क्रेडिट कार्ड से दुबई में घर खरीदना पड़ा भारी, ED ने कई भारतीय खरीदारों को भेजे नोटिस

Updated on 24-03-2026 02:13 PM
नई दिल्ली: दुबई में प्रॉपर्टी खरीदने वाले कुछ भारतीय जांच के दायरे में आ गए हैं। आर्थिक अपराधों की जांच करने वाली एजेंसी ED ने ऐसे लोगों को नोटिस भेजना शुरू किया है, जिन्होंने इंटरनेशनल क्रेडिट कार्ड से वहां घर खरीदने के लिए पेमेंट किया था।

सूत्रों के मुताबिक, फरवरी में कई लोगों को नोटिस भेजे गए हैं। इनसे पूछा गया है कि प्रॉपर्टी खरीदने के लिए पैसा कहां से आया और किस तरीके से भुगतान किया गया। कई लोगों ने दुबई जाकर कार्ड स्वाइप किया या ऑनलाइन पेमेंट लिंक के जरिए रकम चुकाई।

क्या है विदेश में पेमेंट का तरीका?

असल समस्या पेमेंट के तरीके में है। क्रेडिट कार्ड से किया गया पेमेंट एक तरह का लोन यानी कर्ज माना जाता है। भारतीय नियमों के अनुसार, विदेश में प्रॉपर्टी खरीदने के लिए उधार लेकर पैसा भेजना मंजूर नहीं है। यानी पैसा आपकी अपनी कमाई का होना चाहिए, न कि उधार का।

क्या कहते है RBI का नियम?

रिजर्व बैंक (आरबीआई) की एलआरएस (Liberalised Remittance Scheme) के तहत कोई भी भारतीय विदेश में प्रॉपर्टी खरीदने और भारत से ऑनलाइन खरीदारी करने के लिए साल में अधिकतम 2.5 लाख डॉलर विदेश भेज सकता है। लेकिन यह पैसा बैंकिंग चैनल से और टैक्स चुकाने के बाद ही भेजा जा सकता है। क्रेडिट कार्ड इस नियम के तहत सही माध्यम नहीं माना जाता।

बेचनी पड़ सकती है प्रॉपर्टी

जिन लोगों को नोटिस मिला है, उन्हें लेन-देन को सही करना होगा, जिसके लिए नया पैसा लगाना पड़ सकता है। नहीं तो प्रॉपर्टी बेचने की नौबत भी आ सकती है, खासकर जब दुबई का बाजार अभी कमजोर है। ऐसे मामलों में लोग कंपाउंडिंग यानी गलती मानकर जुर्माना देकर मामला खत्म करने का रास्ता अपना सकते हैं।

इसमें आम तौर पर 2 लाख तक का जुर्माना लग सकता है, लेकिन इसके लिए ईडी की मंजूरी जरूरी होती है। कुछ मामलों में खरीदारों को बैंक के जरिए दोबारा भुगतान करना पड़ सकता है और पहले दिया गया पैसा वापस मंगवाना पड़ सकता है। नहीं तो प्रॉपर्टी बेचकर पूरा सौदा खत्म करना पड़ सकता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 June 2026
नई दिल्ली: हाल में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने भारतीय बाजार से काफी पैसा निकाला है। इससे रुपये पर दबाव बढ़ा है और उसमें गिरावट आई है। इस बीच आरबीआई ने…
 16 June 2026
नई दिल्ली: अमेरिका और ईरान के बीच सुलह होने की डील (US-Iran Deal) हो गई है। खबर है कि दोनों देशों के बीच 60 दिनों का सीजफायर होने के बाद…
 16 June 2026
नई दिल्‍ली: अमेरिका-ईरान समझौते की घोषणा के बाद एक भारतीय लिक्विफाइड नेचुरल गैस (LNG) टैंकर होर्मुज स्‍ट्रेट से गुजरा है। यह ऐसा करने वाले शुरुआती बड़े कमर्शियल जहाजों में से…
 16 June 2026
मुंबई: लॉजिस्टिक्स सेक्टर की कंपनी A-1 लिमिटेड ने बताया है कि उसने प्रमुख औद्योगिक घरानों से 35 करोड़ रुपये के ऑर्डर हासिल किए हैं। इससे चालू वित्तीय वर्ष में उसकी…
 15 June 2026
नई दिल्ली: दुनिया के सबसे अमीर और पहले ट्रिलियनेयर बने एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स का आईपीओ अमेरिकी शेयर मार्केट में लिस्ट हो गया है। इस आईपीओ की लिस्टिंग धमाकेदार…
 15 June 2026
नई दिल्ली: रुपये की कीमत में डॉलर के मुकाबले हाल में काफी गिरावट देखने को मिली। इसे रोकने के लिए आरबीआई ने कई कदम उठाए। इस बीच केंद्रीय वित्त मंत्री…
 15 June 2026
नई दिल्ली: अमेरिकी-ईरान के बीच शांति समझौता होने से भारत को भी बड़ी राहत मिलेगी। इस समझौते के बाद मुख्य ईधन मार्ग होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) भी खुल जाएगा।…
 15 June 2026
नई दिल्ली: आपने भी यह कहावत सुनी होगी कि नाम में क्या रखा है। लेकिन नाम की वजह से कुछ नामी-गिरामी कंपनियां खाद्य सुरक्षा क्षेत्र के नियामक भारतीय खाद्य सुरक्षा…
 13 June 2026
नई दिल्ली: एयर इंडिया का एक विमान पिछले साल 12 जून को अहमदाबाद में हादसे का शिकार हो गया था। उसके बाद से कंपनी को पिछले एक साल में करीब…
Advt.