कारोबारी से लाखों की ठगी

Updated on 12-01-2025 02:00 PM

दुर्ग।  जिले में एक दवा कारोबारी से ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 83 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले पर तत्काल संज्ञान लेते हुए 42 लाख रुपए खाते में होल्ड कर दिए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामला भिलाई नगर थाना क्षेत्र का है। एएसपी भिलाई सुखनंदन राठौर ने बताया कि, दवा कारोबारी को एक सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग में निवेश करने का ऑफर मिला था। उसमें उसे अधिक मुनाफा देने का वादा किया गया था।

शुरुआती निवेश पर मुनाफा मिलने से उनका विश्वास बढ़ा, फिर अपनी बचत से 83 लाख रुपए निवेश कर दिए। इसके बाद न तो उसे लाभ मिला और न उसके निवेश के पैसे लौटाए गए। जैसे ही उसे ठगी का एहसास हुआ, उसने हेल्पलाइन 1930 पर कॉल कर केस दर्ज कराया।

पुलिस ने शिकायत मिलते ही तत्काल कार्रवाई करते हुए संदिग्ध खातों से 42 लाख रुपए होल्ड कर दी। साइबर क्राइम टीम ने बैंक खातों और संदिग्ध लेन-देन को ट्रैक किया है। पुलिस अपराधियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
रायपुर, हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली स्थल पर कथित शुद्धिकरण की घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज प्रदेशभर में जिला स्तरीय मार्च और सत्याग्रह करेगी। कांग्रेस ने सभी जिला, शहर,…
 14 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ जगह अति भारी बारिश, जबकि एक-दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती…
 14 August 2026
जगदलपुर, बस्तर में नक्सलवाद से आजादी की तस्वीर आज कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर दिखाई देगी। तिरंगा यात्रा के तीसरे और अंतिम दिन बीजापुर से यात्रा आवापल्ली, उसूर, गलगाम, नंबी और ताड़पाला…
 14 August 2026
रायपुर, स्वतंत्रता दिवस के चलते एयरपोर्ट में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस वजह से तस्कर ट्रेनों से सोने की तस्करी कर रहे हैं। गुरुवार को रायपुर और नागपुर…
 14 August 2026
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन तोमन साहू की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक…
 14 August 2026
कोंडागांव। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करंजी में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…
 14 August 2026
कोण्डागांव। रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत कोण्डागांव जिले से 51 श्रद्धालुओं का दल अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए मंगलवार की रात रवाना हुआ। श्रद्धालुओं के दल को…
 14 August 2026
कोंडागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से गुरुवार को कोंडागांव में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के माध्यम…
 14 August 2026
कोण्डागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के विकास नगर स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में कांकेर सांसद भोजराज नाग ध्वजारोहण करेंगे। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह…
Advt.