गोलीकांड में अमित जोश के सहयोगी अंकुर शर्मा के घर चला बुलडोजर

Updated on 02-07-2024 05:28 PM

भिलाई। ग्लोब चौक पर हुए गोलीकांड के बाद अपराधियों पर लगाम लगाने पुलिस विभाग पूरे जोश में है। गोलीकांड में गिरफ्तार हुए अंकुर शर्मा के घर पर मंगलवार को बीएसपी इंफोर्समेंट व पुलिस विभाग की कार्रवाई हुई। पुलिस बल की मौजूदगी में बीएसपी इंफोर्समेंट ने अंकुर शर्मा के घर पर बुलडोजर चला दिया। इस दौरान बीएसपी की टीम ने अंकुर शर्मा द्वारा किए गए अवैध कब्जे को तोड़ा गया। इस दौरान पुलिस ने अंकुर शर्मा के घर से धारदार हथियार व पंच बरामद किया है।

बता दें 25 जून की रात को सेक्टर-7 ग्लोब चौक पर आधी रात के बाद निगरानी बदमाश अमित जोश ने अपने साथी अंकुर शर्मा, आर यशवंत नायडू व सागर बाग उर्फ डॉगी के साथ मिलकर बाइक सवारों पर गोली चला दी थी। इससे विश्रामपुर निवासी आदित्य सिंह व सुनील यादव को गंभीर चोट आई थी। इस मामले में शिकातय मिलने के बाद पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू की। पुलिस ने इस मामले में अंकुर शर्मा व आर यशवंत नायडू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं मुख्य आरोपी अमित जोश व उसका एक और साथी सागर बाग उर्फ डॉगी फरार हैं।



पुलिस हिरसत में अंकुर शर्मा, जांच के दोरान घर से मिला धारदार हथिायार
आरोपी अमित जोश के फरार होने के बाद पुलिस ने बुलडोजर कार्रवाई शुरू की है। पुलिस की मौजूदगी में तीन दिन पहले अमित जोश के अवैध कब्जों को तोड़ा गया। इसके साथ ही उसके बहनोई व बहन के घर पर भी बुलडोजर चलाया गया। यही नहीं उनके घर को भी सील कर दिया गया। अमित जोश के बहनोई के घर से पुलस ने पिस्टल व दो लोडेड मैग्जीन भी बरामद किया है। पुलिस ने अमित जोश के बहनोई लक्की जॉर्ज व बहन प्रियंका को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं बीएसपी की इंफोर्समेंट डिपार्टमेंट ने अमित जोश के कब्जे वालों आवासों को भी खाली कराया।

अमित जोश के बाद अब अंकुर जैन के अवैध कब्जों पर बीएसपी इंफोर्समेंट ने  बड़ी कार्रवाई की। मंगलवार की सुबह 10:00 बजे बीएसपी का अमला और दुर्ग पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और उसके बाद तोड़फोड़ की शुरुआत हुई। शुरुआत के पहले समान खाली कराया गया। जब पुलिस ने जांच की तो अंकुर शर्मा के घर से धारदार हथियार और हाथ में पहन कर वार करने वाला पंच बरामद किया गया। इसके बाद से अंकुर शर्मा के भाई अर्पित शर्मा को पुलिस ने हिरासत में लिया। अंकुर शर्मा के भाई अर्पित शर्मा उर्फ बिट्टू की तस्वीर कोतवाली थाने में आदतन अपराधी के तौर पर लगाई गई थी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 October 2026
दुर्ग । मां बम्लेश्वरी के दर्शन के लिए डोंगरगढ़ की ओर पैदल निकलने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर दुर्ग यातायात पुलिस ने विशेष इंतजाम किए हैं। रात में अंधेरे…
 14 October 2026
रायपुर। रोजमर्रा के कामों के लिए दूसरों पर निर्भरता और आवागमन की परेशानी अब सक्ती जिले के मालखरौदा निवासी  विजय कुमार के लिए कम होगी। सेवा संकल्प अभियान के तहत…
 14 October 2026
गोबरा में 30 लाख रुपये की लागत से बना महतारी सदनरायपुर । ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उनकी सामूहिक भागीदारी बढ़ाने की दिशा में सक्ती जिले के डभरा विकासखंड…
 14 October 2026
रायपुर । आर्थिक सहयोग मिले तो प्रतिभा को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। सक्ती जिले के डभरा विकासखंड के ग्राम किरारी की शिवानी साहू की कहानी इसकी मिसाल है।…
 14 October 2026
सारंगढ़–बिलाईगढ़ । कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने मंगलवार को समय-सीमा की बैठक के पश्चात आयोजित जनदर्शन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे ग्रामीणों की समस्याएं, मांगें एवं शिकायतें गंभीरतापूर्वक…
 14 October 2026
सारंगढ़–बिलाईगढ़ । लोकतंत्र को मजबूत बनाने एवं प्रत्येक पात्र नागरिक की मतदान प्रक्रिया में सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मंगलवार को सारंगढ़ स्थित शासकीय लोचन प्रसाद पाण्डेय महाविद्यालय में…
 14 October 2026
बेमेतरा । बेटियां परिवार की खुशियों और समाज के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला होती हैं। उन्हें सुरक्षित, शिक्षित और आत्मनिर्भर बनाने के लिए आवश्यक अवसर एवं सहयोग उपलब्ध कराना समाज…
 14 October 2026
जांजगीर-चांपा । युवाओं के सशक्तिकरण, नेतृत्व क्षमता के विकास, नवाचार को प्रोत्साहन तथा राष्ट्र निर्माण में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से से डॉ. भीमराव अंबेडकर सर्व समाज…
 14 October 2026
रायपुर । रायपुर सराफा एसोसिएशन की कार्यकारिणी समिति की बैठक मंगलवार को आयोजित की गई। बैठक में सराफा कारोबार से जुड़ी समस्याओं और उनके निराकरण के लिए छत्तीसगढ़ शासन तथा…
Advt.