बुमराह को चौथे टेस्ट से मिल सकता है आराम : रिपोर्ट में दावा आखिरी मैच खेलना और न खेलना रांची की जीत-हार पर निर्भर करेगा

Updated on 19-02-2024 01:24 PM

तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को भारत और इंग्लैंड के बीच चल रही टेस्ट सीरीज के चौथे मुकाबले से आराम दिया जा सकता है।

यह दावा क्रिकेट वेबसाइट क्रिकबज ​​​​​​ने किया है। वेबसाइट ने एक रिपोर्ट में लिखा कि बुमराह धर्मशाला में पांचवां और अंतिम टेस्ट खेलेंगे या नहीं, इसका फैसला बाद में होगा और यह 23 फरवरी से शुरू होने वाले चौथे टेस्ट के नतीजे पर निर्भर करेगा।

30 साल के बुमराह इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में टॉप विकेटटेकर हैं। वे तीन मैचों में सबसे ज्यादा 17 विकेट ले चुके हैं। रिपोर्ट में बताया गया कि टीम इंडिया मंगलवार 20 फरवरी को राजकोट से रांची के लिए उड़ान भरेगी और बुमराह के टीम के साथ यात्रा करने की संभावना नहीं है। वे सोमवार को राजकोट से अहमदाबाद जा सकते हैं। किसी और खिलाड़ी के अगला टेस्ट नहीं खेलने की कोई सूचना नहीं है। हालांकि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) का कोई अधिकृत बयान नहीं आया है।

बुमराह को आराम क्यों दिया गया?
वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत बुमराह को आराम देकर आखिरी टेस्ट में तरोताजा रखना है। बुमराह इस सीरीज के तीन मुकाबलों में 17 विकेट लिए हैं। वे तीन मैचों में 80.5 ओवर गेंदबाजी कर चुके हैं। ऐसे में सिलेक्टर्स को लगता है कि उन्हें आराम की जरूरत है।

सिराज को दूसरे टेस्ट में ब्रेक दिया था
बुमराह की जगह तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को तीसरे मुकाबले में मौका मिल सकता है। उन्हें दूसरे टेस्ट में रेस्ट दिया गया था। वे सीरीज के आखिरी 2 टेस्ट में भारतीय आक्रमण को लीड करेंगे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 October 2026
नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मैच में भारत और पाकिस्तान के बीच जबरदस्त ड्रामा और आतिशी क्रिकेट देखने को मिल रहा है। टॉस…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजी दो अलग रंगों में नजर आई। एक तरफ जहां…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स के क्रिकेट फाइनल में भारतीय क्रिकेट ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले बैटिंग करते हुए बोर्ड पर 6 विकेट खोकर 211 रन लगाए हैं। पाकिस्तान को यह…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा ने अपनी आतिशी बैटिंग से मैच का रुख ही बदल दिया। अभिषेक…
 03 October 2026
नई दिल्ली: भारत के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा ने शनिवार को करोगी स्पोर्ट्स पार्क में एशियन गेम्स के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ 28 गेंदों पर 61 रन…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम की शानदार गेंदबाजी और गजब की फील्डिंग का जलवा…
 02 October 2026
नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के आगामी टेस्ट दौरे को ध्यान में रखते हुए भारतीय स्टार बल्लेबाज केएल राहुल और तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को आंध्र के खिलाफ होने वाले रणजी ट्रॉफी…
 02 October 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में रोहित शर्मा ने शानदार शतकीय पारी खेली लेकिन पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन…
 02 October 2026
नई दिल्ली: आईसीसी द्वारा वनडे विश्व कप 2027 के आधिकारिक कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही क्रिकेट गलियारों में बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव…
Advt.