बीएसपी के प्रवर्तन विभाग ने अवैध कब्जों करने वालों और किराये में मकान देने वालों पर अपनाया कड़ा रुख

Updated on 14-06-2025 01:24 PM

भिलाई । भिलाई इस्पात संयंत्र के प्रवर्तन विभाग ने 13 जून 2025 को सेक्टर-5 और सेक्टर-6 में अवैध कब्जों के विरुद्ध व्यापक अभियान चलाकर कुल 22 आवासों को खाली कराया। यह कार्रवाई संयंत्र परिसर में बढ़ रही अनधिकृत गतिविधियों पर नियंत्रण स्थापित करने और वैध आवंटियों के अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की गई।

कार्रवाई के दौरान सेक्टर-5 के सड़क क्रमांक 3 स्थित 12 आवास, क्रमांक 103, 104, 120, 205, 206, 701, 704, 716, 718, 719, 720 और 801, से अवैध रूप से रह रहे व्यक्तियों को बेदखल किया गया। इसी क्रम में सेक्टर-6 की सड़क संख्या 42, ब्लॉक-04 के नौ आवासों, क्रमांक जे, के, एल, एम, एं , ओ, पी, क्यू  और आर को भी खाली करवाया गया। इन आवासों से दरवाजे और खिड़कियां हटाकर उन्हें मेंटेनेंस कार्यालय को सुपुर्द किया गया ताकि

भविष्य में कोई दोबारा इन पर अवैध कब्जा न कर सके। इसके अतिरिक्त, सेक्टर-6 में स्थित एक और आवास (1एफ/सड़क-23/सेक्टर-06) को भी अवैध कब्जे से मुक्त कराकर उसके वैध आवंटी को सौंपा गया। भिलाई इस्पात संयंत्र का यह स्पष्ट नियम है कि किसी भी बीएसपी आवास को किराए पर देना प्रतिबंधित है, और कोई भी आवंटी अपने नाम आवंटित आवास को किराए पर नहीं दे सकता। 

संयंत्र प्रबंधन का कहना है कि यदि कोई व्यक्ति इस तरह की गतिविधि में संलिप्त पाया जाता है, तो संबंधित जानकारी नगर सेवाएं विभाग तथा स्थानीय पुलिस थाने को लिखित रूप में देना अनिवार्य है। प्रवर्तन विभाग द्वारा स्पष्ट किया गया है कि बीएसपी अवैध कब्जों के खिलाफ  सख्त रुख अपनाए हुए है और किसी भी प्रकार की लापरवाही या समझौते की कोई गुंजाइश नहीं छोड़ी जाएगी। संयंत्र प्रबंधन ने यह भी स्पष्ट किया है कि भू-माफियाओं तथा अनधिकृतकब्जाधारियों के विरुद्ध ऐसी सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। 



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पीडब्ल्यूडी रामपुर में आज विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय रामपुर की छात्राओं द्वारा…
 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शहर के स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय, एनसीडीसी, एसईसीएल कोरबा में नमो सेवा गाथा कार्यक्रम के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की साप्ताहिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में शासन की फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति, मुख्यमंत्री जनदर्शन, मंत्रियों, पीएमओ पीजी…
 07 October 2026
कोरबा। मानव-हाथी द्वंद्व प्रबंधन के लिए गठित समिति की बैठक आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में हाथियों से प्रभावित किसानों को फसल…
 07 October 2026
कोरबा। जिले में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण, युवाओं एवं विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से सुरक्षित रखने तथा तंबाकू मुक्त वातावरण बनाने हेतु  जिला दंडाधिकारी  कुणाल दुदावत…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज अपने कक्ष में स्वर्गीय  रविन्द्र कुमार जायसवाल के ज्येष्ठ पुत्र  राहुल कुमार जायसवाल को पटवारी (प्रशिक्षु) पद पर अनुकम्पा नियुक्ति का पत्र सौंपा। इस…
 07 October 2026
कटघोरा/कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कटघोरा विकासखंड के ग्राम कसाईपाली में आज सेवा सेतु शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 102 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 94 का…
 07 October 2026
कोरबा। कृषि विभाग एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की क्रियान्वयन एजेंसी एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में आज कार्यक्रम आयोजित कर जिले की छह महिला कृषकों को…
 07 October 2026
बिलासपुर। कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं सामुदायिक…
Advt.