बुमराह ने अपने ही टीममेट्स को किया इंजर्ड, चोट ऐसी लगी कि जमीन पर लेट गए

Updated on 09-11-2023 02:09 PM
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेटरों ने नीदरलैंड के खिलाफ रविवार को होने वाले विश्व कप के अंतिम लीग मैच से पहले बुधवार को वैकल्पिक अभ्यास सत्र में भाग लिया, जिसमें बल्लेबाजों ने तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की तीखी गेंदों का स्वाद भी चखा। बुमराह की शार्ट पिच गेंद पेट पर लगने के कारण ईशान किशन कुछ समय के लिए जमीन पर लेट गए थे। उन्हें इस चोट से उबरने और फिर से अभ्यास शुरू करने में थोड़ा समय लगा।

शुभमन गिल ने मोहम्मद सिराज, शार्दुल ठाकुर और प्रसिद्ध कृष्णा के खिलाफ आक्रामक रवैया अपनाया और उन पर लंबे शॉट लगाए लेकिन जब उन्होंने बुमराह का सामना किया तो फिर रक्षात्मक बल्लेबाजी की। यह भले ही वैकल्पिक अभ्यास सत्र था लेकिन बुमराह ने एक सेकंड के लिए भी इसे हल्के से नहीं लिया। उन्होंने पूरे 20 मिनट तक अपनी पूरी क्षमता के साथ गेंदबाजी की।

वैकल्पिक अभ्यास सत्र होने के कारण विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, मोहम्मद शमी और कुलदीप यादव ने इसमें भाग नहीं लिया जबकि अन्य खिलाड़ियों ने एम चिन्नास्वामी स्टेडियम की नेट पर समय बिताया।

कोलकाता में दक्षिण अफ्रीका पर 243 रन की बड़ी जीत दर्ज करने के बाद भारतीय टीम मंगलवार को यहां पहुंची थी। इसके बाद खिलाड़ियों ने एक दिन विश्राम किया। रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम विश्व कप के सेमीफाइनल में जगह बनाने वाली पहली टीम थी।

भारत का आखिरी नीदरलैंड्स के साथ

टीम इंडिया अपना आखिरी नीदरलैंड्स के साथ खेलने मैदान पर उतरेगी। टूर्नामेंट में टीम ने अब तक कुल 8 मैच खेले हैं और सभी में दमदार जीत हासिल की है। इसके साथ ही वह पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर विराजमान है। ऐसे में अपने आखिरी लीग मैच में भी टीम की कोशिश होगी कि वह जीत के साथ अभियान का अंत करें।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
लखनऊ में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले T20 मुकाबले में भारतीय टीम ने 8 विकेट से एकतरफा और धमाकेदार जीत दर्ज की। इस जीत के सबसे बड़े हीरो कप्तान…
 07 October 2026
लखनऊ: भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने 8 विकेट से जीत दर्ज की और 5 मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त…
 07 October 2026
गाजीपुर: भारतीय हॉकी टीम के मिडफील्डर राजकुमार पाल ने एशियन गेम्स का अपना गोल्ड मेडल अपनी मां को समर्पित किया है। घर पहुंचने के बाद उन्होंने अपना मेडल मां के…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने 4 साल बाद टीम इंडिया में भुवनेश्वर कुमार की वापसी पर खुशी जाहिर की है। न्यूजीलैंड के खिलाफ 22…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय महिला टीम को पहली बार विश्व चैंपियन बनाने वाली कप्तान हरमनप्रीत कौर ने तीनों फॉर्मेट में भारत की कप्तानी छोड़ दी है। वह अब सिर्फ एक खिलाड़ी…
 07 October 2026
नई दिल्ली: WWE रिंग में अपना एकतरफा राज करने वाले ट्राइबल चीफ और मौजूदा हैवीवेट चैंपियन रोमन रेंस का स्टारडम आज जिस ऊंचाई पर है, उसे देखकर अक्सर लोग भूल…
 06 October 2026
बीजिंग में खेले जा रहे चाइना ओपन के पुरुष सिंगल्स सेमीफाइनल में रूस के डेनिल मेदवेदेव को नोवाक जोकोविच के खिलाफ मुकाबले के दौरान डिसक्वालिफाई कर दिया गया।दूसरे सेट के…
 06 October 2026
हरमनप्रीत कौर ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ दी है। उन्होंने मंगलवार को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। हरमनप्रीत की जगह स्मृति मंधाना टीम की नई…
 06 October 2026
आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस की टीम में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। पिछले कुछ सीजन में टीम का प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा है। 2026…
Advt.