बायजू को लगा बड़ा झटका अमेरिकी अदालत ने दिया ये आदेश, करोड़ों की रकम हुई फ्रीज

Updated on 16-03-2024 01:36 PM
नई दिल्ली: एडटेक कंपनी बायजू (Byju's) को फिर से झटका लगा है। बायजू को 1.2 बिलियन डॉलर का लोन का लोन देने वाले कंसोर्टियम के मेंबर्स के मुताबिक, अमेरिका की अदालत ने एडटेक कंपनी को 533 मिलियन डॉलर की रकम को ट्रांसफर करने या इस्तेमाल करने से रोक दिया है। ये रकम पहले हेड फंड के पास थी, लेकिन अब इसे किसी अज्ञात ऑफशोर ट्रस्ट में ले जाया गया है। कोर्ट ने अपने आदेश में कहा है कि यह पैसा कहीं इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है इस फैसले को कंपनी के खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ रहे कर्जदाताओं की जीत माना जा रहा है। इसी के साथ अदालत के जज जॉन टी. डोर्सी ने हेज फंड कैमशाफ्ट कैपिटल के फाउंडर विलियम मॉर्टन को गिरफ्तार करने का आदेश भी दिया है। बताया गया है कि मॉर्टन बार-बार अदालत में पेश होने और रकम के ट्रांसफर के बारे में जानकारी देने से इनकार कर रहे थे।

कंपनी ने कही ये बात

निवेशकों के समूह के बयान के मुताबिक, अदालत ने पाया कि Byju's के फाउंडर बायजू रवींद्रन और दिव्या गोकुल्नाथ कंपनी बाजयू अल्फा के साथ मिलकर काम कर रहे थे, उन्हें अदालत के फैसले का पालन करने का आदेश दिया गया है। कथित तौर पर हेज फंड में पैसा ट्रांसफर करने से पहले बायजू ने अपनी मूल कंपनी थिंक एंड लर्न प्राइवेट लिमिटेड की अमेरिकी सहायक कंपनी बायजू अल्फा में टर्म लोन से 533 मिलियन डॉलर निवेश किए थे। बायजूस अल्फा अब अमेरिका में दिवालियापन की प्रक्रिया से गुजर रही है।

स्थिती का फायदा उठाने की कोशिश

बायजू के मुताबिक, पैसा हमेशा उनकी एक सब्सिडियरी में सुरक्षित रखा गया है और अदालत के आदेश के अनुसार यह वहीं रहेगा। कंपनी का कहना है कि यह तथाकथित समूह स्थिती का फायदा उठाने और अप्रत्याशित लाभ कमाने के लिए बायजू के कुछ बड़े निवेशकों के साथ मिलकर काम कर रहा है। इस ग्रुप ने मीडिया में गलत कहानी फैलाने के लिए जज द्वारा की गई कुछ टिप्पणियों को चुनकर पेश किया है। बाजयू ने कहा कि वह इस "झूठ" के खिलाफ लड़ना जारी रखेंगे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
नई दिल्‍ली: भारत में चाय सिर्फ एक पेय पदार्थ नहीं है। यह रोजमर्रा की जिंदगी, रिश्तों और संवाद की अटूट कड़ी है। साल 1903 में ब्रिटिश काल के दौरान भारत…
 19 September 2026
नई दिल्ली: टाटा संस में दूसरी सबसे बड़ी हिस्सेदार शापूरजी पल्लोनजी ग्रुप ने टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी की पब्लिक लिस्टिंग का समर्थन किया है। इस ग्रुप के पास टाटा…
 19 September 2026
मुंबई: अक्षय ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए गुजरात सरकार के गुजराज एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी या GEDA एक प्रोत्साहक पॉलिसी बनाई है। इसका नाम गुजरात इंटीग्रेटेड रिन्यूएबल एनर्जी पॉलिसी 2025…
 19 September 2026
नई दिल्ली: कमाई तो सभी कर रहे हैं, लेकिन आपकी सैलरी जितनी भी हो, उसमें से बचत करना अधिकतर लोगों के लिए काफी चुनौतीपूर्ण होता है। कई लोगों के साथ…
 19 September 2026
नई दिल्ली: देश में वरिष्ठ नागरिकों यानी कि सीनियर सिटीजन के लिए कई सारी योजनाएं चलाई जाती हैं। इनमें सरकारी से लेकर प्राइवेट संस्थाएं तक शामिल होती हैं। इन योजनाओं…
 19 September 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत मंगलवार को 108 डॉलर के पार पहुंच गई थी। उसके बाद इसमें कुछ गिरावट आई है लेकिन यह अब भी 100 डॉलर प्रति बैरल…
 18 September 2026
मुझे लगने लगा था कि भारत का अपना पहला ग्रीन-फील्ड शहर बनाने का सपना शायद ही सच हो पाए। उस समय मैं दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विकास कॉरपोरेशन (DMIDC) का सीईओ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: 3000 रुपये की नौकरी, किंडरगार्टन का छोटा कमरा और फिर हजारों करोड़ की कंपनी... यह कहानी है पीयूष सोमानी की, जिन्होंने बेहद साधारण शुरुआत के बावजूद टेक्नोलॉजी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी…
Advt.