शेयर बाजार में निचले स्तरों पर खरीदारी:सेसेंक्स करीब 400 अंक मजबूत हुआ; टाटा मोटर्स, SBI के शेयरों में 2% की तेजी

Updated on 26-12-2022 06:28 PM

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार (26 दिसंबर) को शेयर बाजार में निचले स्तरों पर खरीदारी देखी जा रही है। सेसेंक्स 400 से ज्यादा अंकों की तेजी के साथ एक बार फिर 60,000 के पार कारोबार कर रहा है। निफ्टी भी हरे निशान करीब 120 अंक चढ़कर 17,900 के पार पहुंच गया है। शुक्रवार को बाजार भारी गिरावट के साथ बंद हु्आ था।

सेंसेक्स के 30 में से 27 शेयरों में तेजी है। 3 में गिरावट का रुख है। इंडसइंड बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, टाटा स्टील, टाटा मोटर्स, ITC करीब 2% चढ़े है। सनफार्मा में 1% से ज्यादा की गिरावट है। नेस्ले और भारती एयरटेल में मामूली गिरावट है। सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो निफ्टी का PSU बैंक इंडेक्स सबसे ज्यादा 2.88% चढ़ा है।

कोरोना के डर से बीते हफ्ते टूटा था बाजार
कोरोना के डर से बीते हफ्ते बाजार काफी ज्यादा टूटा था। BSE का मार्केट कैप 7 ट्रेडिंग सेशन में करीब 19 लाख करोड़ रुपए घटकर 272.12 लाख करोड़ पर आ गया। 14 दिसंबर को ये 291.25 लाख करोड़ था। अकेले शुक्रवार को, निवेशकों की वेल्थ में 8.43 लाख करोड़ की कमी आई है। पिछले सत्र में मार्केट कैप 280.55 करोड़ था।

शेयर बाजार में हफ्ते के 5वें और आखिरी कारोबारी दिन, यानी शुक्रवार (23 दिसंबर) को गिरावट देखने को मिली थी। बाजार में लगातार चौथे दिन यह गिरावट आई थी। सेंसेक्स 980 अंक टूटकर 59,845 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी 320 अंक गिरकर 17,806 के स्तर पर आ गया है। सेंसेक्स के 30 में से 29 शेयरों में गिरावट रही।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
नई दिल्‍ली: पश्चिम एशिया में टेंशन के बीच होर्मुज स्‍ट्रेट का नाम हर किसी की जुबान पर है। यह ईरान के दक्षिण में पतला पानी का रास्‍ता है। फारस की खाड़ी…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: महेश चूरी पालघर (महाराष्‍ट्र) के गांव बोर्डी के रहने वाले हैं। उन्‍होंने इस गांव में ही बिजनेस का जबरदस्‍त मॉडल खड़ा करके दिखाया है। वह 'चीकू पार्लर' के…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: स्थानीय शेयर बाजारों में बीते गुरुवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट आई थी। पश्चिम एशिया में संकट के कारण कच्चे तेल के दाम में तेजी आने से ऐसा हुआ…
 13 March 2026
नई दिल्लीः बाजार नियामक सेबी (SEBI) ने गुरुवार को निवेशकों की मृत्यु के बाद उनके शेयरों और निवेश को वारिसों के नाम ट्रांसफर करने की प्रक्रिया को आसान बनाने का प्रस्ताव…
 13 March 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण पश्चिम एशिया में भी संघर्ष बढ़ गया है। इसके चलते भारत और चीन समेत कई एशियाई देशों को होने वाली तेल और गैस की सप्लाई…
 11 March 2026
नई दिल्‍ली: स्थानीय शेयर बाजारों में बीते मंगलवार को दो दिन से जारी भारी गिरावट पर ब्रेक लगा था। बीएसई सेंसेक्स 640 अंक के फायदे में रहा था। जबकि एनएसई निफ्टी…
 11 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बैंकों के लिए डिविडेंड (लाभांश) देने से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव किया है। नए नियमों के तहत अब बैंक अपने शेयरधारकों को अपने…
 11 March 2026
नई दिल्‍ली: केवीएस मणियन बैंकिंग जगत में जाना-माना नाम हैं। वह फेडरल बैंक के एमडी और सीईओ हैं। सितंबर 2024 में उन्‍होंने इस बैंक की कमान संभाली थी। इस बैंक का…
 11 March 2026
नई दिल्ली: मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंस्ट्रीज अमेरिका में बनने वाली ऑयल रिफाइनरी में निवेश करेगी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसका दावा किया है। इसके लिउ उन्होंने रिलायंस को…
Advt.