बुमराह की वाइफ संजना बॉडी शेमिंग का शिकार : इंस्टाग्राम पर यूजर ने लिखा, भाभी मोटी लग रही हैं

Updated on 13-02-2024 05:07 PM

जसप्रीत बुमराह की पत्नी संजना गणेशन बॉडी शेमिंग की शिकार हो गई हैं। बुमराह ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया। जिसमें वह और उनकी पत्नी संजना गणेशन दिख रही हैं। बुमराह के इस पोस्ट के बाद एक शख्स ने कमेंट किया, जिस पर संजना भड़क गईं। दरअसल बुमराह ने पोस्ट कर कैप्शन में लिखा है, , 'खुशी यहां है। जिस पर कमेंट करते हुए एक शख्स ने लिखा, "भाभी मोटी लग रही हैं।" कमेंट को देखकर संजना गुस्सा हो गई और जवाब देते हुए लिखा, "स्कूल की विज्ञान पाठ्यपुस्तक तो याद होती नहीं है तुमसे, बड़े आए औरतों के शरीर के बारे में टिप्पणी करने.. भागो यहां से ..तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई महिलाओं के शरीर पर टिप्पणी करने की। भाग जाओ"। बुमराह की वाइफ का यह जवाब फैन्स को खूब पसंद आ रहा है।

बुमराह इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट के बाद ब्रेक के दौरान अपने घर चले गए थे। 5 टेस्ट मैचों की सीरीज में इंग्लैंड और भारत ने एक-एक मैच जीतकर बराबरी पर हैं। तीसरा मुकाबला राजकोट में 15 फरवरी से खेला जाना है।

बुमराह ने दूसरे टेस्ट में 9 विकेट लिए थे। इंग्लैंड की दूसरी पारी में बुमराह ने गजब की गेंदबाजी करते हुए अपने नाम 6 विकेट किए थे। जसप्रीत बुमराह को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया था। इसके अलावा बुमराह भारत की ओर से सबसे तेज 150 टेस्ट विकेट लेने वाले भारतीय तेज गेंदबाज बन गए थे। अब सीरीज के तीसरे टेस्ट में बुमराह से एक बार फिर सबको उम्मीद होगी।

बुमराह ने हासिल किए करियर बेस्ट रेटिंग पॉइंट्स
पिछले हफ्ते इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल की ओर से जारी रैंकिंग में वह टॉप पर पहुंच गए। बुमराह के फिलहाल 881 रेटिंग पॉइंट्स हैं, जो उनके करियर में बेस्ट है। उन्होंनें ऑस्ट्रेलिया के पैट कमिंस, अश्विन और रबाडा को पीछे कर टॉप पर पहुंचे।

तीनों फॉर्मेट में नंबर-1 बनने वाले पहले भारतीय
बुमराह फिलहाल वनडे बॉलर्स में छठे और टी-20 बॉलर्स रैंकिंग में 100वें नंबर पर हैं। लेकिन वह बाकी 2 फॉर्मेट में भी पहले नंबर पर रह चुके हैं। बुमराह पहली बार टेस्ट रैंकिंग में नंबर-1 पर पहुंचे। इसी के साथ वह तीनों फॉर्मेट में नंबर-1 पोजिशन हासिल करने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बन गए।

30 साल के बुमराह ने 34 टेस्ट में 155 विकेट लिए हैं। उनके नाम 10 बार पारी में 5 या उससे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड है। उन्होंने 89 वनडे में 149 विकेट लिए हैं। वहीं टी-20 के 62 मैचों में उनके नाम 74 विकेट हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 October 2026
नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मैच में भारत और पाकिस्तान के बीच जबरदस्त ड्रामा और आतिशी क्रिकेट देखने को मिल रहा है। टॉस…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजी दो अलग रंगों में नजर आई। एक तरफ जहां…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स के क्रिकेट फाइनल में भारतीय क्रिकेट ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले बैटिंग करते हुए बोर्ड पर 6 विकेट खोकर 211 रन लगाए हैं। पाकिस्तान को यह…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा ने अपनी आतिशी बैटिंग से मैच का रुख ही बदल दिया। अभिषेक…
 03 October 2026
नई दिल्ली: भारत के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा ने शनिवार को करोगी स्पोर्ट्स पार्क में एशियन गेम्स के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ 28 गेंदों पर 61 रन…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम की शानदार गेंदबाजी और गजब की फील्डिंग का जलवा…
 02 October 2026
नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के आगामी टेस्ट दौरे को ध्यान में रखते हुए भारतीय स्टार बल्लेबाज केएल राहुल और तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को आंध्र के खिलाफ होने वाले रणजी ट्रॉफी…
 02 October 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में रोहित शर्मा ने शानदार शतकीय पारी खेली लेकिन पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन…
 02 October 2026
नई दिल्ली: आईसीसी द्वारा वनडे विश्व कप 2027 के आधिकारिक कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही क्रिकेट गलियारों में बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव…
Advt.