कर्नाटक में जैन मुनि नंदी महाराज की निर्मम हत्या, बोरवेल से बरामद हुए शरीर के टुकड़े

Updated on 10-07-2023 01:19 PM
बेंगलुरु: कर्नाटक के बेलगावी जिले में एक जैन मुनि के शव के टुकड़े बोरवेल से बरामद हुए हैं। पुलिस के मुताबिक चिकोड़ी तालुक के कुएं में जैन मुनि के शव के टुकड़े मिले हैं। जानकारी के मुताबिक छह जुलाई से ही जैन मुनि आचार्य श्री कामकुमार नंदी महाराज लापता चल रहे थे, जिसकी शिकायत पुलिस में दर्ज कराई गई थी। हत्या के इस मामले में हासन दलायथ और नारायण बसप्पा मादी नाम के दो लोगों की गिरफ्तारी की गई है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने जैन मुनि की हत्या पर दुख जताते हुए कमेटी गठित की है और अधिकारियों को गहन जांच के सख्त निर्देश दिए हैं।

बीजेपी ने की जांच की मांग

भाजपा के प्रदेश प्रमुख नलिन कुमार कटील ने घटना की निंदा की और कहा कि संबंधित तथ्यों को ध्यान में रखते हुए गहन जांच की जानी चाहिए।कटील ने एक बयान में कहा, 'सरकार को इस मामले को गंभीरता से लेना होगा और यह सुनिश्चित करना होगा कि दोषी पकड़े जाएं। भाजपा के प्रवक्ता और एमएलसी एन रवि कुमार ने सरकार से अपील की कि मामले की गंभीरता से जांच हो, क्योंकि इस हत्या में कई लोगों के शामिल होने की संभावना है। जैन मुनि का अंतिम संस्कार रविवार को हिरेकोड़ी गांव में जैन परंपरा के अनुरूप किया गया था।

सांप्रदायिक रंग देना चाहती है बीजेपी

कर्नाटक में जैन मुनि की हत्या केस में राज्य के मंत्री प्रियांक खरगे का बयान सामने आया है। प्रियांक खरगे ने कहा कि, 'जैन समुदाय राज्य सरकार की जांच से संतुष्ट है। उन्होंने किसी अन्य एजेंसी से इस जांच को कराने के लिए दबाव नहीं डाला है। गृह विभाग काफी सक्षम है, किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। जहां तक बीजेपी का सवाल है, वे जो चाहें मांग कर सकते हैं। जांच रिपोर्ट सामने आने दीजिए, जैन समुदाय सरकार के साथ है क्योंकि वे जानते हैं कि सरकार का कोई दुर्भावनापूर्ण इरादा नहीं है और यह सामुदायिक मुद्दा होने के बजाय व्यक्तिगत झगड़ा लगता है। चूंकि भाजपा के पास उठाने के लिए कोई मुद्दा नहीं है, वे इसे सांप्रदायिक आधार पर उठाना चाहते हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.