रेकॉर्ड गिरावट के बाद बंपर तेजी, जानिए अगले हफ्ते कैसी रहने वाली है बाजार की चाल, पूरी डिटेल

Updated on 08-06-2024 05:27 PM
नई दिल्ली: शेयर बाजार में इस सप्ताह काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। पहले बाजार में बड़ी गिरावट आई, उसके बाद शानदार रिकवरी देखने को मिली थी। बाजार सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को उछाल के साथ बंद हुआ था। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने 2024-25 के लिए सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के वृद्धि दर के अनुमान को सात प्रतिशत से बढ़ाकर 7.2 प्रतिशत कर दिया है, जिसके चलते बाजार में यह तेजी देखने को मिली थी। दिन में कारोबार के दौरान बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1,720.8 अंक या 2.29 प्रतिशत उछलकर 76,795.31 के नए रिकॉर्ड उच्चस्तर पर पहुंच गया था। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 1,618.85 अंक या 2.16 प्रतिशत की बढ़त के साथ 76,693.36 अंक पर बंद हुआ। यह इसका नया रेकॉर्ड है।

इसी तरह एनएसई निफ्टी दिन के कारोबार में 498.8 अंक या 2.18 प्रतिशत चढ़कर 23,320.20 अंक पर पहुंच गया। निफ्टी दिन में कारोबार के दौरान के अपने रिकॉर्ड उच्चस्तर को छूने से केवल 18.5 अंक दूर है। कारोबार के अंत में निफ्टी 468.75 अंक या 2.05 प्रतिशत की तेजी के साथ 23,290.15 अंक पर बंद हुआ था।

इन शेयरों में रही तेजी

ब्याज दर के प्रति संवेदनशील बैंक, रियल्टी और आटोमोबाइल के अलावा आईटी शेयरों में तेज बढ़त दर्ज की गई थी। सेंसेक्स की सभी 30 कंपनियां बढ़त के साथ बंद हुईं थीं। महिंद्रा एंड महिंद्रा, विप्रो, टेक महिंद्रा, भारती एयरटेल, इन्फोसिस और टाटा स्टील में शानदार तेजी देखने को मिली थी। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, बाजार का शॉर्ट टर्म ट्रेंड काफी अच्छा दिख रहा है। निफ्टी अब तक के हाइएस्ट लेवल के करीब बंद हुआ है। जब तक 23 हजार का लेवल नहीं टूट जाता बाजार में गिरावट पर खरीदारी होने की उम्मीद दिख रही है।

कैसी रहेगी बाजार की चाल

एक्सपर्ट्स के मुताबिक, निफ्टी के लिए ऊपर की तरफ 23500-23600 पर रजिस्टेंस दिख रहा है। वहीं निचले स्तर पर 23 हजार पर सपोर्ट है। ये सपोर्ट टूटने पर मुनाफा वसूली देखने को मिल सकती है। जानकारों का कहना है कि निफ्टी 50 इंडेक्स 23,338 के पिछले रेकॉर्ड को पार करते हुए नए ऑलटाइम हाई को छूने की ओर बढ़ रहा है। इस समय मोमेंटम काफी अच्छा है। जब तक निफ्टी 22,400-22,500 के सपोर्ट पर टिका रहेगा तब तक इसमें आगे बढ़ने की संभावना कायम रहेगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
मुझे लगने लगा था कि भारत का अपना पहला ग्रीन-फील्ड शहर बनाने का सपना शायद ही सच हो पाए। उस समय मैं दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विकास कॉरपोरेशन (DMIDC) का सीईओ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: 3000 रुपये की नौकरी, किंडरगार्टन का छोटा कमरा और फिर हजारों करोड़ की कंपनी... यह कहानी है पीयूष सोमानी की, जिन्होंने बेहद साधारण शुरुआत के बावजूद टेक्नोलॉजी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप में कोहराम मचा हुआ है। 125 अरब डॉलर के इस ग्रुप पर कंट्रोल को लेकर ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा…
 18 September 2026
नोएडा: ऑयल सेक्टर की महारत्न कंपनी Oil India Ltd (OIL) का नाम तो सुना ही होगा। यह केंद्रीय पेट्रोलियम एवं नेचुरल गैस मिनिस्ट्री के तहत काम करती है। कंपनी ने…
 18 September 2026
नई दिल्ली: अमेरिका की दिग्गज टेक कंपनी Apple के लेटेस्ट आईफोन 18 Pro और Pro Max की बिक्री आज से शुरू हो गई है। कंपनी के भारत में छह स्टोर…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश की कई सारी बीमा कंपनियां कई प्रकार की बीमा सुविधा देती हैं। मेडिकल इंश्योरेंस से लेकर लाइफ इंश्योरेंस तक, वाहनों के बीमा से लेकर पूरे परिवार के…
 17 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ज्वेलरी को सिर्फ निवेश के बजाय रोजमर्रा की फैशन एक्सेसरी के तौर पर देखने का आइडिया लेकर इशेंद्र अग्रवाल ने 2019 में ज्वेलरी कारोबार में कदम…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश के विभिन्न बैंक और वित्तीय संस्था के पास कई प्रकार की लोन सुविधाएं होती हैं। इनमें पर्सनल लोन से लेकर के एजुकेशन लोन, होम लोन से लेकर…
Advt.