इस हफ्ते फैंस को लगेंगे तीन झटके! श्रीजिता के साथ अब्दू और साजिद का सफर भी होगा खत्म?

Updated on 13-01-2023 07:23 PM
रिएलिटी शो 'बिग बॉस 16' हर दिन दिलचस्प होता जा रहा है। इस सीजन में बहुत कुछ खास, अलग और नया है। एक ये भी है कि पहले के सीजन में हर हफ्ते या दो हफ्ते में नॉमिनेशन जरूर होता था, लेकिन इस सीजन की बात करें तो अभी तक ज्यादातर कंटेस्टेंट्स घर में ही हैं। पिछले हफ्ते भी कोई बेघर नहीं हुआ था। लेकिन इस हफ्ते फैंस को एक साथ कई झटके लगने वाले हैं! बताया जा रहा है कि श्रीजिता डे एविक्ट हो जाएंगी। इसके साथ ही घर से साजिद खान और अब्दू रोजिक की भी विदाई होगी। हालांकि, अभी तक इसको लेकर ऑफिशियल पुष्टि नहीं हुई है।

तीन कंटेस्टेंट्स शो को कहेंगे अलविदा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बार डबल नहीं, बल्कि ट्रिपल एविक्शन होगा। कम वोट मिलने की वजह से वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट Sreejita De
इस वीक एलिमिनेट हो जाएंगी। लेकिन यहां चौंकाने वाली एक बार और सामने आ रही है। कहा जा रहा है कि साजिद खान का भी कॉन्ट्रैक्ट अब खत्म हो रहा है, इसलिए वो भी शो से बाहर हो जाएंगे। उनके साथ अब्दू रोजिक भी बिग बॉस को अलविदा कह देंगे।

साजिद खान होंगे आउट?

Sajid Khan के लिए कहा जाता है कि शो की शुरुआत से ही मेकर्स उनके प्रति बायस्ड रहे हैं। चाहे गाली-गलौज करना हो या फिर खुले में सिगरेट पीना हो, ऐसे बहुत कम मौके ही आए हैं, जब बिग बॉस ने साजिद को डांटा हो। इसके साथ ही ये भी बताया जा रहा था कि साजिद जनवरी महीने में ही बाहर जाएंगे, क्योंकि उन्होंने मेकर्स से डील की है। इसीलिए उन्हें मेकर्स ने अब तक हर नॉमिनेशन पर बचाया। अगर वो एलिमिनेट हुए तो वोटिंग लाइन्स तक बंद कर दी। क्या वाकई में साजिद खान फिनाले के इतने नजदीक आकर एविक्ट हो जाएंगे... ये तो आने वाले वक्त में ही पता चलेगा।

अब्दू रोजिक के फैंस को लग सकता है झटका!

Abdu Rozik की बात करें तो उन्हें पूरे देश से खूब प्यार मिल रहा है। हर कोई उनकी क्यूटनेस और पॉजिटिविटी पर फिदा है। कुछ दिन पहले अब्दू एक काम की वजह से शो से बाहर आए थे और फिर वापस भी आ गए। लेकिन जब उन्होंने दोबारा एंट्री की थी, तब कहा जा रहा था कि वो वर्क कमिटमेंट्स की वजह से ज्यादा दिनों तक शो में नहीं रहेंगे। इसलिए अब ये खबर सामने आ रही है कि वो भी इस हफ्ते बेघर हो जाएंगे। इस खबर से अब्दू के फैंस को झटका जरूर लग सकता है।

इस हफ्ते आई घरवालों की फैमिली, ये सदस्य हुए नॉमिनेटेड

इस पूरे हफ्ते के एपिसोड की बात करें तो शो में फैमिली वीक चल रहा था। घर में शिव ठाकरे की आई से लेकर प्रियंका चाहर चौधरी के भाई घर में आए थे। बीते एपिसोड में सुम्बुल के बड़े पापा, श्रीजिता के मंगेतर और सौंदर्या की मम्मी ने एंट्री ली थी। घर में कैप्टेंसी टास्क भी हुआ था, जिसमें शिव ठाकरे सभी को पछाड़कर कैप्टन बन गए। इस हफ्ते घर में एलिमिनेशन भी हुआ। इस वीक सुम्बुल, एमसी स्टैन, निमृत और श्रीजिता नॉमिनेटेड हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
जिस महान आवाज के जादू ने करोड़ों संगीत प्रेमियों को अपना कायल कर दिया था, जिस गायिका ने कर्नाटक संगीत को देश ही नहीं बल्कि दुनिया के मंच तक पहुंचाया,…
 16 September 2026
सूर्या और ज्योतिका ने फिर से शादी कर ली है। इस जोड़े ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की कसमें दोहराकर अपनी शादी के 20 साल…
 16 September 2026
दिशा सालियान की मौत की जांच में एक बड़ा कानूनी मोड़ आया है। उनके पिता सतीश सालियान ने मंगलवार को अधिकारियों को बयान सौंपे, जिनमें कई हाई-प्रोफाइल लोगों के नाम…
 16 September 2026
टीवी पर मशहूर चेहरा बनने से बहुत पहले, 'ये है मोहब्बतें' जैसे शो के लिए पहचाने जाने वाले एक्टर विवेक दहिया को कई तरह की पर्सनल और फाइनेंशियल मुश्किलों का…
 16 September 2026
एक्ट्रेस संभावना सेठ और उनके पति अविनाश द्विवेदी 10 सालों के संघर्षों के बाद जुड़वां बच्चों के माता-पिता बने। उनके लिए ये सफर आसान नहीं था पर आखिर में दोनों…
 16 September 2026
नेटफ्लिक्स, कपिल शर्मा और उनकी बेहद पसंद की जाने वाली कॉमेडी टीम के साथ 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का पांचवां सीजन लेकर आ रहा है। नया सीजन 26 सितंबर…
 14 September 2026
रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और…
 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
Advt.