2023 में कार खरीदना होगा महंगा:मारुति-टाटा के बाद फॉक्सवैगन और होंडा भी बढ़ाएगी कारों के दाम

Updated on 17-12-2022 05:54 PM

फॉक्सवैगन और होंडा ने नए साल से अपनी कारों के दाम बढ़ाने का ऐलान किया है। नई कीमतें सभी मॉडल रेंज पर जनवरी 2023 से लागू होंगी। दोनों कंपनियों ने इसकी वजह बढ़ती लागत को बताया है। इससे पहले भारतीय पैसेंजर कार बाजार की सबसे बड़ी कंपनी मारुति सुजुकी, हुंडई, टाटा मोटर्स, मर्सीडीज, ऑडी, रेनो, किया इंडिया और एमजी मोटर भी अपनी कारों की कीमतें जनवरी से बढ़ाने का ऐलान कर चुकी हैं।

फॉक्सवैगन ने कमोडिटी की बढ़ती कीमत और आगामी नियामक परिवर्तनों को इसकी वजह बताया है। इस जर्मन कंपनी के स्पेशल एडिशन व्हीकल्स को छोड़कर छह मॉडल ग्लोबल मार्केट में मौजूद हैं। इसके लाइन-अप में पोलो, वेंटो, टाइगुन, टिगुआन और नई सेडान वर्टस शामिल हैं। हालांकि पोलो भारतीय बाजार से डिस्कंटीन्यू कर दी गई है। फॉक्सवैगन के पास वर्तमान में भारत के 117 शहरों में 157 बिक्री टच-प्वाइंट का नेटवर्क है।

होंडा की कार 30,000 रुपए तक महंगी होंगी
वहीं जापानी कार निर्माता होंडा ने अपने सभी मॉडल्स की कीमतों में 30 हजार रुपए तक बढ़ाने का ऐलान किया है। होंडा कार्स इंडिया के वाइस प्रेसिडेंट (सेल्स एंड मार्केटिंग) कुणाल बहल ने न्यूज एजेंसी पीटीआई से कहा कि कच्चे माल की लागत में लगातार हो रही बढ़ोतरी और आने वाली रेगुलेटरी जरूरतों का आंकलन करने के बाद हमें 23 जनवरी से अपने प्रोडक्ट्स के प्राइस रिवीजन से गुजरना होगा। दाम में बढ़ोतरी 30 हजार रुपए तक की सीमा में होगी और हर मॉडल पर अलग-अलग होगी।

बैटरी महंगी होने से बढ़ेंगी EV की कीमतें
टाटा मोटर्स के पैसेंजर और इलेक्ट्रिक व्हीकल के मैनेजिंग डायरेक्टर शैलेश चंद्रा ने एक इंटरव्यू में कहा था बैटरी की कीमतें बढ़ी हैं, लेकिन अभी तक इसका बोझ मार्केट पर नहीं डाला गया है। उन्होंने कहा कि जहां तक कमोडिटी प्राइसेस की बात है, तो उसके प्रभाव के आधार पर हम प्राइस इंक्रीज करने के लिए मूल्यांकन कर रहे हैं। चंद्रा ने कहा कि बैटरी की कीमतों और नए नियमों का असर EV साइड पर भी पड़ा है।

टू-व्हीलर्स के भी बढ़ेंगे दाम
वाहनों की कीमतों में वृद्धि चार पहिया वाहनों तक ही सीमित नहीं है। देश की सबसे बड़ी दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी टीवीएस मोटोकॉर्प ने भी जनवरी से कीमत की घोषणा की है। हाल ही में हीरो ने भी अपनी टू व्हीलर्स के दाम बढ़ाए थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.