आज खुल रहा बंपर कमाई का मौका, जानिए कितना चल रहा है जीएमपी

Updated on 18-10-2023 02:26 PM
नई दिल्ली: प्राइमरी मार्केट में निवेश करने वालों के लिए अच्छी खबर है। गुजरात की सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी आईआरएम एनर्जी का 545.4 करोड़ रुपये का आईपीओ आज सब्सक्रिप्शन के लिए खुल रहा है। इस पर 20 अक्टूबर तक बोली लगाई जा सकती हैं। इसके लिए कंपनी ने प्राइस बैंड 480-505 रुपये प्रति शेयर तय किया है। यह पूरी तरह फ्रेश इश्यू है। इसके लिए कंपनी 1.08 करोड़ शेयर जारी करेगी। इस इश्यू में 50% हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए आरक्षित है जबकि 15% नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स और 35% रिटेल इन्वेस्टर्स के लिए है। साथ ही कंपनी अपने कर्मचारियों को प्रति शेयर 48 रुपये की छूट दे रही है।

निवेशक मिनिमम 29 इक्विटी शेयरों के लिए बोली लगा सकता है। यानी उसे कम से कम 13,920 रुपये का निवेश करना होगा। प्राइस बैंड के ऊपरी बैंड पर यह राशि 14,645 रुपये होगी। आईआरएम एनर्जी गुजरात के बनासकांठा, पंजाब के फतेहगढ़ साहिब, दीव और गिर सोमनाथ और तमिलनाडु के नमक्कल और तिरुचिरापल्ली में गैस डिस्ट्रीब्यूशन का काम करती है। कपंनी मोटर वीकल के लिए सीएनजी और कमर्शियल एंड इंडस्ट्रियल यूज के लिए पीएनजी डिस्ट्रीब्यूट करती है। आईपीओ से पहले कंपनी ने एंकर निवेशकों से 160.35 करोड़ रुपये जुटाए। कंपनी ने एक्सचेंजेज को बताया कि उसने एंकर निवेशकों को 505 रुपये प्रति शेयर के भाव पर इक्विटी शेयर आवंटित किए हैं।

निवेशक मिनिमम 29 इक्विटी शेयरों के लिए बोली लगा सकता है। यानी उसे कम से कम 13,920 रुपये का निवेश करना होगा। प्राइस बैंड के ऊपरी बैंड पर यह राशि 14,645 रुपये होगी। आईआरएम एनर्जी गुजरात के बनासकांठा, पंजाब के फतेहगढ़ साहिब, दीव और गिर सोमनाथ और तमिलनाडु के नमक्कल और तिरुचिरापल्ली में गैस डिस्ट्रीब्यूशन का काम करती है। कपंनी मोटर वीकल के लिए सीएनजी और कमर्शियल एंड इंडस्ट्रियल यूज के लिए पीएनजी डिस्ट्रीब्यूट करती है। आईपीओ से पहले कंपनी ने एंकर निवेशकों से 160.35 करोड़ रुपये जुटाए। कंपनी ने एक्सचेंजेज को बताया कि उसने एंकर निवेशकों को 505 रुपये प्रति शेयर के भाव पर इक्विटी शेयर आवंटित किए हैं।

शेयरों का अलॉटमेंट का फैसला 27 अक्टूबर को हो सकता है जबकि 30 अक्टूबर को निवेशकों के खाते में शेयर आ सकते हैं। इसकी लिस्टिंग 31 अक्टूबर को हो सकती है। आईआरएम एनर्जी का अनलिस्टेड शेयर ग्रे मार्केट में 67 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। यानी प्राइस बैंड के ऊपरी लिमिट पर यह 572 रुपये पर लिस्ट हो सकता है जो इसके आईपीओ प्राइस से 13.27% ऊपर लिस्ट हो सकता है। आईपीओ के जरिए जुटाई जाने वाली रकम में से 307.26 करोड़ का इस्तेमाल तमिलनाडु के नमक्कल और तिरुचिरापल्ली में गैस डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क के विकास पर खर्च करेगी। साथ ही 135 करोड़ रुपये का कर्ज चुकाया

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
मुझे लगने लगा था कि भारत का अपना पहला ग्रीन-फील्ड शहर बनाने का सपना शायद ही सच हो पाए। उस समय मैं दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विकास कॉरपोरेशन (DMIDC) का सीईओ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: 3000 रुपये की नौकरी, किंडरगार्टन का छोटा कमरा और फिर हजारों करोड़ की कंपनी... यह कहानी है पीयूष सोमानी की, जिन्होंने बेहद साधारण शुरुआत के बावजूद टेक्नोलॉजी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप में कोहराम मचा हुआ है। 125 अरब डॉलर के इस ग्रुप पर कंट्रोल को लेकर ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा…
 18 September 2026
नोएडा: ऑयल सेक्टर की महारत्न कंपनी Oil India Ltd (OIL) का नाम तो सुना ही होगा। यह केंद्रीय पेट्रोलियम एवं नेचुरल गैस मिनिस्ट्री के तहत काम करती है। कंपनी ने…
 18 September 2026
नई दिल्ली: अमेरिका की दिग्गज टेक कंपनी Apple के लेटेस्ट आईफोन 18 Pro और Pro Max की बिक्री आज से शुरू हो गई है। कंपनी के भारत में छह स्टोर…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश की कई सारी बीमा कंपनियां कई प्रकार की बीमा सुविधा देती हैं। मेडिकल इंश्योरेंस से लेकर लाइफ इंश्योरेंस तक, वाहनों के बीमा से लेकर पूरे परिवार के…
 17 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ज्वेलरी को सिर्फ निवेश के बजाय रोजमर्रा की फैशन एक्सेसरी के तौर पर देखने का आइडिया लेकर इशेंद्र अग्रवाल ने 2019 में ज्वेलरी कारोबार में कदम…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश के विभिन्न बैंक और वित्तीय संस्था के पास कई प्रकार की लोन सुविधाएं होती हैं। इनमें पर्सनल लोन से लेकर के एजुकेशन लोन, होम लोन से लेकर…
Advt.