गोबर बेचकर अबेटी को नर्सिंग कॉलेज में दिलाया दाखिला

Updated on 22-08-2023 03:15 PM

कांकेर। छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी गोधन न्याय योजना जिले के पशुपालक किसानों के लिए वरदान साबित हो रही है। इसके क्रियान्वयन से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिली है, लोगों की आर्थिक स्थिति में सुधार हुआ है और उनके जीवन में खुशहाली आई है।

यह योजना पशुपालकां के लिए अतिरिक्त आय प्राप्त करने का जरिया बना है, साथ ही स्व सहायता समूह की महिलाओं को विशेष रूप से रोजगार के अवसर उपलब्ध करा रही है।

दुर्गूकोंदल विकासखण्ड के लोहत्तर गोठान पशुपालकों के लिए आजीविका का साधन बना हुआ है। इस गौठान में 77 पशुपालकों ने 3709.54 क्विंटल गोबर बेचकर 07 लाख 41 हजार 908 रूपये आय अर्जित किया है।

कृषक कंवल सिंह ने बताया कि उन्होंने 865 क्विंटल गोबर बेचकर 01 लाख 73 हजार रूपये आय अर्जित की है, जिससे उन्होंने मोपेड खरीदा है एवं शेष राशि से कृषि कार्य हेतु आवश्यक सामग्री क्रय किया गया है।

गोधन न्याय योजना शुरू करने के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को धन्यवाद देते हुए कहा कि उन्होंने गोबर से भी जीविकोपार्जन का जरिया उपलब्ध कराया है। कृषक विजय मण्डावी बताते है कि उन्होंने 245 क्विंटल गोबर बेचकर 48 हजार 790 रूपये की आय अर्जित की है, जिससे अपनी पुत्री को नर्सिंग कॉलेज रायपुर में अध्ययन कराने में सक्षम हुआ हॅू। इसके लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को हृदय से धन्यवाद देता हूॅ।

इसी प्रकार कृषक रंभा ठाकुर ने कहा कि मैंने 271 क्विंटल गोबर बेचकर 54 हजार 186 रूपये की आमदनी प्राप्त किया है। कोरोना काल में मैंने गोबर बेचकर अपनी आजीविका चलाया।

मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुए उन्होंने बताया कि गोबर विक्रय से मिली राशि से अपने गांव में किराना दुकान संचालन कर रही है, जिससे अतिरिक्त आमदनी प्राप्त हो रहा है। उन्होंने बताया कि गोठान में कुल 03 महिला स्व सहायता समूह कार्य कर रही हैं।

जय मॉ दंतेश्वरी स्व सहायता समूह को बकरी पालन कर 80 हजार रूपये प्राप्त हुए, जिसमें से 60 हजार रूपये की आमदनी हुई, जिससे  प्रत्येक महिला को 15 हजार रूपये लाभ हुआ है। जय मॉ संतोषी महिला समूह द्वारा सब्जी उत्पादन, आचार पापड़ उत्पादन, मसाला उत्पादन, दलहन उत्पादन, कस्टम हायरिंग सेंटर गोठान में हरा चारा उत्पादन का कार्य किया जा रहा है, जिससे उन्हें 04 लाख 72 हजार रूपये की आमदनी प्राप्त हुई है, जिसमें 04 लाख 21 हजार 500 रूपये की शुद्ध लाभ हुआ है।

जाग्रति महिला स्व सहायता समूह के 02 सदस्यों द्वारा 10 हजार रूपये का मशरूम विक्रय कर आय प्राप्त की गई। जय मॉ संतोषी महिला स्व सहायता समूह एवं जय मॉ दंतेश्वरी स्व सहायता समूह के 14 सदस्यों द्वारा केंचुआ पालन कर 01 लाख 50 हजार रूपये एवं 1318 कि्ंवटल वर्मी कम्पोस्ट उत्पादन कर 13 लाख 18 हजार 300 रूपये का आय अर्जित किया गया है, जिससे उन्हें 05 लाख 16 हजार 985 रूपये शुद्ध लाभ हुआ है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
गरियाबंद। लाइवलीहुड कॉलेज गरियाबंद में 10 अगस्त 2026 को Sewing Machine Operator कोर्स में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली विशेष पिछड़ी जनजाति समूह (PVTG) की 19 भुंजिया युवतियों को सिलाई मशीन…
 13 August 2026
रायपुर।छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में युवाओं को आधुनिक तकनीक से जोड़ते हुए रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। नवीन…
 13 August 2026
रायपुर। 15 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश की राजधानी नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में छत्तीसगढ़ की समृद्ध आदिवासी लोककला, संस्कृति और परंपराओं के लिए यह गौरव का…
 13 August 2026
दुर्ग। दुर्ग विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों में आज आयोजित भव्य तिरंगा यात्रा में कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव शामिल हुए। उन्होंने तिरंगा यात्रा में सहभागी बनकर राष्ट्रभक्ति…
 13 August 2026
दुर्ग। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग तथा पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा बोरी थाना क्षेत्र में कोटपा अधिनियम 2003 के तहत बड़ी चालानी कार्रवाई की गई है। उक्त कार्रवाई कलेक्टर…
 13 August 2026
दुर्ग। खरीफ सीजन 2026 को ध्यान में रखते हुए किसानों को समय पर गुणवत्तायुक्त उर्वरक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कलेक्टर अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार कृषि विभाग के जिला स्तरीय…
 13 August 2026
रायपुर। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन तक पहुँचाने 211 वाहिनी केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), थनौद, नया रायपुर द्वारा आज, 13 अगस्त को…
 13 August 2026
रायपुर। बस्तर तिरंगा यात्रा के तहत नारायणपुर से शुरू हुई बाइक तिरंगा यात्रा बुधवार को उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और वन मंत्री केदार कश्यप के नेतृत्व में बारसूर पहुंची। बारसूर…
 13 August 2026
भिलाई। छत्तीसगढ़ के पहले और प्रमुख लोकपर्व हरेली तिहार पर भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने अपने परिवार के साथ पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ हरेली पर्व मनाया। उन्होंने अपने निवास…
Advt.