बस्तर दशहरा के लिए 86 लाख का बजट:पिछली बार 73 लाख में मनाया गया; समिति पर 6 लाख का कर्ज, अब शासन से गुहार

Updated on 13-09-2022 05:32 PM

विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा के लिए इस बार 85 लाख 75 हजार रुपए का बजट तय किया गया है। शासन से पैसे देने की मांग भी की गई है। जबकि पिछले साल यह पर्व लगभग 73 लाख के बजट में मनाया गया था। धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग ने 25 लाख रुपए, संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग ने 10 लाख रुपए एवं बस्तर जिला प्रशासन ने 38 लाख 5 हजार 693 रुपए प्रदान किए थे। हालांकि, बस्तर दशहरा समिति के ऊपर करीब 6 लाख रुपए का कर्ज भी है।

दरअसल, बस्तर सांसद एवं बस्तर दशहरा समिति के अध्यक्ष दीपक बैज की अध्यक्षता में जगदलपुर में समिति की बैठक हुई। इस बैठक में बस्तर राज परिवार के सदस्य कमलचंद भंजदेव, विधायक रेखचंद जैन, कलेक्टर चंदन कुमार समेत अन्य मौजूद थे। बैठक में नए उपाध्यक्ष का मनोनयन किया गया। कर्रेकोट परगना के मंगरु मांझी ने बलराम मांझी के नाम का प्रस्ताव रखा, जिसे सभी मांझियों ने सर्वसम्मति से स्वीकार किया गया।

सांसद दीपक बैज ने कहा कि, दशहरा देखने आने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। पिछले दो सालों में कोरोना संक्रमण के कारण बस्तर दशहरा का आयोजन एक बड़ी चुनौती थी लेकिन, बस्तर दशहरा समिति के सदस्यों और जिला प्रशासन की सतर्कता के कारण यह सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। उन्होंने कहा कि, पिछले दो सालों में कोरोना संक्रमण के कारण जो लोग बस्तर दशहरा में शामिल नहीं हो पाए, वे इस साल निश्चित तौर पर बस्तर दशहरा में शामिल होंगे, जिससे भीड़ बढ़ेगी।

उन्होंने कहा कि, मावली परघाव के अवसर पर लोगों की उमड़ने वाली भीड़ को नियंत्रित करने के लिए इसके सजीव प्रसारण के व्यवस्था की आवश्यकता है। वहीं मावली मां की डोली का दर्शन इसके पश्चात् भी किया जा सकता है। पुजारी, मांझी, चालकी, मेम्बर, मेम्बरिन के अनुभव का लाभ सदैव बस्तर दशहरा के आयोजन के समय मिलता रहा है। सभी जनप्रतिनिधि इसके बेहतर आयोजन के लिए सभी आवश्यक सहयोग प्रदान करने को तैयार हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 September 2026
छत्तीसगढ़ के जीएसटी विभाग में सीमित भर्ती परीक्षा के जरिए टैक्स इंस्पेक्टर बने 42 कर्मचारियों की नियुक्ति रद्द कर दी गई है। 2021 और 2022 में हुई परीक्षा के माध्यम…
 17 September 2026
राज्य सरकार के लिखित आदेश के बावजूद दूसरे-तीसरे वर्ष और तीसरे-पांचवें सेमेस्टर में प्रवेश नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए एनएसयूआई कार्यकर्ताओं और छात्रों ने बुधवार को पं. रविशंकर शुक्ल…
 17 September 2026
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक पद पर 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भाजपा का महीनेभर का ‘सेवा संकल्प अभियान’ गुरुवार से शुरू होगा। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर…
 17 September 2026
सीजीपीएससी पर्चा लीक मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 2021 के साथ अब 2020 में हुई परीक्षा की भी जांच शुरू कर दी है। ईडी की ओर से जारी बयान…
 17 September 2026
छत्तीसगढ़ में फिलहाल बारिश कमजोर है। पिछले 24 घंटे में ज्यादातर जिले सूखे रहे, जबकि कुछ जगहों पर हल्की बारिश हुई। सरायपाली और कटेकल्याण में 10-10 मिमी बारिश दर्ज की…
 17 September 2026
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में युवक ने खुद को बीट्स पिलानी से B.Tech और जयपुर की कंपनी में 48 लाख रुपए सालाना सैलरी पर काम करने वाला बताकर युवती से शादी…
 17 September 2026
रायपुर में गणेश उत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। शहर में अलग-अलग थीम पर गणेश पंडाल और अनोखी मूर्तियां आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। कहीं 20 फीट लंबे…
 17 September 2026
2013 में झीरम घाटी में कांग्रेस नेताओं समेत 29 लोगों की हत्या के मामले में जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 दोषियों को फांसी की सजा सुनाई है। इनमें 2 महिला…
 16 September 2026
कोरबा । कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में विभागवार लंबित प्रकरणों, टीएल मामलों, जनशिकायतों तथा शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति की समीक्षा…
Advt.