भोपाल के बड़े तालाब के कैचमेंट में आज चल सकता है बुलडोजर, 300 से ज्यादा अतिक्रमण चिन्हित

Updated on 06-04-2026 11:44 AM

 भोपाल। राजधानी भोपाल के अपर लेक (बड़ा तालाब) के कैचमेंट एरिया में अतिक्रमण के खिलाफ जिला प्रशासन सोमवार से बड़ी कार्रवाई शुरू कर सकता है। सीमांकन कार्य के दौरान अब तक कुल 308 अतिक्रमण चिन्हित किए जा चुके हैं, लेकिन कार्रवाई अभी तक सीमित ही रही है।

सूत्रों के अनुसार सबसे बड़े अतिक्रमण टीटी नगर नजूल के सेवनिया गोंड और गोरागांव इलाके में सामने आए हैं। सूरज नगर क्षेत्र में कई स्थानों पर लोगों ने तालाब के एफटीएल (फुल टैंक लेवल) से महज एक फीट दूरी पर ही बाउंड्री वाल खड़ी कर दी है।यहां एक आलीशान कोठी भी कैचमेंट एरिया के भीतर बनाई गई है । इसके अलावा सेंट्रल पार्क कालोनी का गार्डन, जागिंग पाथ और अन्य निर्माण भी जांच के दायरे में हैं। प्रशासन ने शासकीय भूमि पर 17 और निजी भूमि पर 44 अतिक्रमण भी चिन्हित किए हैं। बैरागढ़ नजूल क्षेत्र में 241 अतिक्रमणों की पहचान की गई है।

अधिकारियों का कहना है कि इस कार्रवाई से तालाब के कैचमेंट में बारिश के पानी का प्रवाह बेहतर होगा और वन्य जीवों का आवागमन भी सुगम हो सकेगा।

खानूगांव में टूटेगा रिटेनिंग वॉल पर बन रहा गोदाम

प्रशासन का फोकस पहले उन निर्माणों पर रहेगा, जो 16 मार्च 2022 को वेटलैंड रूल इंडिया लागू होने के बाद किए गए हैं। इसके बाद पुराने निर्माणों की भी जांच कर कार्रवाई की जाएगी। खानूगांव में रिटेनिंग वाल पर बन रहे एक गोदाम को भी गिराया जाएगा। सीमांकन के दौरान इस निर्माण को अवैध मानते हुए पहले ही रोक दिया गया था और उस पर लाल निशान लगाया गया है। इसके अलावा बोरवन की 80 और बेहटा गांव की 100 झुग्गियों को हटाने की तैयारी है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
वीएन दास, अयोध्या : चढ़ावा चोरी प्रकरण के बाद राम मंदिर परिसर में अब व्यवस्था और चुस्त-दुरुस्त करने का सिलसिला जारी है। हालांकि मीडिया से कनेक्टिविटी का काम पेंडिंग हैं।…
 21 September 2026
लखनऊ: बॉलीवुड के मशहूर गीतकार मनोज मुंतशिर और समाजवादी पार्टी के बीच आजकल वार और पलटवार का दौर चल रहा है। एक न्‍यूज चैनल से बातचीत में मनोज मुंतशिर ने…
 21 September 2026
नालंदा: खुदागंज थाना क्षेत्र के शोभा बिगहा गांव में पांच हजार रुपये की रंगदारी नहीं देने पर बदमाशों ने दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने युवक…
 21 September 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर जिले में सोमवार को बाढ़ के पानी में डूबने से छह बच्चों की मौत हो गई। हादसा सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में हुआ। मृतकों…
 21 September 2026
मुंबई : इंडिगो की केबिन क्रू मेंबर कैनूर मिस्त्री (32) की मौत हो गई। 18 सितंबर को बोरीवली ईस्ट में एक सड़क दुर्घटना में उनके सिर पर गंभीर चोटें आई…
 20 September 2026
गोरखपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस जा रही कुशीनगर एक्सप्रेस के इंजन से अचानक धुआं उठने से रेलवे में हड़कंप मच गया। इटारसी स्टेशन से रवाना होने के बाद ट्रेन को…
 20 September 2026
जबलपुर के सिहोरा में शनिवार रात करीब 9:30 बजे 3 लोगों ने एक युवक की हत्या कर दी। आरोपियों ने बहन को भगाकर ले जाने वाले युवक के छोटे भाई…
 20 September 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए 18 सितंबर की रात तक कांग्रेस की तैयारियां पूरी थीं। पार्टी नेता और कार्यकर्ता पूरे उत्साह में थे, लेकिन 19 सितंबर…
 20 September 2026
पूर्व मंत्री इमरती देवी ने ग्वालियर में आयोजित एक कार्यक्रम में मंच पर बैठे लोगों को 'हत्यारा' और 'हत्या के आरोपी' बताया। खास बात यह रही कि सांसद भारत सिंह…
Advt.