FD पर बंपर रिटर्न, यह बैंक दे रहा 8.85% का ब्याज, चेक करें लेटेस्ट रेट्स

Updated on 20-03-2023 07:58 PM
नई दिल्ली: बैंक एफडी कराने वालों के लिए खुशखबरी है। आरबीआई (RBI) की ओर से रेपो रेट में इजाफा करने के बाद बैंकों ने भी ब्याज दरें बढ़ानी शुरू कर दी हैं। लोन पर इंट्रस्ट रेट बढ़ाने के साथ बैंक जमा पर भी ब्याज दरें बढ़ाने लगे हैं। अब इसी क्रम में जन स्मॉल फाइनेंस बैंक (Jana Small Finance Bank) भी फिक्स्ड डिपॉजिट यानी एफडी (FD) पर मिलने वाले ब्याज की दरों में बढ़ोतरी की है। जन स्मॉल फाइनेंस बैंक ने अपनी 5वीं वर्षगांठ पर ग्राहकों के लिए स्पेशल एफडी स्कीम निकाली है। इसमें ग्राहकों के पास 31 मार्च 2023 तक का ही मौका है। जन स्मॉल फाइनेंस बैंक सीनियर सिटीजन को 8.85% और आम ग्राहकों को 8.15 फीसदी का सालाना ब्याज दे रहा है। बैंक 8.85 फीसदी और 8.15 प्रतिशत का ब्याज 500 दिनों की एफडी पर दे रहा है।

हाल ही में एसबीआई, कोटक बैंक, इंडियन ओवरसीज बैंक, यस बैंक, सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक आदि ने भी अपनी-अपनी एफडी दरों को बढ़ा चुके हैं। आरबीआई के रेपो रेट्स बढ़ाने के बाद से बैंक लगातार एफडी पर ब्याज दरों को बढ़ा रहे हैं। बता दें कि आरबीआई ने 8 फरवरी 2023 को मौद्रिक समीक्षा बैठक के बाद रेपो रेट में 25 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी की थी। इसके बाद रेपो रेट 6.50 फीसदी पर पहुंच गई है। इसके पहले आरबीआई ने साल 2022 में पांच मॉनिटरी पॉलिसी की बैठकों में 2.25 फीसदी रेपो रेट बढ़ाई हैं। आरबीआई के रेपो रेट बढ़ाने के बाद सरकारी-निजी बैंक से लेकर हाउसिंग फाइनेंस कंपनियां सभी ने होम लोन की ब्याज दरों को बढ़ाया था।

बता दें कि जना स्मॉल फाइनेंस बैंक एक छोटा वित्त बैंक है, जिसने 28 मार्च, 2018 को परिचालन शुरू किया था। इसका मुख्यालय बेंगलुरु शहर में है। भारतीय रिजर्व बैंक ने बैंकिंग विनियमन अधिनियम, 1949 की धारा 22 के तहत बैंक को लाइसेंस जारी किया गया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 June 2026
मुंबई: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Forex Reserve) में इस बार तगड़ी वाली गिरावट देखी गई है। एक ही सप्ताह के दौरान विदेशी मुद्रा भंडार से करीब 10 अरब डॉलर…
 20 June 2026
नई दिल्ली: थर्मल पावर प्लांट से निकली राख ( Fly Ash ) कभी पावर प्लांट के लिए सर दर्द का सबब था। लेकिन जबसे इसका उपयोग सड़क बनाने, सीमेंट या…
 20 June 2026
नई दिल्‍ली: साफ-सुथरी ऊर्जा की ओर दुनिया का झुकाव अब एक ज्‍यादा मुश्किल और अनिश्चित दौर में पहुंच रहा है। जियोपॉलिटिकल टेंशन, सप्लाई चेन में रुकावटें और एनर्जी सिक्‍योरिटी की…
 20 June 2026
नई दिल्ली: स्मार्टफोन और पैसेंजर वीकल्स की लगातार बढ़ती कीमतों के कारण बड़ी संख्या में भारतीय कंस्यूमर्स अब रीफर्बिश्ड और सेकंड हैंड सामानों की ओर रुख कर रहे हैं। मोबाइल…
 19 June 2026
नई दिल्ली: एंप्लॉयीज प्रॉविडेंट फंड ऑर्गनाइजेशन (EPFO) के 7 करोड़ से अधिक सदस्य UPI और ATM के जरिए अपने पीएफ अकाउंट से फंड निकाल सकेंगे। सरकारी सूत्रों ने गुरुवार को…
 19 June 2026
नई दिल्ली: नेचुरल गैस (एलएनजी) एक्‍सपोर्ट में अमेरिका ने अपनी पकड़ मजबूत की है। पश्चिम एशिया के बीच संकट के दौर में उसे ऐसा करने का मौका मिला। ग्‍लोबल मार्केट…
 19 June 2026
 पश्चिम एशिया में युद्ध पर फिलहाल विराम है। लेकिन युद्ध की वजह से हुए नकुसान की भरपायी के लिए ईरान ने होर्मुज पर टोल वसूलने का संकेत दिया है। इससे…
 19 June 2026
नई दिल्ली: कोरोना महामारी के बाद भारत व्हिस्की की बिक्री में आई उछाल अब धीमी पड़ती दिख रही है। देश में विदेशी व्हिस्की की बिक्री की ग्रोथ 2025 में लगातार…
 16 June 2026
नई दिल्ली: हाल में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने भारतीय बाजार से काफी पैसा निकाला है। इससे रुपये पर दबाव बढ़ा है और उसमें गिरावट आई है। इस बीच आरबीआई ने…
Advt.