बिजनेस, इकॉनमी... 5 स्टार एयरलाइन एयर फ्रांस 777 में कैसे करें सीट का सेलेक्शन?

Updated on 11-12-2025 02:02 PM
नई दिल्ली: एयर फ्रांस की गिनती दुनिया की टॉप एयरलाइन कंपनियों में होती है। हाल में अमेरिका के लॉन्ग बीच में हुई APEX/IFSA सेरेमनी में इसे लगातार चौथे साल 5 स्टार एयरलाइन सर्टिफाई किया गया। अमूमन दुनिया की एयरलाइन कंपनियों के विमानों में दो क्लास होती हैं- बिजनेस और इकॉनमी। लेकिन एयर फ्रांस की 777-300ER एयरक्राफ्ट में चार तरह के लेआउट मिलते हैं। इनमे La Première सबसे खास सीट है। इसके अलावा बिजनेस, प्रीमियम इकॉनोमी और इकॉनोमी शामिल हैं। जानिए क्या है इनकी खासियत...

खास केबिन फीचर्स की बात करें तो La Première में आपको एक प्राइवेट सूट मिलता है। इसमें सीट 180° तक झुक जाती है, 24 इंच चौड़ी होती है और 79 इंच की पिच (सीटों के बीच की दूरी) मिलती है। बिजनेस क्लास की सीटें अलग-अलग हो सकती हैं। नई फ्लाइट्स में स्लाइडिंग दरवाजे हैं जबकि पुरानी में ये नहीं होते। सभी में अच्छी जगह, पावर और ठीक-ठाक IFE स्क्रीन मिलती है।

प्रीमियम इकोनॉमी की खासियत

प्रीमियम इकोनॉमी में 2-4-2 की सेटिंग होती है। इसमें 38 इंच की पिच, 19 इंच की चौड़ाई, फुटरेस्ट और 13.3 इंच की बड़ी IFE स्क्रीन है। साथ ही USB/AC पावर और एक एमिनिटी किट भी मिलती है। इकोनॉमी क्लास में 3-4-3 की सेटिंग होती है। इसमें 31 इंच की पिच, 17.2 इंच की चौड़ाई और 11.7 इंच की स्क्रीन होती है। यहां भी USB/AC पावर की सुविधा है।अपनी फ्लाइट के लिए सीट चुनने से पहले एयर फ्रांस की वेबसाइट या SeatMaps जैसी जगहों पर सीट मैप जरूर देख लें। इससे आपको सीट के फीचर्स जैसे कि झुकने की क्षमता, स्टोरेज और केबिन की लोकेशन के बारे में पता चल जाएगा। केबिन के पास वाली सीटें, जैसे गैली (जहां खाना बनता है) या टॉयलेट के पास, शोरगुल वाली हो सकती हैं। सीट चुनने के लिए कुछ टिप्स हैं। सबसे पहले, अपनी फ्लाइट के लिए सही एयरक्राफ्ट का पता लगाएं।

कैसे सेलेक्ट करें सीट?

वेबसाइट्स पर जाकर अपनी सीट मैप जरूर चेक करें, क्योंकि हर फ्लाइट का लेआउट अलग होता है। शोर से बचने के लिए गैली या टॉयलेट के पास वाली सीटों से बचें। बल्कहेड सीटों पर पैर फैलाने के लिए ज्यादा जगह मिलती है, लेकिन सामान रखने के लिए ऊपर वाले बिन का इस्तेमाल करना पड़ता है। फ्लाइट के पिछले हिस्से में छोटी बिजनेस क्लास केबिन ज्यादा प्राइवेसी दे सकते हैं।

IFE स्क्रीन प्रीमियम और बिजनेस क्लास में अच्छी होती है। खाने की क्वालिटी में काफी अंतर होता है। बिजनेस क्लास में अच्छा खाना मिलता है जबकि इकोनॉमी क्लास को लेकर शिकायत रहती है। वाई-फाई के लिए पेड ऑप्शन उपलब्ध हैं और मैसेजिंग के लिए फ्री वाई-फाई भी मिलता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.