कारोबारी के 16 वर्षीय बेटे का अपहरण कर गला घोंट दिया, ट्यूशन टीचर के बायफ्रेंड के घर मिली लाश

Updated on 31-10-2023 01:57 PM
कानपुर: यूपी के कानपुर से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। 30 अक्‍टूबर को यहां कपड़ा कारोबारी का नाबालिग बेटा कुशाग्र कनोडिया कोचिंग पढ़ने के लिए निकला था। बदमाशों ने शाम के वक्त रास्ते से उसका अपहरण कर लिया था। कुशाग्र की स्कूटी गंजन टॉकीज के पास लावारिस हालत में मिली थी। किडनैपरों ने घरवालों से 30 लाख की फिरौती मांगी थी। इस घटना के बाद कानपुर पुलिस सक्रिय हो गई थी। मंगलवार को छात्र का शव मिला है। उसकी गला घोंट कर बेरहमी से हत्या कर गई। छात्र का शव उसको ट्यूशन पढ़ाने वाली महिला टीचर के बॉयफ्रेंड के घर से बरामद हुआ है। आशंका जताई जा रही है कि बॉयफ्रेंड ने ही उसकी हत्‍या की है। पुलिस इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

रायपुरवा थाना क्षेत्र के आर्चाय नगर में रहने वाले मनीष कनोडिया का सूरत में कपड़े का कारोबार है। इसके साथ ही उनकी कानपुर में कपड़े का बड़ी दुकान है। मनीष कनोडिया का बेटा कुशाग्र कनोडिया (16) जयपुरिया स्कूल में हाईस्कूल का छात्र है। कुशाग्र सोमवार शाम चार बजे कोचिंग के लिए निकला था। कुशाग्र जब देर रात तक घर नहीं लौटा तो उसकी तलाश शुरू की गई। कुशाग्र की स्कूटी, हेलमेट और रूमाल गुजंन टॉकीज के पास बरामद हुई थी। परिजनों ने कोचिंग जाकर पता किया, तो वो कोचिंग भी नहीं पहुंचा था।

30 लाख की मांगी गई गई थी फिरौती


सोमवार देर रात एक युवक मुंह में रुमाल बांधकर मनीष कनौडिया के घर पहुंचा। उसने पत्थर में लपेट कर फिरौती का पत्र उनके घर पर फेंका, जिसका सीसीटीवी पुलिस के अपने कब्जे में ले लिया है। उस पत्र में 30 लाख की फिरौती मांगी गई थी। इसके साथ ही धार्मिक नारे भी लिखे थे।

महिला टीचर से लव अफेयर का था शक


मंगलवार को फजलगंज के ओमपुरवा में छात्र का शव उसको ट्यूशन पढ़ाने वाली महिला टीचर के बॉयफ्रेंड के घर पर मिला है। आशंका जताई जा रही है कि महिला टीचर के बॉयफ्रेंड ने ही छात्र की हत्या की है। हत्या के बाद उसके शव को घर में ही छिपाकर रखा था। बताया जा रहा हे कि बॉयफ्रेंड को शक था कि उसकी गर्लफ्रेंड का कुशाग्र से लव अफेयर है। इसीलिए उसने कुशाग्र का अपरहण कर हत्या की साजिश रची थी।

घर बसाना चाहते थे


इस बात की भी चर्चा है कि महिला ट्यूशन टीचर अपने बॉयफ्रेंड के साथ घर बसाना चाहती थी, लेकिन इसके लिए उन्हें पैसे की जरूरत थी। इसलिए टीचर ने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर कुशाग्र का अपहरण कर 30 लाख की फिरौती की मांग की थी। कानपुर पुलिस इस दिशा में भी जांच कर रही है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.