बंद नहीं होंगीं छत्तीसगढ़-ओडिशा के बीच बसें, आपरेटरों के बीच हुआ समझौता

Updated on 08-06-2024 05:50 PM

रायपुर। छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ और ओडिशा के बस आपरेटरों में पिछले तीन-चार महीने से चल रहे विवाद का शनिवार को दोपहर समझौते के साथ पटाक्षेप हो गया है। छत्तीसगढ़ के बस आपरेटरों ने ऐलान कर दिया था कि अगर 8 जून को रायपुर में होने वाली बैठक में ओडिशा के बस आपरेटर्स का रुख सकारात्म नहीं रहा तो फिर 11 जून से छत्तीसगढ़ के आपरेटर पूरी सीमा पर तैनात हो जाएंगे और ओडिशा से आने वाली किसी भी बस को यहां घुसने नहीं दिया जाएगा। इस चेतावनी से दोनों राज्यों के बीच रोजाना 10 हजार से ज्यादा यात्रियों के लिए परेशानी हो सकती थी, जो टल गई है।

छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष सैय्यद अनवर अली ने बताया कि शनिवार को दोनों राज्यों के बस आपरेटर्स की बैठक राजधानी के एक होटल में लगभग दो घंटे चलकर दोपहर 2 बजे खत्म हुई। इस बैठक में छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ के अध्यक्ष प्रमोद दुबे और विधिक सलाहकार शिवेश सिंह भी उपस्थित थे। अलग-अलग मुद्दों पर दो घंटे चले मंथन के बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया। यह तय किया गया कि शासन से जिस भी तरह का परमिट जारी किया जाएगा, बसें उसी के अनुरूप चलने दी जाएंगी और बस आपरेटर इसमें किसी भी तरह का व्यवधान पैदा नहीं करेंगे। लिखित समझौते के बाद छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ के पदाधिकारियों ने ओड़िशा से आए बस आपरेटरों तथा वहां के संघ पदाधिकारियों का सम्मान भी किया।

शिकायत पर कार्रवाई होगी : परिवहन विभाग
इस समझौते की सूचना के बाद छत्तीसगढ़ परिवहन विभाग के अधिकारियों ने कहा कि दोनों राज्यों के आपरेटरों के बीच विवाद का स्थायी हल निकाला जा रहा है, लेकिन राज्य का परिवहन विभाग यहां के आपरेटरों के साथ है। समझौता हो गया तो यह अच्छी बात है, लेकिन अगर भविष्य में बसों के खिलाफ शिकायतें आएंगी तो परिवहन विभाग नियमानुसार कार्रवाई जारी रखेगा।

दोनों राज्यों से छत्तीसगढ़ और ओडिशा के आपरेटरों को बसों को परमिट जारी किए गए हैं। इन परमिट के आधार पर ओडिशा की बसें यहां बेरोकटोक आना-जाना कर रही थीं, लेकिन यहां की बसों को ओडिशा में रोका जा रहा था। इससे विवाद इतना गहरा गया था कि आपरेटरों ने वहां की बसों को रोकने की चेतावनी दे दी थी, परिवहन विभाग ने भी चालान शुरू कर दिए थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 15 October 2026
अम्बिकापुर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के माय भारत सरगुजा के तत्वावधान में  मंगलवार को विकासखंड लखनपुर के अर्गोती स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में अग्निशमन विभाग एवं…
 15 October 2026
कोरबा। आर्थिक कठिनाइयों के बीच बच्चों की पढ़ाई जारी रखना कई परिवारों के लिए चुनौती होता है। कोरबा विकासखंड के ग्राम दोंदरो की रहने वाली श्रीमती लीला महंत का परिवार…
 15 October 2026
कोरबा। जिले के  सत्यनारायण बरेठ ने लगभग 14 वर्षों तक एक होटल में कार्य करते हुए अपने परिवार की जिम्मेदारियां निभाईं। वर्षों तक दूसरे के लिए काम करने के दौरान…
 15 October 2026
कोरबा। जिले कटघोरा विकासखंड अंतर्गत ग्राम लखनपुर में रहने वाले दादूराम गुप्ता के परिवार के लिए बिजली बिल का भुगतान आर्थिक बोझ बनता था। इस समस्या का समाधान खोजते हुए…
 15 October 2026
जशपुरनगर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को आधुनिक और सुविधाजनक बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में जशपुरनगर…
 15 October 2026
जशपुरनगर। अंतर्राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस के अवसर पर शासकीय महाविद्यालय दुलदुला में मेरा युवा भारत ( युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय,भारत सरकार), जशपुर के नेतृत्व में एक विशेष जागरूकता…
 15 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज भुलसीडीह में निर्माणाधीन स्वर्गीय  बिसाहू दास महंत स्मृति मेडिकल कॉलेज भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति, भवन की सुविधाओं और परिसर…
 15 October 2026
कबीरधाम। जिले के सहसपुर लोहारा विकासखंड में उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा ने 48 लाख रुपए की लागत से एसडीएम कार्यालय नवीन भवन का लोकार्पण किया। नए भवन…
 15 October 2026
कवर्धा, गन्ने का मूल्य 425 रुपये प्रति क्विंटल होने पर कबीरधाम जिले के गन्ना उत्पादक किसानों में उत्साह और खुशी का माहौल है। इस किसान हितैषी निर्णय के प्रति आभार व्यक्त…
Advt.