रसूखदारों के अतिक्रमण पर चला बुलडोजर:सरकारी जमीन पर था बीजेपी नेता और अफसरों के करीबियों का कब्जा, बेसमेंट पार्किंग को बनाया था गोदाम

Updated on 14-12-2022 07:45 PM

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में BJP नेता, बिल्डर सहित रसूखदारों ने सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर लिया है तो वहीं, बड़े अफसरों के करीबी रिश्तेदारों ने कॉम्प्लेक्स पर गोदाम बना लिया है। मंगलवार को नगर निगम ने ऐसे सभी रसूखदारों की जमीनों का सीमांकन कराकर अवैध कब्जा खाली कराने की कार्रवाई की। वहीं, बेसमेंट पार्किंग में गोदाम बनाकर रखे फर्नीचर सहित अन्य सामानों को जब्त कर लिया।

नगर निगम आयुक्त वासु जैन और स्मार्ट सिटी लिमिटेड कंपनी के कुणाल दुदावत के निर्देश पर पिछले एक सप्ताह से शहर में अतिक्रमणकारियों पर सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। इस एक्शन के दौरान शहर की ट्रैफिक व्यवस्था बनाने बेसमेंट पार्किंग को खाली कराया जा रहा है। वहीं, सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करने वाले रसूखदार कारोबारियों के निर्माण को ढहाने का काम भी चल रहा है। हालांकि, नगर निगम की टीम को इसके लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है।

भाजपा नेता, बिल्डर ने अवैध कब्जे का हुआ सीमांकन
नगर निगम की सालों पुरानी जमीन पर शहर के रसूखदार कारोबारियों ने अवैध निर्माण कर लिया है, जिसमें से दर्जन भर से अधिक दुकानों के साथ ही बाउंड्रीवाल को नगर निगम ने ढहा दिया है। वहीं, पक्के निर्माण करने वालों की सरकारी जमीनों का सीमांकन कराकर उसे खाली कराया जा रहा है। मंगलवार को टीम ने सीमांकन के बाद आशुतोष पाठक का बेजा कब्जा तोड़ दिया। वहीं, नमिता ऋषि के घर से कक्ष कड़वा पाटीदार भवन तक सीमांकन कराया।

इस दौरान नमिता ऋषि , इंडियन ऑयल, अनुराधा, राजेन्द्र सिंघानिया, डीडी बजाज, संतोष सिंघानिया, कबीर चड्डा, आसमा बिल्डर के संचालक मोहम्मद जाफरी, गंभीर गुप्ता, श्याम गोयल, राजेन्द्र गोयल, कमलावती गुप्ता, छगनलाल यादव, करतार सिंह, दलजीत सिंह, देवेंद्र सिंह, राजेंद्र अग्रवाल, आशा अग्रवाल, मोती दयलानी, हरप्रीत सिंह ने सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण करा लिया है, जिसका सीमांकन कराकर बाउंड्रीवाल व अवैध निर्माण तोड़ने की चेतावनी दी गई है।

व्यापारियों के साथ हुई बैठक, सीमांकन में सहयोग करने दी चेतावनी
मंगलवार को नगर निगम के सबइंजीनियर जुगल सिंह व राजस्व विभाग की टीम पाटीदार भवन का सीमांकन करने पहुंची तो समाज की तरफ से पूर्व पार्षद श्यामजी भाई पटेल बाधा डालने लगे। उन्होंने निगम और राजस्व विभाग की टीम को नोटिस लेकर आने कहा और सीमांकन करने से रोकते हुए काम में बाधा डालने का प्रयास किया। उन्होंने जमीन की रजिस्ट्री पेपर दिखाने से भी इनकार कर दिया। यहां हंगामा और विवाद के बाद राजनीतिक पहुंच दिखाने का प्रयास किया गया। तब नगर निगम आयुक्त वासु जैन व स्मार्ट सिटी के एमडी कुणाल दुदावत ने सभी अवैध कब्जाधारी व्यापारियों की बैठक बुलाई। इस दौरान उन्हें कोर्ट के आदेश के अनुसार जमीन का सीमांकन कराने में सहयोग देने की बात कही। वहीं, व्यापारियों ने तोड़फोड़ की कार्रवाई का विरोध किया और समय देने की मांग की, जिस पर आयुक्त ने कहा कि पहले सीमांकन में सहयोग करें। इसके बाद आगे निर्णय लिया जाएगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 August 2026
बीजापुर।- भैरमगढ़ विकासखंड के ग्राम पंचायत बिरियाभूमि के आश्रित ग्राम जारामोंगिया में जल जीवन मिशन के तहत हर घर तक शुद्ध पेयजल पहुंचाने की दिशा में उल्लेखनीय सफलता मिली है।…
 06 August 2026
जशपुरनगर। मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में श्री रामलला दर्शन योजना के तहत श्रद्धालुओं को अयोध्या में प्रभु श्री रामलला  जी का निःशुल्क दर्शन कराया जा रहा है। इसी…
 06 August 2026
जशपुरनगर। कलेक्टर  रोहित व्यास ने सोमवार को साप्ताहिक समय सीमा की बैठक लेकर आश्रम छात्रावास के लिए बनाए गए सभी नोडल अधिकारियों से  निरीक्षण के संबंध में जानकारी ली।उन्होंने कहा…
 06 August 2026
जशपुरनगर। सीईओ जिला पंचायत  अभिषेक कुमार ने विगत दिवस 4 अगस्त को विभिन्न ग्राम पंचायतों का आकस्मिक निरीक्षण किया और विकास कार्यों की जानकारी ली।उन्होंने निरीक्षण के दौरान स्वच्छ भारत…
 06 August 2026
जशपुरनगर। कलेक्टर  रोहित व्यास ने आज  कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में महिला एवं बाल विकास विभाग के  पोषण पुनर्वास केंद्र (छ.त्.ब्) को डिजिटल किए जाने के संबंध में समीक्षा बैठक ली। इस…
 06 August 2026
कोरबा।  जिले के पोड़ी बहार निवासी बी.एससी. माइक्रोबायोलॉजी द्वितीय वर्ष के छात्र  ऋषभ जैन के लिए कॉलेज जाना और दैनिक कार्यों के लिए घर से बाहर निकलना किसी चुनौती से…
 06 August 2026
कोरबा।तेज बारिश, कीचड़ भरे रास्ते और दुर्गम पहाड़ी इलाका... लेकिन इन सबके बीच कलेक्टर  कुणाल दुदावत पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड के दूरस्थ ग्राम समेलीभांठा स्थित विशेष पिछड़ी जनजाति बिरहोर बस्ती पहुँचे।…
 06 August 2026
कोरबा। जिले के दूरस्थ एवं वनांचल क्षेत्रों में संचालित निर्माणाधीन परियोजनाओं की जमीनी स्थिति जानने कलेक्टर  कुणाल दुदावत आज पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड के विभिन्न स्थानों का मैदानी निरीक्षण किया। उन्होंने…
 06 August 2026
कोरबा।कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लमना का निरीक्षण कर शैक्षणिक व्यवस्था, अधोसंरचना, निर्माणाधीन कार्यों तथा विद्यार्थियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं…
Advt.