बीएसपी टीम ने प्लेट कंबाइंड के विरुद्ध सेमी फ़ाइनल जीत कर फ़ाइनल मैच में बनाई जगह

Updated on 07-05-2024 05:32 PM

भिलाई। छत्तीसगढ़ राज्य क्रिकेट संघ द्वारा, 3 मई 2024 को शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम रायपुर में, अंतर जिला टी-20 सीनियर क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित की गई थी। इस रोमांचक मुकाबले में भिलाई इस्पात संयंत्र की टीम ने, प्लेट कंबाइंड को 3 विकेट से हराकर अंतिम मैच पर अपनी जगह बना ली है। अमनदीप खरे ने कप्तानी पारी खेलते हुए शानदार शतक बनाकर बेहतरीन प्रदर्शन किया। अमनदीप खरे सेमीफाइनल मैच के स्टार रहे, जिन्होंने सिर्फ 59 गेंदों में 11 चौकों और 5 छक्कों के साथ 105 रन बनाए। प्लेट कंबाइंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट पर 168 रन बनाये। 20 ओवर के बाद, अमित यादव ने 50 और आशुतोष सिंह 42 रन बनाए। बीएसपी की गेंदबाजी में विजय शर्मा ने 3 विकेट, देव आदित्य सिंह ने 2 विकेट, ऐश्वर्या मरिया और सौरभ खैरवार ने 1 विकेट प्राप्त किये। बीएसपी की बल्लेबाजी में, अमनदीप खरे ने 59 गेंदों में 11 चौकों और 5 छक्कों के साथ 105 रन बनाए, जबकि शुभम मौर्या ने 20 रन बनाये। प्लेट कंबाइंड की ओर से गेंदबाजी करते हुए, एरियन डेवाइड ने 2, सत्यम दुबे ने 2 और हर्ष यादव ने 2 विकेट प्राप्त किये। बीएसपी टीम के कप्तान अमनदीप खरे और कोच राजा बनर्जी के मार्गदर्शन में, बीएसपी की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फ़ाइनल मैच में अपनी जगह बना ली है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 15 October 2026
अम्बिकापुर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के माय भारत सरगुजा के तत्वावधान में  मंगलवार को विकासखंड लखनपुर के अर्गोती स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में अग्निशमन विभाग एवं…
 15 October 2026
कोरबा। आर्थिक कठिनाइयों के बीच बच्चों की पढ़ाई जारी रखना कई परिवारों के लिए चुनौती होता है। कोरबा विकासखंड के ग्राम दोंदरो की रहने वाली श्रीमती लीला महंत का परिवार…
 15 October 2026
कोरबा। जिले के  सत्यनारायण बरेठ ने लगभग 14 वर्षों तक एक होटल में कार्य करते हुए अपने परिवार की जिम्मेदारियां निभाईं। वर्षों तक दूसरे के लिए काम करने के दौरान…
 15 October 2026
कोरबा। जिले कटघोरा विकासखंड अंतर्गत ग्राम लखनपुर में रहने वाले दादूराम गुप्ता के परिवार के लिए बिजली बिल का भुगतान आर्थिक बोझ बनता था। इस समस्या का समाधान खोजते हुए…
 15 October 2026
जशपुरनगर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को आधुनिक और सुविधाजनक बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में जशपुरनगर…
 15 October 2026
जशपुरनगर। अंतर्राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस के अवसर पर शासकीय महाविद्यालय दुलदुला में मेरा युवा भारत ( युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय,भारत सरकार), जशपुर के नेतृत्व में एक विशेष जागरूकता…
 15 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज भुलसीडीह में निर्माणाधीन स्वर्गीय  बिसाहू दास महंत स्मृति मेडिकल कॉलेज भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति, भवन की सुविधाओं और परिसर…
 15 October 2026
कबीरधाम। जिले के सहसपुर लोहारा विकासखंड में उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा ने 48 लाख रुपए की लागत से एसडीएम कार्यालय नवीन भवन का लोकार्पण किया। नए भवन…
 15 October 2026
कवर्धा, गन्ने का मूल्य 425 रुपये प्रति क्विंटल होने पर कबीरधाम जिले के गन्ना उत्पादक किसानों में उत्साह और खुशी का माहौल है। इस किसान हितैषी निर्णय के प्रति आभार व्यक्त…
Advt.