नदी में फंस गई हरिद्वार जा रही बस, हैरान करने वाला आया वीडियो, जेसीबी से यात्रियों का रेस्क्यू

Updated on 22-07-2023 01:23 PM
बिजनौर: उत्तर प्रदेश के बिजनौर में नदी की उफनती धारा में बस के फंसने का मामला सामने आया है। मॉनसूनी बारिश ने यूपी के कई इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न कर दी है। यूपी और उत्तराखंड के इलाकों में जलभराव जैसी स्थिति बनी हुई है। वहीं, बाढ़ का पानी लगातार लोगों के लिए मुसीबत खड़ी कर रहा है। यूपी के कई इलाकों में भारी बारिश के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा है। नदियों में बारिश के बाद जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। बिजनौर में भी इसी प्रकार की स्थिति देखी जा रही है। जिले के भागूवाला की कोटवाली नदी का पानी भी बारिश के बाद काफी बढ़ गया है। नदी उफान पर है। लेकिन, नजीबाबाद से हरिद्वार जा रही बस के चालक ने नदी को पार करने का निर्णय लिया। उसने नदी को आसानी से पार करने का सोचा। हालांकि, रूपहडिया डिपो की बस पानी के तेज बहाव में फंस गई। बस में बैठे यात्रियों की जान हलक में आ गई। जेसीबी को बुलाया गया। इसके बाद यात्रियों को निकालने की कार्रवाई शुरू की गई। प्रशासन की ओर से बस में फंसे सभी यात्रियों को सुरक्षित निकालने का दावा किया गया है।


मंडावली थाना क्षेत्र की है घटना

बिजनौर के मंडावली थाना क्षेत्र की यह घटना है। इसका वीडियो सामने आया है। इसमें बस में फंसे यात्रियों के बीच की चीख-पुकार को आसानी से सुना जा सकता है। बस चालक ने नदी के बहाव को कम करके आंका। बस को नदी की धारा में ले जाने के कारण अब लोगों की जान पर बन आई है। प्रशासन को जैसे ही घटना की जानकारी मिली। पैसेंजर्स की जान बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। नदी की तेज धारा में बस बह न जाए, इसके लिए जेसीबी से बस को स्थिर रखने का प्रयास किया जा रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक, बस में तीन दर्जन यात्री सवार हैं। बस को पलटने से रोकने का भरपूर प्रयास किया गया। बस खड़ी रही तो फिर यात्रियों को निकालने का कार्य शुरू किया गया।


तेज बहाव से हुई दिक्कत

नदी में पानी का तेज बहाव होने के कारण प्रशासन को राहत और बचाव कार्य चलाने में दिक्कत हो रही है। प्रशासन की ओर से बस में फंसे यात्रियों को निकालने के लिए प्राथमिकता के आधार पर काम किया जा रह है। बिजनौर में गंगा का जलस्तर बढ़ने के बाद कई गांव जलमग्न हैं। कोटावाली नदी में भी पानी का बहाव काफी तेज हो गई है। जेसीबी मशीन के जरिए बस में फंसे यात्रियों को पुल के ऊपर से निकाला जा रहा है। प्रशासन की ओर से हर जान को बचा लिए जाने का दावा किया जा रहा है।

सभी यात्रियों को निकालने का दावा


बिजनौर की कोटावाली नदी में फंसी बस से सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिए जाने का दावा प्रशासन की ओर से किया गया है। प्रशासनिक अधिकारियों की ओर से कहा गया कि नदी की धारा में फंसी बस से यात्रियों को निकाला गया है। पानी का तेज बहाव होने के कारण बस इसमें फंस गई थी। इसके बाद यात्रियों की जान पर संकट उत्पन्न हुआ। प्रशासन सूचना मिलने के साथ ही एक्टिव हुई और यात्रियों को बचाने का कार्य शुरू किया गया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.