BTS के RM ने दूसरे सोलो एल्बम 'राइट प्लेस, रॉन्ग पर्सन' का किया ऐलान, इस दिन सुन सकेंगे 11 गाने

Updated on 26-04-2024 02:36 PM
'बैंगटन बॉयज' उर्फ BTS। 2010 में बने इस साउथ कोरियन ब्रांड का पूरी दुनिया में नाम है। इस बैंड में जिन, सुगा, जे-होप, आरएम, जिमिन, वी और जुंगकुक शामिल हैं। चूंकि साउथ कोरिया में सभी पुरुषों के लिए सैन्य सेवा अनिवार्य है, इसलिए सभी सदस्य सेना में अपनी सेवाएं दे रहे हैं और अलग-अलग समय पर अगले साल तक वापस लौट आएंगे। BTS के सदस्य भले ही सुर्खियों से दूर हों, लेकिन वे सोशल मीडिया पर अपनी लाइफ से जुड़े अपडेट्स देते रहते हैं और इसी के साथ अब एक गुड न्यूज आई है।

सेना में सेवाएं दे रहे BTS लीडर किम नाम-जुन (Kim Nam-joon) उर्फ RM अपना दूसरा सोलो एल्बम लाने वाले हैं। उनके एल्बम का टाइटल 'Right Place, Wrong Person' है, जिसमें 11 ट्रैक हैं। ये अगले महीने रिलीज के लिए तैयार है।

इस दिन रिलीज होगा एल्बम

वीवर्स (Weverse) की घोषणा के अनुसार, इन गानों में शानदार म्यूजिक और साउंड है। ईमानदारी के साथ गाने बनाए गए हैं। कहा गया, 'अपने कैलेंडर को मार्क कर लें आरएम फैंस! मोस्ट अवेटेड दूसरा सोलो एल्बम 'राइट प्लेस, रॉन्ग पर्सन' 24 मई को दोपहर 1 बजे रिलीज होगा।

किया गया ये ऐलान

BIGHIT MUSIC द्वारा जारी बयान में कहा गया है, 'हमें बीटीएस मेंबर RM के दूसरे सोलो एल्बम 'राइट प्लेस, रॉन्ग पर्सन' की रिलीज की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है।'

दिसंबर 2022 में आया था पहला एल्बम

बता दें कि RM का पहला सोलो एल्बम Indigo 2 साल पहले दिसंबर 2022 में रिलीज हुआ था और इसे बहुत पसंद किया गया था। हालांकि, अगर आप BTS मेंबर्स को एकसाथ देखने और सुनने का इंतजार कर रहे हैं तो अभी और सब्र करना होगा। जिन इसी साल जून महीने में वापस आ जाएंगे तो जे-होप अक्टूबर 2024 में, सूगा जून 2025 में और आरएम व किम जून 2025 में वापस आएंगे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 June 2026
एक्टर-नेता रवि किशन अभी रियलिटी शो 'अलायंस' का हिस्सा हैं, जिसमें उन्होंने अपनी बेटी रिवा किशन के साथ हिस्सा लिया है। कुणाल खेमू के होस्ट किए गए इस शो को…
 29 June 2026
क्या आप जानते हैं कि भोजपुरी सिनेमा का पहला गाना कौन सा है? और उसे कैसे बनाया गया था? भोजपुरी सिनेमा की शुरुआत 63 साल पहले हुई थी और पहली…
 29 June 2026
आकांक्षा चमोला तब से चर्चा में हैं जब से उन्होंने 'लॉक अप 2' के पहले एपिसोड में बताया कि वह और उनके पति गौरव खन्ना तलाक लेने जा रहे हैं।…
 29 June 2026
समय रैना 'इंडियाज गॉट लेटेंट' के सीजन 2 के साथ वापस आ गए हैं और पहले एपिसोड में सेलिब्रिटी गेस्ट के तौर पर आलिया भट्ट और शर्वरी शामिल हुईं। पिछले…
 29 June 2026
साल 1990 के दशक की हिट फिल्म 'माचिस' समेत कई फिल्मों में काम करने वाले एक्टर चंद्रचूड़ सिंह ने 19वीं सदी की अपनी पुश्तैनी जायदाद से जुड़े पारिवारिक विवाद को…
 29 June 2026
सैफ अली खान फिल्‍म इंडस्‍ट्री के उन कलाकारों में से हैं, जिनके घर में अलग-अलग धर्म के लोग एकसाथ रहते हैं। सैफ खुद मुसलमान हैं। जबकि उनकी पहली पत्‍नी अमृता…
 29 June 2026
राखी सावंत अपनी चुटीली बातों और नखरीले जवाबों के लिए जानी जाती हैं। वो किसी के बारे में कुछ भी बोल देती हैं, वो भी बिना अफसोस जताए। हाल ही…
 27 June 2026
बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी हाल ही में एक इवेंट में शामिल हुए। यहां उन्होंने सोशल मीडिया और एक्टिंग से जुड़े कई दिलचस्प सवालों के जवाब दिए। जब उनसे पूछा गया…
 27 June 2026
बॉलीवुड एक्टर और निर्माता आदित्य पंचोली एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में आ गए हैं। इस बार उन्होंने अलग-अलग धर्मों में होने वाली शादियों पर अपनी राय…
Advt.