था को सुधारने के लिए दक्षिण एशियाई देशों के संगठन 'सार्क' को फिर से शुरू करने की कोशिशें कर रहा है लेकिन उसके सारे दांव नाकाम…
 11 August 2026
मॉस्को/कीव: रूसी वायुसेना ने 4-5 अगस्त की रात को यूक्रेन पर 24 बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया। यूक्रेनी वायु सेना ने इन मिसाइलों को 'इस्कंदर-M/S-400' कैटेगरी में रखा है। इसका…
 11 August 2026
लंदन: सूडान में चल रहे नरसंहार को लेकर दुबई के शासक को लंदन की सड़कों पर घेर लिया गया। मोहम्मद बिन राशिद अल-मकतूम जो दुबई के शासक होने के साथ…
 11 August 2026
वॉशिंगटन/अंकारा: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को पिछले महीने NATO शिखर सम्मेलन के बाद बेहद सीक्रेट तरीके से एक मिलिट्री विमान के जरिए तुर्की से बाहर निकाला गया था। अमेरिकी सीक्रेट…
 11 August 2026
काठमांडू: नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल ने कहा है कि 1816 की वह मूल सुगौली संधि नहीं मिल रही है जिसने ब्रिटिश भारत के साथ उसकी सीमा तय की…
 11 August 2026
तेल अवीव: सऊदी अरब, तुर्की और पाकिस्तान के बीच हुए डिफेंस पैक्ट के बाद इजरायली डिफेंस सर्किल में भारत को 'इंश्योरेंस पॉलिसी' की तरह देखा जा रहा है। इजरायल में…
 10 August 2026
ढाका: भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान से सोमवार को मुलाकात की है। बांग्लादेश का उच्चायुक्त नियुक्त होने के बाद त्रिवेदी की बांग्लादेश के प्रधानमंत्री…
 10 August 2026
तेल अवीव: सऊदी अरब, पाकिस्तान और तुर्की के बीच हुए 'मक्का समझौते' के बाद इजरायल का मानना है कि इस समझौते के बाद उसके भारत से संबंध और मजबूत होंगे।…
 10 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में हो रहे अहम घटनाक्रम के बीच भारत के चार सुरक्षा अधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल ढाका पहुंचा है। भारतीय प्रतिनिधिमंडल बांग्लादेशी सेना की खुफिया एजेंसी डॉयरेक्टरेट जनरल ऑफ…
Advt.