बीएसपी सेक्टर-6 सोसाइटी एक करोड़ 38 लाख के शुद्ध लाभ में

Updated on 20-09-2022 05:10 PM
भिलाई स्टील प्लांट के कर्मियों की सर्वाधिक संख्या वाली सहकारी संस्था इस्पात कर्मचारी को-आॅपरेटिव क्रेडिट सोसाइटी लिमिटेड सेक्टर-6 भिलाई नगर की वार्षिक आमसभा परशुराम भवन सेक्टर-2 में रखी गई। प्रारंभ में सोसाइटी के संस्थापक स्व. आरएस शर्मा के तैल चित्र पर माल्यार्पण के साथ दीप प्रज्वलित किया गया।
सोसायटी केअध्यक्ष बृज बिहारी मिश्रा ने संस्था की उपलब्धियों एवं वित्तीय स्थिति के बारे में अपने वार्षिक प्रतिवेदन में सदस्यों को अवगत कराया।इस पर संस्था के सदस्यों ने संस्था की वित्तीय स्थिति पर संतोष व्यक्त किया। सभा की कार्यवाही के अंतर्गत अंकेक्षित वित्तीय पत्रक वर्ष 2021-22 का अनुमोदन,वर्ष 2023-24 के प्रस्तावित बजट का अनुमोदन,वर्ष 2020-21 के अनुपूरक बजट का अनुमोदन और 2021-22 के देय लाभांश का अनुमोदन किया गया।

इसी तरह आमसभा में कर्मचारियों को वर्ष 2021-22 में देय एक्सग्रेशिया राशि भुगतान करने बाबत संचालक मंडल के निर्णय का अनुमोदन किया गया। वहीं वित्तीय वर्ष 2022-2023 के लेखों के अंकेक्षण हेतु संपरीक्षक की नियुक्ति बाबत विचार उपरांत निर्णय लिया गया।

अध्यक्ष बृज बिहारी मिश्रा ने आमसभा को बताया कि वर्ष 2021-22 का शुद्ध लाभ एक करोड़, 38 लाख, 31 हजार रुपए रहा है। उन्होंने सोसाइटी की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए बताया कि सदस्यों को त्वरित सेवा प्रदान करने कंप्यूटरीकृत कार्य प्रणाली आरंभ कर प्रिंटेड पासबुक प्रदत्त की जा रही है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में आकस्मिक ऋण की सीमा 3 लाख रुपए है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
दुर्ग ।  जिला प्रशासन एवं समाज कल्याण विभाग दुर्ग के सहयोग से एग्रीकल्चर इन्श्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया लिमिटेड (एआईसी) भारत सरकार वित्त मंत्रालय के प्रशासनिक नियंत्रण मंत्रालय के निगमित सामाजिक…
 18 September 2026
दुर्ग, ।  देश के यशस्वी प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के सेवा सुशासन का 25 वर्षाे का एक लंबा अंतराल पूर्ण हो रहा है। उनके नेतृत्व में हुए कार्याे और परिवर्तन को…
 18 September 2026
दुर्ग  ।  दिव्यांगता के बावजूद आत्मनिर्भर बनने की इच्छा-शक्ति और शासन की स्वरोजगार योजनाओं ने देवेंद्र कुमार यादव के जीवन को नई दिशा दी है। कैलाशबाड़ी दुर्ग निवासी  देवेंद्र कुमार…
 18 September 2026
रायपुर (वीएनएस)। विवेकानंद नगर में आयोजित सर्वमंगलमय वर्षावास 2026 के तहत 49 दिवसीय पंच परमेष्ठि श्रेणी तप के समापन अवसर पर तीन दिवसीय रत्नत्रयी महोत्सव का आयोजन भक्तिभाव के साथ…
 18 September 2026
रायपुर (वीएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के सफल 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से पूरे देश और प्रदेश में सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत…
 18 September 2026
रायपुर । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर बस्तर जिले में महीने भर चलने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ का गुरुवार को भव्य…
 18 September 2026
रायपुर। ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत बस्तर जिला मुख्यालय जगदलपुर स्थित अमर वाटिका में उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा पहुंचे। उन्होंने अमर जवान स्मारक के समीप दीप प्रज्वलित…
 17 September 2026
छत्तीसगढ़ के जीएसटी विभाग में सीमित भर्ती परीक्षा के जरिए टैक्स इंस्पेक्टर बने 42 कर्मचारियों की नियुक्ति रद्द कर दी गई है। 2021 और 2022 में हुई परीक्षा के माध्यम…
 17 September 2026
राज्य सरकार के लिखित आदेश के बावजूद दूसरे-तीसरे वर्ष और तीसरे-पांचवें सेमेस्टर में प्रवेश नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए एनएसयूआई कार्यकर्ताओं और छात्रों ने बुधवार को पं. रविशंकर शुक्ल…
Advt.