हरेक शेयर पर 120 रुपये का बंपर फायदा! आज खुल रहा IPO, ऐसा मौका फिर नहीं मिलेगा

Updated on 30-10-2023 03:03 PM
नई दिल्ली: घरेलू सामान और स्टेशनरी प्रोडक्ट्स बनाने वाली दिग्गज कंपनी सेलो वर्ल्ड लिमिटेड का आईपीओ आज मार्केट में दस्तक दे रहा है। 1900 करोड़ रुपये के इस इश्यू के लिए का प्राइस बैंड 617 से 648 रुपये प्रति शेयर फिक्स किया गया है। यह इश्यू पूरी तरह ऑफर फॉर सेल है और इसमें एक शेयर भी फ्रेश जारी नहीं किए जा रहे हैं। कंपनी अपने कर्मचारियों को प्रति शेयर 61 रुपये की छूट दे रही है। ग्रे मार्केट में कंपनी का अनलिस्टेड शेयर 100 रुपये से ज्यादा प्रीमियम के साथ ट्रेड कर रहा है। यानी लिस्टिंग पर निवेशकों की चांदी होनी तय है। अगर आप भी इस पर दांव खेलने की तैयारी में हैं तो यहां जानिए सबकुछ।

मुंबई की सेलो वर्ल्ड के आईपीओ पर एक नवंबर, 2023 तक निवेश किया जा सकता है। इसका 35 फीसदी हिस्सा रिटेल निवेशकों के लिए रिजर्व रखा गया है। क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए 50 फीसदी और नॉन इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए 15 फीसदी हिस्सा रिजर्व है। इसमें मिनिमम लॉट 23 इक्विटी शेयरों का है। यानी रिटेल इन्वेस्टर्स को कम से कम 14,904 रुपये निवेश करने होंगे। अधिकतम 299 शेयरों के लिए बोली लगाई जा सकती है। यानी रिटेल इन्वेस्टर्स कम से कम 14,904 रुपये और अधिकतम 1,93,752 करोड़ रुपये निवेश कर सकते हैं।

जीएमपी

कंपनी ने 10 करोड़ रुपये के शेयर अपने कर्मचारियों के लिए रिजर्व कर रखे हैं। शेयरों का अलॉटमेंट छह नवंबर को होगा। असफल निवेशकों को सात नवंबर को रिफंड मिल जाएगा। शेयरों की लिस्टिंग नौ नवंबर को BSE और NSE पर की जाएगी। आईपीओ से पहले कंपनी ने एंकर निवेशकों से 567 करोड़ रुपये जुटाए। ग्रे मार्केट में कंपनी का अनलिस्टेड शेयर 120 रुपये के प्रीमियम के साथ ट्रेड कर रहा है। यानी इसके 768 रुपये पर लिस्ट होने की उम्मीद की जा रही है। सेलो वर्ल्ड के देश में कुल 13 मैन्युफैक्चरिंग प्लांट है। वित्त वर्ष 2022-23 में कंपनी का रेवेन्यू 1,796.66 करोड़ रुपये रहा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
मुझे लगने लगा था कि भारत का अपना पहला ग्रीन-फील्ड शहर बनाने का सपना शायद ही सच हो पाए। उस समय मैं दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विकास कॉरपोरेशन (DMIDC) का सीईओ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: 3000 रुपये की नौकरी, किंडरगार्टन का छोटा कमरा और फिर हजारों करोड़ की कंपनी... यह कहानी है पीयूष सोमानी की, जिन्होंने बेहद साधारण शुरुआत के बावजूद टेक्नोलॉजी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप में कोहराम मचा हुआ है। 125 अरब डॉलर के इस ग्रुप पर कंट्रोल को लेकर ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा…
 18 September 2026
नोएडा: ऑयल सेक्टर की महारत्न कंपनी Oil India Ltd (OIL) का नाम तो सुना ही होगा। यह केंद्रीय पेट्रोलियम एवं नेचुरल गैस मिनिस्ट्री के तहत काम करती है। कंपनी ने…
 18 September 2026
नई दिल्ली: अमेरिका की दिग्गज टेक कंपनी Apple के लेटेस्ट आईफोन 18 Pro और Pro Max की बिक्री आज से शुरू हो गई है। कंपनी के भारत में छह स्टोर…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश की कई सारी बीमा कंपनियां कई प्रकार की बीमा सुविधा देती हैं। मेडिकल इंश्योरेंस से लेकर लाइफ इंश्योरेंस तक, वाहनों के बीमा से लेकर पूरे परिवार के…
 17 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ज्वेलरी को सिर्फ निवेश के बजाय रोजमर्रा की फैशन एक्सेसरी के तौर पर देखने का आइडिया लेकर इशेंद्र अग्रवाल ने 2019 में ज्वेलरी कारोबार में कदम…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश के विभिन्न बैंक और वित्तीय संस्था के पास कई प्रकार की लोन सुविधाएं होती हैं। इनमें पर्सनल लोन से लेकर के एजुकेशन लोन, होम लोन से लेकर…
Advt.