NMDC स्लरी पाइपलाइन के लिए खोदे गड्ढे में गिरे भाई-बहन:पानी में डूबने से बच्चे की मौत

Updated on 29-07-2025 01:16 PM

छत्तीसगढ़ में दंतेवाड़ा जिले के गीदम में करीब 10 फीट गहरे गड्ढे में गिरने से 11 साल के छात्र की मौत हो गई है, जबकि उसकी बहन को राहगीरों ने जिंदा बाहर निकाल लिया। NMDC के स्लरी पाइप लाइन बिछाने के लिए गड्ढा कर छोड़ा गया था। स्कूल से लौटते समय दोनों भाई-बहन उसमें गिर गए। मामला गीदम थाना क्षेत्र के हाउरनार ग्राम पंचायत का है।

जानकारी के मुताबिक, यहां गुमड़ा जाने वाले मुख्यमार्ग के किनारे स्लरी पाइप लाइन के लिए गड्ढा खोदकर छोड़ा गया है। जिसमें लबालब पानी भरा हुआ है। सोमवार की शाम भाई-बहन स्कूल से घर आ रहे थे। इस बीच वे लोग हाथ-पैर धोने के लिए पानी के पास चले गए।

भाई को बचाने कूदी बहन

इसके बाद टिकेश्वर सिंह (11) का पैर फिसलने से वह पानी के अंदर गिर गया। वह डूबने लगा। वहीं उसकी बहन उसे बचाने के लिए पानी में कूद गई। वह भी डूबने लगी। इसी बीच उस सड़क से गुजर रहे कुछ राहगीरों की नजर इन पर पड़ी। इसके बाद कुछ लोग पानी में उतर कर बच्ची को बचा लिए।

वहीं 11 साल का बच्चा बेसुध था। इसकी खबर आस-पास के लोगों को भी दी गई। बच्चे को तुरंत गीदम अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

लोगों में आक्रोश

मृत बच्चे के परिजनों और आस-पास के लोगों में भी NMDC के खिलाफ जमकर गुस्सा फूटा। लोगों ने कहा कि NMDC ने यहां पाइपलाइन बिछाने के लिए गड्ढा खोद रखा है। लेकिन पाइपलाइन बिछाई नहीं। इस खाली गड्ढे में इससे पहले भी कई मवेशी गिरे हैं। वहीं आज बच्चे गिर गए। एक की मौत हो गई।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पीडब्ल्यूडी रामपुर में आज विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय रामपुर की छात्राओं द्वारा…
 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शहर के स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय, एनसीडीसी, एसईसीएल कोरबा में नमो सेवा गाथा कार्यक्रम के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की साप्ताहिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में शासन की फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति, मुख्यमंत्री जनदर्शन, मंत्रियों, पीएमओ पीजी…
 07 October 2026
कोरबा। मानव-हाथी द्वंद्व प्रबंधन के लिए गठित समिति की बैठक आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में हाथियों से प्रभावित किसानों को फसल…
 07 October 2026
कोरबा। जिले में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण, युवाओं एवं विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से सुरक्षित रखने तथा तंबाकू मुक्त वातावरण बनाने हेतु  जिला दंडाधिकारी  कुणाल दुदावत…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज अपने कक्ष में स्वर्गीय  रविन्द्र कुमार जायसवाल के ज्येष्ठ पुत्र  राहुल कुमार जायसवाल को पटवारी (प्रशिक्षु) पद पर अनुकम्पा नियुक्ति का पत्र सौंपा। इस…
 07 October 2026
कटघोरा/कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कटघोरा विकासखंड के ग्राम कसाईपाली में आज सेवा सेतु शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 102 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 94 का…
 07 October 2026
कोरबा। कृषि विभाग एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की क्रियान्वयन एजेंसी एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में आज कार्यक्रम आयोजित कर जिले की छह महिला कृषकों को…
 07 October 2026
बिलासपुर। कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं सामुदायिक…
Advt.