इमरान खान से 'बेवफा' हुईं बुशरा बीबी, पाकिस्‍तान की आर्मी कोर्ट में शौहर के खिलाफ देंगी गवाही?

Updated on 08-06-2023 06:45 PM
लाहौर: पाकिस्‍तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान पर मुसीबत क्‍या आई, उनके अपने साथ छोड़कर जाने लगे। करीबी तो गए ही साथ ही अब यह खबर भी आ रही है कि उनकी बेगम बुशरा बीबी भी उन्‍हें छोड़कर जा सकती है। आज टीवी की एक रिपोर्ट पर अगर यकीन करें तो नेशनल अकाउंटबिलिटी ब्‍यूरो (नैब) ने बुशरा बीबी को अल कादिर ट्रस्‍ट में गवाह बनाने का मन बनाया है। अल कादिर ट्रस्‍ट 190 मिलियन पौंड वाला केस है जिसमें इमरान बुरी तरह से फंसे हुए हैं। इससे अलग पंजाब एंटी-करप्‍शन इस्‍टैब्लिशमैंट (ACE) की तरफ से बुशरा के बेटे इमरान मनेका के खिलाफ भी केस दर्ज किया है। इसके अलावा उनकी बेस्‍ट फ्रेंड फराह गोगी समेत पीटीआई के कई नेता भी एफआईआर में शामिल हैं।

बुशरा को भेजा गया समन
नैब की तरफ से पाकिस्‍तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के मुखिया इमरान की पत्‍नी बुशरा को समन जारी किया गया है। सात जून को भेजा गया यह समन बुशरा को बतौर गवाह के तौर पर भेजा गया था। ब्‍यूरो की तरफ से कहा गया है कि नैब संशोधन एक्‍ट के तहत वह मजबूर थे कि उन्‍हें समन भेजने की वजह बताना था। साथ ही नैब की तरफ से कोर्ट को यह भी बताया गया है कि उनकी मंशा बुशरा को गिरफ्तार करने की बिल्‍कुल भी नहीं है। नैब ने बुशरा बीबी से वो डॉक्‍यूमेंट्स मांगे हैं जो अल कादिर ट्रस्‍ट से जुड़े हैं। साथ ही ट्रस्‍ट के रजिस्‍ट्रेशन और उन डोनेशंस की भी लिस्‍ट मांगी गई है जो ट्रस्‍ट को मिली है।

क्‍या है नैब का कानून
नए कानून के तहत नैब किसी व्यक्ति को यह बताने के लिए मजबूर है कि क्या उसे बयान दर्ज करने के लिए आरोपी या गवाह के रूप में बुलाया जा रहा है। इसी प्रक्रिया का पालन करते हुए एनएबी की ज्‍वॉइन्‍ट इनवेस्टिगेशन टीम पहले ही सरकार के पूर्व मंत्रियों के बयान दर्ज कर चुकी है। एनएबी ने अल-कादिर यूनिवर्सिटी से मिले दान और ट्रस्ट को दान देने वालों का रिकॉर्ड भी मांगा है। अल-कादिर ट्रस्ट मामले में आरोप लगाया गया है कि इमरान और उनकी पत्नी बुशरा बीबी ने 50 अरब रुपए को वैध बनाने के लिए धोखाधड़ी की।

बुशरा ने हाई कोर्ट से की रिक्‍वेस्‍ट
आरोप के मुताबिक उन दोनों ने एक रियल एस्टेट फर्म से अरबों रुपये वाली जमीन हासिल की थी। इसकी पहचान पिछली पीटीआई सरकार के दौरान यूके द्वारा की गई थी और देश को वापस कर दी गई थी। दूसरी ओर बुशरा बीबी ने लाहौर हाई कोर्ट से मांग की है उन्‍हें गिरफ्तारी से राहत दी जाए। बुशरा ने हाईकोर्ट में एक याच‍िका दायर की। बुशरा ने मांग की है कि उनके खिलाफ दर्ज सभी मामलों पर पूरी तरह से लगाम लगाई जाए। जियो न्यूज की तरफ से बताया गया है कि इमरान की पत्‍नी ने अपनी याचिका में कहा कि उन्‍हें इस बात का डर है कि किसी भी मामले में उनकी गिरफ्तारी हो सकती है। ऐसे में उन्‍होंने देश में उनके खिलाफ दर्ज सभी खुलासे और अघोषित मामलों का ब्योरा मांगा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) सुधारों का भारत समेत G4 के सभी सदस्यों ने समर्थन किया है। न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र के दौरान G4…
 24 September 2026
वॉशिंगटन: भारत 'मिडिल पावर्स' (मध्यम दर्जे की ताकतों) के एक नए मल्टीलेटरल (बहुपक्षीय) ग्रुप में शामिल हुआ है। यह ग्रुप पार्टनर्स फॉर मल्टीलेटरलिज्म (P4M) है। विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने…
 24 September 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने मक्का समझौते के जरिए सऊदी अरब और तुर्की के साथ रक्षा संबंध मजबूत किए हैं। साथ ही खाड़ी देशों की सुरक्षा में बड़ी भूमिका निभाने की उसकी…
 24 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के मंच से भारत के दोस्त ने साइप्रस ने तुर्की को करारा जवाब दिया है। तुर्की के राष्ट्रपति ने निकोस क्रिस्टोलाइट्स ने महासभा को संबोधित…
 24 September 2026
तेहरान: ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची की न्यूयॉर्क में ट्रंप के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ के साथ सीधी बातचीत पर तेहरान में कट्टरपंथी भड़क गए हैं। ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड…
 24 September 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की ओर से एक बार फिर दुनिया के सामने सिंधु जल संधि (IWT) का मामला उठाया गया है। पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने OIC (ऑर्गनाइजेशन ऑफ…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र के इतर 'ऑर्गनाइजेशन ऑफ इस्लामिक कोऑपरेशन' (OIC) के जम्मू-कश्मीर कांटेक्ट ग्रुप की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। न्यूयॉर्क में हुई इस…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैयप एर्दोगन ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) की बैठक को संबोधित करते हुए कश्मीर का राग अलापा। उन्होंने कश्मीर पर बातचीत करने और…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के मंच से भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग टोबगे ने भारत के साथ अपनी अटूट दोस्ती को एक बार फिर दुनिया के सामने रखा है। पीएम…
Advt.