उन्नत पशु पालन के गुर सीख कर पशु सखियां बनेंगी लखपति दीदी

Updated on 18-07-2025 12:11 PM

बिलासपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, कृषि विज्ञान केन्द्र, सरकण्डा, बिलासपुर में आयोजित 17 दिवसीय आवासीय पशु सखी प्रशिक्षण कार्यक्रम के 11वें दिन विशेष परिचर्चा कार्यक्रम  संदीप अग्रवाल, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत, बिलासपुर की अध्यक्षता एवं डॉ. एन. के. चौरे, अधिष्ठाता, कृषि महाविद्यालय, बिलासपुर, डॉ. अरूण त्रिपाठी, वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख, कृषि विज्ञान केन्द्र, बिलासपुर, डॉ. विरेन्द्र पिल्ले, अतिरिक्त उप संचालक, पशु चिकित्सा, बिलासपुर,  रामेन्द्र सिंह गुर्जर, जिला समन्वयक, एनआरएलएम, डॉ. तन्मय, डॉ. रंजना नंदा, डॉ. तापसी एवं कृषि विज्ञान केन्द्र बिलासपुर के वैज्ञानिकगण डॉ. शिल्पा कौशिक, श्रीमती हेमकान्ति बंजारे, डॉ. अमित शुक्ला, डॉ. एकता ताम्रकार, इंजी. पंकज मिंज, डॉ. चंचला रानी पटेल, डॉ. स्वाति शर्मा एवं श्रीमती सुशीला ओहदार एवं प्रशिक्षणार्थी पशु सखियों की सक्रिय सहभागिता में सम्पन्न हुआ।
पशु सखियों से चर्चा करते हुए मुख्य कार्यपालन अधिकारी  अग्रवाल ने आग्रह किया कि इस महत्वपूर्ण प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त ज्ञान पशुओं में कृत्रिम गर्भाधान, विभिन्न बिमारियों से बचाव हेतु टीकाकरण, समय-समय पर कृमि नाशक उपचार, गलाघोंटू एवं अन्य सामान्य बिमारियों से बचाव के लिए अपने क्षेत्र में अन्य पशु पालक किसानों एवं महिलाओं को जागरूक करें। उन्होंने पूरी तन्मयता से प्रशिक्षण दे रहे पशु पालन विभाग के डॉ. रंजना नंदा, डॉ. तन्मय एवं डा. तापसी मंडल से पशु सखियों को सरल भाषा में ज्यादा प्रायोगिक ज्ञान देने का आग्रह किया तथा पशु सखियों को सलाह दी कि अपनी जिज्ञासाओं का समाधान करें तथा यह भी सुनिश्चित कर लें कि पशुओं में होने वाली किन साधारण बीमारियों का उपचार उनके द्वारा किया जा सकता है एवं गंभीर बिमारियों की दशा में पशु चिकित्सकों से संपर्क में रहें तथा उनसे परामर्श के उपरांत ही उपचार करें।  अग्रवाल ने पशु सखियों से पशुधन प्रबंधन का उन्नत ज्ञान प्राप्त कर एवं उत्पादकता बढ़ाकर माननीय प्रधानमंत्री महोदय की मंशा के अनुरूप लखपति दीदी बनने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के समन्वयक, डॉ. त्रिपाठी ने पशु सखियों से निःसंकोच अपनी शंकायें एवं समस्याओं का विशेषज्ञ डाक्टरों से पूछकर समाधान करें तथा पशुधन से प्राप्त गोबर, गोमूत्र आदि का कम्पोस्ट, केंचुआ पालन, प्राकृतिक खेती के विभिन्न उत्पाद, जीवामृत, बीजामृत, घनजीवामृत आदि बनाकर लाभ अर्जित करें। डा. विरेन्द्र पिल्ले, अतिरिक्त उप संचालक, पशु चिकित्सा, बिलासपुर ने पशु सखियों से अनुरोध किया कि प्रत्येक गांव में पशु चिकित्सक नहीं पहुंच सकते, इस स्थिति में पशु सखी दीदीयां पशु चिकित्सक एवं पशुपालक किसानों के बीच सेतु का काम कर पशुधन संबंधी समस्याओं का समाधान कर रोजगार एवं आय का सृजन करें।
एन.आर.एल.एम. के समन्वयक  गुर्जर ने पशु सखियों को पशु चिकित्सा में उपयोग होने वाले किट एवं ड्रेस आदि उपलब्ध कराने को कहा तथा पशु चिकित्सकों से जीवंत संपर्क बनाकर रहने को कहा ताकि हमारे पशु न सिर्फ स्वस्थ रहें बल्कि हमारे लिए आर्थिक रूप से भी उपयोगी बनें। उक्त परिचर्चा में पशु सखियों ने प्रशिक्षण के दौरान अर्जित पशु उपचार तथा देखभाल में उपयोग होने वाली व्यवहारिक जानकारी के बारे में अवगत कराया। उक्त परिचर्चा का प्रभावी संचालन डा. शिल्पा कौशिक तथा आभार प्रदर्शन डा. अमित शुक्ला ने किया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 August 2026
दुर्ग। कलेक्टर  अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार कृषि विभाग के जिला स्तरीय उड़नदस्ता दल द्वारा पाटन विकासखंड में कृषि आदान सामग्रियों के उचित मूल्य पर विक्रय तथा गुणनियंत्रण के उद्देश्य से…
 12 August 2026
दुर्ग।  कलेक्टर  अभिजीत सिंह की अध्यक्षता में विगत दिवस जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति सहित बाल संरक्षण एवं महिला सुरक्षा से संबंधित विभिन्न जिला स्तरीय समितियों की बैठक कलेक्ट्रेट…
 12 August 2026
दुर्ग।  हर विवाद का अंत अदालत के फैसले से ही हो यह जरूरी नहीं। कभी-कभी एक बातचीत, एक सही सवाल और एक निष्पक्ष संवाद वह कर सकता है, जो वर्षों की…
 12 August 2026
दुर्ग। अब मन को तसल्ली है कि जरूरत पड़ने पर मेरा इलाज सही समय पर और निःशुल्क हो सकेगा। यह संतोष के भाव हैं दुर्ग जिले के खुर्सीपार जोन-2 निवासी …
 12 August 2026
दुर्ग। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, दुर्ग के अध्यक्ष के. विनोद कुजूर के मार्गदर्शन में सचिव उमेश कुमार भागवतकर…
 12 August 2026
दुर्ग।  कलेक्टर  अभिजीत सिंह के दिशा-निर्देश व प्रभारी सहायक आयुक्त आबकारी  क्रिस्टोफर खलखो के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा के विरूद्ध कार्रवाई की गई।सहायक आयुक्त आबकारी से प्राप्त जानकारी…
 12 August 2026
कोरबा, आजादी का अर्थ केवल बंधनों से मुक्ति नहीं, बल्कि अपने सपनों को पूरा करने और अपने पैरों पर खड़े होने की स्वतंत्रता भी है। यही भावना आज महिला स्व-सहायता समूहों…
 12 August 2026
नई दिल्ली/रायपुर। रायपुर लोकसभा सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल मंगलवार को नई दिल्ली में शिक्षा, महिला, बाल, युवा और खेल संबंधी समिति की बैठक में शामिल हुए। बैठक…
 12 August 2026
कोरबा।कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में टीएल के लंबित प्रकरणों, विभिन्न विभागों के कार्यों और योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने…
Advt.