बारिश के बीच जवानो के बैरक की टूटी छत, 11 घायल

Updated on 20-05-2023 10:10 PM

जगदलपुर । बस्तर में शुक्रवार की शाम मौसम में अचानक हुए बदलाव के बीच तेज हवाओं के साथ जमकर बारिश हुई। सीआरपीएफ 241 बटालियन के एक कैंप में बैरक की छत टूट गई।

जिसके अंदर मौजूद करीब 11 जवान घायल हो गए। सभी घायलों का कैंप में ही इलाज चल रहा है। इधर, जगदलपुर शहर के शहीद पार्क के नजदीक जल भराव भी हो गया था।

दरअसल, मौसम विभाग ने पहले ही अलर्ट जारी किया था कि, छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में बारिश होगी। बस्तर संभाग के जगदलपुर और दंतेवाड़ा जिले में गरज-चमक के साथ जमकर बारिश हुई।

बारिश की वजह से दरभा थाना क्षेत्र के सेड़वा में स्थित सीआरपीएफ 241 बटालियन का कैंप जलमग्न हो गया। कैंप में मौजूद जवान सामान को इधर-उधर कर रहे थे। साथ ही पानी बाहर निकालने की कोशिश में लगे थे।

इसी बीच अचानक आई तेज आंधी की वजह से बैरक की टीन शेड की बनी छत टूट कर नीचे गिर गई। हादसे में 11 जवान घायल हो गए हैं। जिनमें कुछ जवानों की हालत गंभीर है।

घटना के बाद कैंप में मौजूद अन्य जवान फौरन बैरक से घायलों को बाहर निकाले। फिर उन्हें दूसरी बैरक में शिफ्ट किया गया। जहां सीआरपीएफ के डॉक्टर घायलों का इलाज कर रहे हैं।

शुक्रवार को जगदलपुर में अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम के बदलने के बाद तापमान में 1 डिग्री की गिरावट आई।

बारिश के बाद से जगदलपुर दंतेवाड़ा समेत अन्य जगहों पर मौसम सुहावना हुआ है। मौसम विभाग की मानें तो आज भी छत्तीसगढ़ के एक दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग ने बताया कि उत्तर और पश्चिम से लगातार गर्म हवा आ रही हैं। हल्की बारिश के साथ कुछ जगहों पर छीटें भी पड़े हैं। बस्तर में 3 छोटे-छोटे सिस्टम का प्रभाव एक साथ पड़ा है। इसलिए बारिश हुई है। अगले 24 से 48 घंटे तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा।

तेज आंधी तूफान के चलते शहर के पंचपथ चौक के पास स्थित 100 साल पुराना अकेशिया पेड़ भी गिर गया। जिससे आस-पास के इलाकों में बिजली गुल हो गई थी। बताया जा रहा है कि, कर्मचारी व्यवस्था सुधारने में लगे रहे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
जगदलपुर, दंतेवाड़ा और नारायणपुर जिले के बॉर्डर में स्थित धौड़ाई वन परिक्षेत्र में तेंदुए का शिकार किया गया है। वन विभाग की टीम ने 3 तस्करों को तेंदुए की खाल के…
 11 August 2026
जगदलपुर, जगदलपुर में सोमवार को उत्तर और दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की रणनीतिक बैठक हुई। मीटिंग में बढ़ते बिजली बिल, स्मार्ट मीटर और 400 यूनिट तक बिजली बिल हाफ योजना को…
 11 August 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई स्टील प्लांट (BSP) के ब्लास्ट फर्नेस से 250 टन लोहा चोरी और फ्लू डस्ट के अवैध परिवहन के मामले में पूर्व जीएम हिमांशु भूषण मलिक को हाईकोर्ट से बड़ी…
 11 August 2026
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सोमवार को विवाद के बाद 2 युवकों ने शराब दुकान के सामने दिनदहाड़े भाजपा समर्थित पूर्व जनपद सदस्य के पति की गला रेतकर हत्या कर दी।…
 11 August 2026
रायपुर, रायपुर के संजय नगर इलाके में पुलिस ने छापेमारी कर एक बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया है। आरोपी करीब 26 साल से रायपुर में रह रहा था और यहां गाड़ी…
 11 August 2026
कोंडागांव। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी की अध्यक्ष्ता एवं उनकी उपस्थिति में अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी एवं मॉनिटरिंग सेल, नेशनल लोक अदालत…
 11 August 2026
कोंडागांव, कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने शुक्रवार को केशकाल विकासखंड अंतर्गत ग्राम जामगांव में निर्माणाधीन 132/33 केवी विद्युत उपकेंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उपकेंद्र के निर्माण कार्यों की प्रगति…
 11 August 2026
कोंडागांव । स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिलेभ्र में 'उल्लास महा चौपाल' का आयोजन किया जाएगा। ध्वजारोहण के बाद स्कूलों और ग्राम पंचायतों में होने वाले इस कार्यक्रम के जरिए…
 11 August 2026
कोण्डागांव। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव गायत्री साय के नेतृत्व में …
Advt.