बीएसपी के ठेका श्रमिकों का होगा पुलिस वेरिफिकेशन, एसएसपी ने दिये नर्देश

Updated on 29-05-2025 11:51 AM

भिलाई। भिलाई स्टील प्लांट में काम करने वाले सभी ठेका श्रमिकों का अब पुलिस वेरिफिकेशन होगा। एसएसपी दुर्ग विजय अग्रवाल ने बुधवार को पुलिस कंट्रोल रूम सेक्टर-6 में बीएसपी के ट्रेड यूनियन पदाधिकारियों बैठक लेकर इस संबंध में निर्देश दिए। बैठक में भिलाई इस्पात संयंत्र के विभिन्न श्रमिक संगठनों के पदाधिकारियों से परिचय प्राप्त कर उनके संगठनों की संगठनात्मक जानकारी, ठेका श्रमिकों के संबंध में जानकारी, गेट पास बनाने की प्रक्रिया व विभिन्न दस्तावेजों में पुलिस वैरिफिकेशन को अनिवार्य किये जाने तथा अवैध अप्रवासियों के ठेका श्रमिक के रूप में कार्यरत कर्मचारियों की जानकारी साझा करने के लिए निर्देशित किया गया .

तथा अवैध अप्रवासिय के गतिविधयों की जानकारी संबंधित थाना को तत्काल सूचना देने हेतु निर्देशित किया गया। बैठक में इंटक, बीएमएस, सीटू, एचएमएस, इस्पात श्रमिक मंच, ऑफिसर्स एसोसिएशन एवं भिलाई इस्पात संयंत्र के अन्य यूनियन के पदधिकारी व उनके प्रतिनिधि शामिल हुए। यूनियन के पदाधिकारियों द्वारा सुझाव भी दिये गये।

जिसमें बोरिया गेट में पुलिस सहायता केन्द्र और टाउनशिप में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा सुझाव को लेकर आश्वस्त किया कि सभी विषयों में ध्यान दिया जाएगा और समस्याओं को दूर किया जाएगा। अवैध अप्रवासी व्यक्तियों की सूचना देने के लिए एसटीएफ का नंबर 9827166418 एवं 9479241784 भी जारी किया गया जिसमे जानकारी देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाने की बात भी एसएसपी ने बताई।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पीडब्ल्यूडी रामपुर में आज विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय रामपुर की छात्राओं द्वारा…
 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शहर के स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय, एनसीडीसी, एसईसीएल कोरबा में नमो सेवा गाथा कार्यक्रम के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की साप्ताहिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में शासन की फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति, मुख्यमंत्री जनदर्शन, मंत्रियों, पीएमओ पीजी…
 07 October 2026
कोरबा। मानव-हाथी द्वंद्व प्रबंधन के लिए गठित समिति की बैठक आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में हाथियों से प्रभावित किसानों को फसल…
 07 October 2026
कोरबा। जिले में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण, युवाओं एवं विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से सुरक्षित रखने तथा तंबाकू मुक्त वातावरण बनाने हेतु  जिला दंडाधिकारी  कुणाल दुदावत…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज अपने कक्ष में स्वर्गीय  रविन्द्र कुमार जायसवाल के ज्येष्ठ पुत्र  राहुल कुमार जायसवाल को पटवारी (प्रशिक्षु) पद पर अनुकम्पा नियुक्ति का पत्र सौंपा। इस…
 07 October 2026
कटघोरा/कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कटघोरा विकासखंड के ग्राम कसाईपाली में आज सेवा सेतु शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 102 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 94 का…
 07 October 2026
कोरबा। कृषि विभाग एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की क्रियान्वयन एजेंसी एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में आज कार्यक्रम आयोजित कर जिले की छह महिला कृषकों को…
 07 October 2026
बिलासपुर। कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं सामुदायिक…
Advt.