मकान बनाना होगा महंगा:बारिश शुरू नहीं फिर भी गिट्टी की ​कीमत 20 से बढ़ाकर 30 रुपए फीट कर दी

Updated on 02-06-2025 12:24 PM

राजधानी में मानसून अभी पूरी तरह से नहीं आया है, लेकिन रेत और गिट्टी खदान वालों ने इसकी कीमत बढ़ा दी है। मकान बनाने के साथ ही किसी भी तरह का कंस्ट्रक्शन करने वालों को अब खासी परेशानी होगी। आज से गिट्टी की एक-एक गाड़ी के लिए उन्हें 7000 रुपए तक ज्यादा देना पड़ेगा।

गिट्टी की कीमत बढ़ने के साथ ही खदान वालों और सप्लायरों में भी ठन गई है। खदान वालों का कहना है कि लोग वजन के हिसाब से गिट्टी खरीदें। फीट में खरीदने पर उन्हें गिट्टी महंगी मिलेगी। क्योंकि इस तरह की शिकायत आई है कि 600 फीट की गाड़ी में सप्लायर 550 फीट की ही सप्लाई करते हैं। लोगों को जागरूक करने एसोसिएशन ने पंपलेट भी बांटने शुरू कर दिए हैं।

गिट्टी खदान एसोसिएशन ने 1 जून को नई रेट लिस्ट जारी की है। 18 से 20 रुपए फीट मिलने वाली गिट्टी अब 18 से 30 रुपए फीट में बिकेगी। यानी हर साइज की गिट्टी लोगों को महंगी ही बेची जाएगी। 700 फीट की एक गाड़ी लोगों को 12600 से 21000 रुपए तक में मिलेगी।

पहले यही गाड़ी 12600 से 14000 रुपए तक में मिल जा रही थी। गिट्टी की कीमत अचानक इतनी क्यों बढ़ाई जा रही है इस पर भास्कर ने पड़ताल की तो पता चला कि खनिज विभाग के अफसर बिना पिट पास वाली गा​ड़ियों से जबरदस्त जुर्माना वसूल कर रहे हैं। पहले खदान वाले रॉयल्टी की चोरी करते थे। इससे गिट्टी की कीमत भी कम रहती थी।

गिट्टी वालों का भी बना सिंडिकेट

जिस तरह रेत घाट के सिंडिकेट में प्रभावशाली लोग शामिल हैं उसी तरह गिट्टी खदान के सिंडिकेट में भी रसूखदारों का कब्जा है। इन लोगों का सरकार में खासा दबदबा है। खनिज ​विभाग के अफसर भी इन पर कार्रवाई करने से बचते हैं। यही वजह है​ कि बिना किसी डर के सिंडिकेट ने एक साथ गिट्टी की कीमत बढ़ा दी है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पीडब्ल्यूडी रामपुर में आज विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय रामपुर की छात्राओं द्वारा…
 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शहर के स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय, एनसीडीसी, एसईसीएल कोरबा में नमो सेवा गाथा कार्यक्रम के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की साप्ताहिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में शासन की फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति, मुख्यमंत्री जनदर्शन, मंत्रियों, पीएमओ पीजी…
 07 October 2026
कोरबा। मानव-हाथी द्वंद्व प्रबंधन के लिए गठित समिति की बैठक आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में हाथियों से प्रभावित किसानों को फसल…
 07 October 2026
कोरबा। जिले में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण, युवाओं एवं विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से सुरक्षित रखने तथा तंबाकू मुक्त वातावरण बनाने हेतु  जिला दंडाधिकारी  कुणाल दुदावत…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज अपने कक्ष में स्वर्गीय  रविन्द्र कुमार जायसवाल के ज्येष्ठ पुत्र  राहुल कुमार जायसवाल को पटवारी (प्रशिक्षु) पद पर अनुकम्पा नियुक्ति का पत्र सौंपा। इस…
 07 October 2026
कटघोरा/कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कटघोरा विकासखंड के ग्राम कसाईपाली में आज सेवा सेतु शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 102 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 94 का…
 07 October 2026
कोरबा। कृषि विभाग एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की क्रियान्वयन एजेंसी एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में आज कार्यक्रम आयोजित कर जिले की छह महिला कृषकों को…
 07 October 2026
बिलासपुर। कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं सामुदायिक…
Advt.