करंट से मौत मामले में BSES को देना होगा 10 लाख मुआवजा, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला

Updated on 08-09-2024 11:34 AM
नई दिल्ली: दिल्ली हाई कोर्ट ने 2017 में बिजली का करंट लगने से जान गंवाने वाले दिल्ली पुलिस के एक सब इंस्पेक्टर (SI) की विधवा को 10 लाख की अनुग्रह राशि देने का BSES को निर्देश दिया। कोर्ट ने साफ किया कि वह पति की मौत से पीड़ित को पहुंचे कष्ट को कम करने के मकसद से संवेदना दिखा रहा है, हालांकि उसने इस फैसले में यह स्थापित नहीं किया है कि BSES इस हादसे के लिए जिम्मेदार है या नहीं। इस मुद्दे को लेकर पीड़िता को सिविल कोर्ट में जाने की छूट दी गई है। जस्टिस पुरुषेंद्र कुमार कौरव ने जजमेंट में कहा कि याचिकाकर्ता को पहले दिए गए लाभों को देखते हुए यह अदालत याचिकाकर्ता को BSES से 10 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दिलाना उचित समझती है। कोर्ट ने भुगतान के लिए तीन महीने की अवधि तय की और साफ किया कि इसमें विफल रहने पर याचिकाकर्ता सालाना 6 प्रतिशत की दर से ब्याज पाने की हकदार होगी।

शगुफ्ता अली की याचिका का निपटारा

इस फैसले के साथ हाई कोर्ट ने शगुफ्ता अली की याचिका का निपटारा कर दिया। एडवोकेट सईद कादरी और अन्य के जरिए कोर्ट तक पहुंची याचिकाकर्ता ने 21 मई 2017 को बिजली का करंट लगने के कारण पति अफजल अली की दुर्भाग्यपूर्ण मौत के लिए मुआवजे में प्रतिवादियों से 50 लाख दिलाने की कोर्ट से गुहार लगाई। याचिकाकर्ती ने कोर्ट को बताया कि उनके पति ने 1990 में दिल्ली पुलिस जॉइन की थी। 1991 में मृतक और उनकी शादी हुई, जिससे तीन बच्चे हैं। अली के साथ यह हादसा तब हुआ जब वह अपने छोटे बेटे के लिए साइकल खरीदने साइकल मार्केट गए थे। उस दौरान बारिश होने लगी जिससे बचने के लिए उन्होंने न्यू लाजपत राय मार्केट में आश्रय लिया, लेकिन यहां एक दुकान के शटर को छूते ही उन्हें करंट लग गया और मौके पर उनकी मौत हो गई। याचिकाकर्ता के मुताबिक, उन्हें अगले दिन इस हादसे की सूचना मिली। पुलिस स्टेशन (कोतवाली) ने IPC के तहत लापरवाही से मौत का मामला दर्ज किया। 9 अक्टूबर, 2019 में केस की चार्जशीट दाखिल की गई, जिसमें केवल उस दुकानदार को आरोपी बनाया गया, जिसकी दुकान के मीटर से करंट पैदा होते हुए चैनल के शटर तक पहुंचा।

50 लाख का मुआवजा दिलाने का अनुरोधयाचिकाकर्ता के मुताबिक, इसके बाद उन्होंने दिल्ली सरकार को प्रतिवेदन देकर 50 लाख का मुआवजा दिलाने का अनुरोध किया। जवाब में BSES ने अपनी ओर से किसी भी तरह की लापरवाही मानने से इनकार कर दिया। दूसरी ओर, दिल्ली पुलिस ने कोर्ट में दावा किया कि उसकी ओर से याचिकाकर्ता को फैमिली पेंशनरी बेनिफिट के तौर पर 27,96,496 पहले ही दे दिए गए हैं और हर महीने 17,150 की पेंशन दी जा रही है, जो 22 मई, 2027 तक जारी रहेगी। उसके बाद, यह 10,290 रुपये महीना हो जाएगी। इन सारे तथ्यों पर गौर करते हुए कोर्ट ने कहा कि BSES की ओर से लापरवाही दिखाने के लिए रिकॉर्ड पर साक्ष्यों के अभाव में यह अदालत पक्के तौर पर इसका फैसला नहीं कर सकती। हालांकि, सक्षम सिविल कोर्ट के सामने साक्ष्य पेश कर पक्षकार इसे स्थापित करने के लिए स्वतंत्र हैं। कोर्ट ने संबंधित कार्यवाही के लिए कुछ समयसीमा भी तय की है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
 10 August 2026
पटना/दिल्ली: उत्तर प्रदेश और पंजाब की विधानसभा चुनावों में दो-दो हाथ करने की तैयारी में चिराग पासवान जुट गए हैं। दिल्ली में लोजपा (रामविलास) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की अहम बैठक…
 10 August 2026
जयपुर: राजस्थान में निकाय और पंचायत चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। ओबीसी आयोग की रिपोर्ट के बाद चुनाव की प्रक्रिया आगे बढ़ी है। हालांकि लॉटरी की तारीख दो…
 10 August 2026
कोलकाता : त्रिपुरा की 'नेशनलिस्ट सिटिज़न्स पार्टी ऑफ़ इंडिया' (NCPI) में मतभेद सामने आए हैं। यह एक कम जानी-मानी राजनीतिक पार्टी है, जिसमें हाल ही में तृणमूल कांग्रेस के 20…
 10 August 2026
रांचीः झारखंड में अलग-अलग भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों के विरोध में प्रदर्शन कर रहे हजारों अभ्यर्थियों ने सोमवार को विधानसभा मार्च निकाला गया। 'विधानसभा घेराव' मार्च निकाल रहे प्रदर्शनकारी…
 10 August 2026
कोलकाता, पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले में 35 साल के चाय किसान दीपांकर गोप के अपहरण का मामला सामने आया है। घटना शनिवार को भारत-बांग्लादेश सीमा के पास राजगंज ब्लॉक के…
 10 August 2026
कोच्चि, केरलम पुलिस ने सोमवार को राइट विंग कमेंटेटर और यूट्यूबर टीजी मोहनदास को गिरफ्तार किया। उन पर NEET पेपर लीक के विरोध में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों को…
 07 August 2026
अमृतसर : अमेरिका में भारत से जुड़े अंतरराष्ट्रीय क्राइम सिंडिकेट के खिलाफ 'ऑपरेशन हार्ड बॉल' के बीच कनाडा से भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग को लेकर बड़ा खुलासा सामने आया है।…
Advt.