तितली सम्मेलन 2024 का द्वितीय दिवस प्रतिभागियों ने किया सर्वेक्षण

Updated on 29-09-2024 12:30 PM

कवर्धा। भोरमदेव अभ्यारण्य अंतर्गत आयोजित प्रथम तितली सम्मेलन 2024 के द्वितीय दिन मैदानी सर्वे का कार्य रखा गया था जिसमें उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने भाग लिया। सर्वेक्षण में उपस्थित प्रतिभागियों को तितली हाट स्पॉट की संख्या के आधार पर छह समूहों में बाँटा गया था। प्रत्येक समूह में दो वनकर्मियों को पाथ प्रदर्शित करने हेतु नियुक्त किया गया था। सभी प्रतिभागियों द्वारा प्रातः एवं सायंकाल को अपने अपने तय किए गए तितली हाट स्पॉट में सर्वे कार्य सम्पन्न कराया गया। सर्वे के दौरान तितलियों ने प्रतिभागियों एवं भाग लेने वाले अनुभवी से तितली प्रेमियों का मन मोह लिया इस सर्वे के दौरान commander orange oakleaf, baronet, common sailor, stripped tiger, blue tiger, common leopard , staff Sargent, yellow pansy, lemon pansy, blue pansy, lime swallow tail, great egg fly, common crow, nawab, common grass yellow, Mormonआदि तितलियाँ बहुतायत में दिखाई दी। 

  तितली प्रेमियों द्वारा बताया गया कि भोरमदेव अभ्यारण तितलियों के लिए स्वर्ग जैसा है, यहाँ तितलियाँ प्रचुर मात्रा में विद्यमान् है एवं बहुतायत में दिखाई दे रही है । कुछ तितली विशेषज्ञों द्वारा यह भी बताया गया कि उनके द्वारा दो तीन ऐसी तितलियाँ भी देखी गई हैं जो अब तक भोरमदेव अभयारण्य में रिपोर्ट नहीं गई हैं। तितली विशेषज्ञों द्वारा देखी जा रही तितलियों की फोटोग्राफी भी की जा रही है एवं उन्हें एक चेक लिस्ट भी प्रदान किया गया है जिसमें वे उनके द्वारा देखे गए तितलियों को मार्क करते जा रहे हैं। सम्मेलन समाप्ति उपरांत एक गूगल ड्राईव लिंक जारी किया जाएगा जिसमें सभी तितली प्रेमियों द्वारा अपने द्वारा लिए गए फोटोग्राफ्स को अपलोड किया जाएगा। तितली प्रेमियों को सर्वे समाप्ति उपरांत आज शाम सरोदा दादर में स्थानीय संस्कृति बैगा नृत्य एवं रात्रिकालीन आकाशीय परिदृश्य स्टार गेजिंग का आयोजन किया गया है जो कि प्रतिभागियों के लिए अविस्मरणीय सिद्ध हो सकेगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 October 2026
छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के साथ ही मौसम का मिजाज बदल गया है। प्रदेश में बारिश की एक्टिविटी थमने से अब दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में मां-बेटी की हत्या और रेप के मामले में कोर्ट में चार्जशीट पेश की गई। प्रत्यक्ष गवाही के अभाव में पुलिस ने फॉरेंसिक और डिजिटल सबूतों के…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में स्कूल प्रिंसिपल ने चोरों का गैंग बनाया, फिर कृषि अधिकारी बनकर सर्वे के नाम पर सूने मकानों को टारगेट करते थे। सर्वे करने की बात कहते…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के कोरबा में रेप के आरोपी का अस्पताल में आराम फरमाते हुए वीडियो सामने आया है। वीडियो में आरोपी पवन महतो मोबाइल पर बात करते और गुटखा खाते नजर…
 12 October 2026
रायपुर में भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच टी-20 सीरीज का रोमांच जल्द शुरू होने वाला है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कैप्टन स्मृति मंधाना और उनकी…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में टीचर रजनी बरेठ और उसके 12वीं में पढ़ने वाले बेटे सुजल बरेठ की हत्या मामले में लव अफेयर और पैसों के विवाद का एंगल सामने आया…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में गणित का सवाल हल नहीं कर पाने पर शिक्षक ने 8 साल की छात्रा की पिटाई कर दी। शिक्षक भागचंद चतुर्वेदी ने बच्ची के गाल…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। आरोपी ने घर में घुसकर मां और बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों की…
 10 October 2026
बिलासपुर । राज्यपाल  रमेन डेका ने कहा कि जूडो केवल एक खेल नहीं, बल्कि साहस, आत्मसंयम, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम है। यह विपरीत परिस्थितियों में धैर्य…
Advt.