स्व सहायता समूह की दीदियों के सभी स्टालों में हो रही बंपर बिक्री

Updated on 05-03-2024 07:33 PM

कवर्धा। उपमुख्यमंत्री एवं गृह, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा के सकारात्मक पहल का असर दिखने लगा है। कबीरधाम जिले में पहली बार आयोजित 10 दिवसीय क्षेत्रीय सरस मेला में जिले वासियों ने बम्पर खरीदी की है। 10 दिवसीय मेला 26 फरवरी से प्रारंभ होकर 6 मार्च तक पीजी कॉलेज ग्राउंड कवर्धा में चल रहा है। मात्र 8 दिनों में ही मेले में 45 लाख रुपए से अधिक की खरीदी जिले वासियों द्वारा विभिन्न स्टालों से की गई है।

उल्लेखनीय है कि सरस मेला में लगभग 200 स्टाल लगाए गए हैं, जिसमें महिला स्व सहायता समूह की ओर से विभिन्न उत्पादों का प्रदर्शन किया जा रहा है। इसके साथ ही क्राफ्ट मेला एवं स्वदेशी मंच एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के स्टाल लगे हैं। समूह द्वारा विभिन्न प्रकार के खाद्य सामग्रियां जैसे काजू उत्पादन जीरा फुल चावल उत्पादन अचार पापड़ निर्माण टोकनी निर्माण बिस्किट्स सहित अन्य दैनिक उपयोग के घरेलू वस्तुओं का विक्रय मेले के माध्यम से किया जा रहा है जो मेले में आने वाले लोगों को बहुत पसंद आ रहे हैं।

इस संबंध में चर्चा करते हुए कलेक्टर कबीरधाम जनमेजय महोबे ने बताया कि समूह द्वारा लगाए गए फूड स्टॉल की रौनक देखते ही बन रही है। छत्तीसगढ़ी व्यंजनों में चीला चौसेला फराह साबूदाना बड़ा मुंगोड़ी भजिया तथा चाइनीस पकोड़ा के साथ दोसा पाव भाजी चाऊमीन आदि के स्वादिष्ट व्यंजन लोगों की पसंद बनी हुई है यही कारण है कि फूड स्टॉल में लगातार भीड़ बनी रहती है। पॉपकॉर्न बनाने वाले समूह द्वारा प्रत्येक दिन लगभग 6 से 7 हजार रुपए का व्यवसाय किया जा रहा है जो अपने आप में उल्लेखनीय है। जनमेजय महोबे ने आगे कहा कि सरस मेले से ग्रामीण क्षेत्र में कार्य करने वाली महिला स्व सहायता समूह को बेहतर अवसर मिला है, कि वह अपने उत्पादों को आम जनता तक सीधे पहुंच रही है। उत्पादों की गुणवत्ता के कारण लोगों ने इसे हाथों हाथ लिया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 October 2026
कोरबा । कोरबा जिले के विकासखंड कोरबा अंतर्गत पोड़ीबहार वार्ड निवासी रामानंद बिंझवार के लिए अपना पक्का घर बनाना लंबे समय से एक सपना था। सीमित आर्थिक संसाधनों के कारण…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा शहर के पथर्रीपारा वार्ड निवासी उत्तमाबाई पति रमाकांत के लिए अपनी बेटी की पढ़ाई जारी रखना महत्वपूर्ण था। श्रमिक कार्ड बनने के बाद उन्हें छत्तीसगढ़ भवन एवं…
 17 October 2026
कोरबा। शहर के पास रहने वाले साहिबलाल कर्स के परिवार के लिए बिजली बिल का बढ़ता खर्च चिंता का विषय था। हर महीने बिल जमा करने से घरेलू बजट पर…
 17 October 2026
कोरबा । जिले के पाली विकासखंड के ग्राम चोढा का जय माँ चोढा रानी स्व सहायता समूह मत्स्य पालन के माध्यम से अपनी आजीविका को मजबूत कर रहा है। पहले…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा जिले की ग्राम पंचायत बोइदा निवासी श्रीमती नेहा मरावी को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत द्वितीय बालिका के जन्म पर ₹6,000 की आर्थिक सहायता प्राप्त हुई।…
 17 October 2026
कोरबा । बारिश थमने के बाद अब दूरस्थ वनांचल की उन सड़कों पर काम शुरू हो गया है, जिनसे गांवों और बसाहटों का रोजमर्रा का जीवन जुड़ा है। प्रधानमंत्री ग्राम…
 17 October 2026
कोरबा । रबी सीजन 2026-27 में किसानों को रासायनिक उर्वरकों के वितरण के लिए नई डिजिटल व्यवस्था लागू की जा रही है। कृषि विभाग द्वारा फ्रेमवर्क फॉर फर्टिलाइजर सेल थ्थ्ै…
 17 October 2026
कोरबा । लोक निर्माण विभाग के सचिव  मुकेश कुमार बंसल ने आज कोरबा जिले में निर्माणाधीन सड़कों का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता का जायजा लिया। उन्होंने विभागीय…
 17 October 2026
अम्बिकापुर । शासन की कृषक हितैषी योजनाएं किसानों को खेती में नवाचार अपनाने और अपनी आय बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित कर रही हैं। कृषक उन्नति योजना के माध्यम से किसानों…
Advt.