रायपुर मेकाहारा में बुरका पहनी महिलाओं ने फेंका भ्रूण

Updated on 08-11-2025 12:05 PM
रायपुर, रायपुर के अंबेडकर अस्पताल (मेकाहारा) परिसर में 7 नवंबर की सुबह भ्रूण मिला था। सीसीटीवी कैमरे में भ्रूण छोड़ने वालों का चेहरा सामने आया है। फुटेज में दो महिला और दो पुरूष दिखाई दिए है, जिन्होंने यह भ्रूण छोड़ा था।

मामला मौदहापारा थाना क्षेत्र का है। अस्पताल के फुटेज में सुबह 5 बजकर 25 मिनट में 2 अलग-अलग गाड़ी से पहुंचीं बुरके वाली महिलाओं को संदिग्ध गतिविधि करते हुए देखा गया है।

महिलाएं जहां पर जाकर रुकी थी, वहीं से पुलिस को भ्रूण मिला है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने महिलाओं और उनके साथ पहुंचे पुरूषों की तलाश शुरू कर दी है।

दो अलग-अलग गाड़ियों से पहुंचे थे

पुलिस की जांच में सामने आया है कि दोनों महिलाएं अलग-अलग गाड़ी से अस्पताल पहुंचे थे। ये अस्पताल परिसर में 3 मिनट तक रुके और वहां से फिर रवाना हो गए।

ये केवल डस्टबिन के ईद-गिर्द मंडरा रहे थे। सुबह परिसर में प्रवेश करने के दौरान इन लोगों ने किसी से मुलाकात भी नहीं की।

चार कर्मचारियों से भी पूछताछ

घटना के बाद सूचना पर पहुंची मौदहापारा पुलिस ने अस्पताल परिसर के चार कर्मचारियों से भी पूछताछ की। वहीं घटना होने के बाद अस्पताल की सिक्योरिटी पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

अस्पताल परिसर में सुरक्षा की दृष्टि से प्रबंधन ने बंदूकधारी सिक्योरिटी और डंडाधारी कर्मचारियों को तैनात किया है। बताया जा रहा है इनकी मौजूदगी में भ्रूण परिसर में फेंककर आरोपी फरार हो गए और उन्हें रोका भी नहीं गया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 October 2026
छत्तीसगढ़ के रायपुर में तंत्र-मंत्र और बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से करीब 150 ग्राम सोने के जेवर और 9 हजार रुपए ठग लिए गए। 3 आरोपी साधुओं…
 01 October 2026
छत्तीसगढ़ में अवैध शराब का कारोबार नया नहीं है, लेकिन 2026 में इसके नए तरीके सामने आए हैं। अब दूसरे राज्यों की शराब सिर्फ यहां लाकर नहीं बेची जा रही,…
 01 October 2026
बिलासपुर । खेतों तक पहुंचती सिंचाई की धार तखतपुर क्षेत्र के किसानों के लिए खेती का मजबूत सहारा बन रही है। आमाचुवा जलाशय और लोवर मनियारी व्यपवर्तन योजना से 2,197…
 01 October 2026
बिलासपुर।  शासन की डिजिटल सेवाओं का लाभ अब आम नागरिकों को घर के नजदीक और सुविधाजनक तरीके से मिल रहा है। विभिन्न शासकीय सेवाओं को सरल और सुगम बनाने के…
 01 October 2026
बिलासपुर । सेवा संकल्प अभियान के सेक्टर गिरधौना के आंगनबाड़ी केंद्र खैरी क्रमांक-2 में आंगन मिलन उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष श्रीमती माधवी वस्त्रकार, जनपद सदस्य …
 01 October 2026
बिलासपुर । भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी के राज्य चेयरमेन  तोमन साहू की अध्यक्षता में जिला शाखा बिलासपुर की समीक्षा बैठक जिला कार्यालय के मंथन सभाकक्ष में आयोजित की गई। उन्होंने जनभागीदारी…
 01 October 2026
बिलासपुर । सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत मंगला में जल संरक्षण एवं स्वच्छता को लेकर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान जल स्रोत सुधार, नदी घाट स्वच्छता…
 01 October 2026
बिलासपुर । गंभीर बीमारी के उपचार में होने वाला खर्च कई परिवारों के लिए बड़ी आर्थिक चुनौती बन जाता है। ऐसे समय में आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं शहीद…
 30 September 2026
रायपुर में गुटखा कारोबारी के ठिकाने पर डायरेक्टरेट जनरल ऑफ जीएसटी इंटेलिजेंस (DGGI) की टीम ने छापेमारी की है। महाराष्ट्र से मिले इनपुट के बाद अधिकारियों की टीम 3 गाड़ियों…
Advt.