बंपर मुनाफा! आइकियो लाइटिंग के आईपीओ में पैसा लगाने वालों की मौज, हुई शानदार लिस्टिंग

Updated on 16-06-2023 07:42 PM
नई दिल्ली : आइकियो लाइटिंग के शेयरों की स्टॉक एक्सचेंजों पर धमाकेदार लिस्टिंग (IKIO Lighting Share Listing) हुई है। कंपनी के शेयर अच्छे खासे प्रीमियम के साथ लिस्ट हुए हैं। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर आइकियो लाइटिंग का शेयर 37.7 फीसदी के प्रीमियम के साथ 392.50 रुपये पर लिस्ट हुआ। वहीं, बीएसई पर यह शेयर 391 रुपये पर लिस्ट हुआ है। शुरुआती कारोबार में एनएसई पर यह शेयर 412 रुपये तक गया। लिस्टिंग के बाद भी कंपनी के शेयरों में तेजी देखने को मिली। इस तरह इस आईपीओ में पैसा लगाने वालों को 41.77 फीसदी का मुनाफा होता दिखा।

क्या था प्राइस बैंड?

आइकियो लाइटिंग लिमिटेड ने 10 रुपये के एक शेयर का प्राइस बैंड 270 से 285 रुपये तय किया था। इसके एक लॉट में निवेशकों ने न्यूनतम 52 शेयरों के लिए बोली लगाई थी। इस तरह रिटेल निवेशकों ने एक लॉट की बोली लगाने के लिए कम से कम 14,820 रुपये निवेश किये। रिटेल निवेशक अधिकतम 13 लॉट के लिए बोली लगा सके।


क्या करती है कंपनी

नोएडा की यह कंपनी एलईडी लाइट से जुड़े सॉल्यूशंस मुहैया कराती है। इसके प्रोडक्ट्स में एलईडी लाइटिंग, रेफ्रिजरेशन लाइट्स, एबीएस पाइपिंग सहित अन्य कैटेगरी में बांटा जाता है। कंपनी ने बताया है कि वह आईपीओ से मिले पैसों का इस्तेमाल अपने कर्ज को कम करने, अपनी पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी IKIO सॉल्यूशंस में निवेश करने और दूसरे सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए करेगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.