60 दिन के लिए उप मुख्यमंत्री बनाकर सिंहदेव को पकड़ाया झुनझुना : डॉ. रमन सिंह

Updated on 29-06-2023 10:01 PM
रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. सिंह ने गुरूवार को पत्रकारवार्ता कर स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के उप मुख्यमंत्री बनाए जाने पर चर्चा की।

इस दौरान उन्होंने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि कल देर शाम को कांग्रेस ने एक फरमान जारी करके टीएस सिंहदेव को एक अनौपचारिक पद दिया है, छत्तीसगढ़ के इतिहास में यह पहली बार है।

वह भी 120 दिन के लिए जिसमें से 2 महीने आचार संहिता में लग जाएंगे तो बाकी 60 दिन के लिए उप मुख्यमंत्री बनाकर बाबा को झुनझुना पकड़ा दिया गया है और बाबा भी बहुत प्रसन्न दिखाई दे रहे हैं। हालाकि पहले भी उनकी हालत क्या थी वह बार-बार व्यक्त कर चुके है, ढाई साल का वादा था जो पूरा नही हुआ।

साथ ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर निशाना साधते हुए पूर्व सीएम ने कहा कि कांग्रेस की हालत पूरे छत्तीसगढ़ में सुकमा से लेकर सरगुजा तक खराब है सारे सर्वे रिपोर्ट यह बता चुके हैं कि कांग्रेस दुबारा लौटकर नहीं आ रही है।

कांग्रेस में चिंतन के दौर के बाद एक बड़ा निर्णय लेते हुए मुख्यमंत्री के पद से भूपेश बघेल का चेहरा हटा दिया गया इसका मतलब यह है कि जिस भूपेश पर भरोसा है का नारा लगता रहा है अब यह तय हो गया भूपेश है तो भ्रष्टाचार है और कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व ने भी स्वीकार कर लिया। इसका नतीजा यह हुआ कि जो कांग्रेस कहती थी कि भाजपा का सीएम  फेस कौन? उनको मजबूरी में कहना पड़ा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का चेहरा नहीं सामूहिक नेतृत्व में चुनाव लड़ा जाएगा और मुझे लगता है कि आज सामूहिक नेतृत्व का प्रश्न जब छत्तीसगढ़ में आ गया है तो यह मान लिया जाए कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के ऊपर से केंद्रीय नेतृत्व का भरोसा उठ चुका है।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि यह पद स्थापना जो हुई है वो राज्य के भले के लिए नहीं बल्कि सिर्फ महत्वकांक्षा की पुष्टि के लिए हुई है जिसका प्रदेश की राजनीति पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।

इसके अलावा नंदकुमार साय के छत्तीसगढ़ राज्य औद्योगिक विकास निगम के अध्यक्ष बनाए जाने पर पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस नंदकुमार साय ने यह कहकर भाजपा से विदा लिया कि उन्हें भाजपा में महत्व नहीं दिया जा रहा उनको भाजपा ने जनजाति आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद दिया था, आज कांग्रेस में रहकर उन्हें निगम मंडल के एक पद पर संतुष्ट होना पड़ रहा है, इस अभूतपूर्व उपलब्धि पर उन्हें हार्दिक बधाई देता हूं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 August 2026
दुर्ग। कलेक्टर  अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार कृषि विभाग के जिला स्तरीय उड़नदस्ता दल द्वारा पाटन विकासखंड में कृषि आदान सामग्रियों के उचित मूल्य पर विक्रय तथा गुणनियंत्रण के उद्देश्य से…
 12 August 2026
दुर्ग।  कलेक्टर  अभिजीत सिंह की अध्यक्षता में विगत दिवस जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति सहित बाल संरक्षण एवं महिला सुरक्षा से संबंधित विभिन्न जिला स्तरीय समितियों की बैठक कलेक्ट्रेट…
 12 August 2026
दुर्ग।  हर विवाद का अंत अदालत के फैसले से ही हो यह जरूरी नहीं। कभी-कभी एक बातचीत, एक सही सवाल और एक निष्पक्ष संवाद वह कर सकता है, जो वर्षों की…
 12 August 2026
दुर्ग। अब मन को तसल्ली है कि जरूरत पड़ने पर मेरा इलाज सही समय पर और निःशुल्क हो सकेगा। यह संतोष के भाव हैं दुर्ग जिले के खुर्सीपार जोन-2 निवासी …
 12 August 2026
दुर्ग। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, दुर्ग के अध्यक्ष के. विनोद कुजूर के मार्गदर्शन में सचिव उमेश कुमार भागवतकर…
 12 August 2026
दुर्ग।  कलेक्टर  अभिजीत सिंह के दिशा-निर्देश व प्रभारी सहायक आयुक्त आबकारी  क्रिस्टोफर खलखो के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा के विरूद्ध कार्रवाई की गई।सहायक आयुक्त आबकारी से प्राप्त जानकारी…
 12 August 2026
कोरबा, आजादी का अर्थ केवल बंधनों से मुक्ति नहीं, बल्कि अपने सपनों को पूरा करने और अपने पैरों पर खड़े होने की स्वतंत्रता भी है। यही भावना आज महिला स्व-सहायता समूहों…
 12 August 2026
नई दिल्ली/रायपुर। रायपुर लोकसभा सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल मंगलवार को नई दिल्ली में शिक्षा, महिला, बाल, युवा और खेल संबंधी समिति की बैठक में शामिल हुए। बैठक…
 12 August 2026
कोरबा।कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में टीएल के लंबित प्रकरणों, विभिन्न विभागों के कार्यों और योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने…
Advt.