जी-20 का सी-20 सेवा सम्मेलन आज से भोपाल में, सेवा के क्षेत्र में विश्व में भारत के योगदान पर होगा मंथन

Updated on 01-07-2023 06:08 PM
भोपाल। भारतीय संस्कृति की आत्मा सेवा भाव से भरी हुई है, जिसकी झलक तिलक से लेकर आंबेडकर तक दिखाई देती है। भारतीय चिंतन के केंद्र बिंदु में हमेशा सेवा रही है। वसुधैव कुटुंबकम के उद्देश्य को लेकर सेवा के क्षेत्र में भारत के विश्व में योगदान पर जी-20 के अंतर्गत सी-20 सेवा कार्यकारी समूह के सेवा सम्मेलन में गहन विचार मंथन किया जाएगा। यह बात शुक्रवार को भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद के अध्यक्ष डा. विनय सहस्त्रबुद्धे ने कही।

उन्होंने बताया कि शनिवार (एक जुलाई) से कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर भोपाल में होने वाले दो दिवसीय सी-20 सेवा कार्यकारी समूह के सेवा सम्मेलन का शुभारंभ सोमवार को सुबह 10 बजे सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) मंत्री ओम प्रकाश सखलेचा करेंगे। इस दौरान खलीफा बिन जायेद अल नाहयन फाउंडेशन के जनरल डायरेक्टर एचई मोहम्मद हाजी अल खूरी और आइएसआरएन के सीईओ और सेवा समिट के राष्ट्रीय समन्वयक संतोष गुप्ता मौजूद रहेंगे। समिट का पहला सत्र दोपहर 12 से शुरू होगा।

डा. सहस्त्रबुद्धे ने समिट की जानकारी देते हुए बताया कि इस समिट में सेवा क्षेत्र से जुड़े सभी आयामों पर मंथन कर वैश्विक स्तर पर शांति और विकास की दिशा तय की जाएगी।

जनभागीदारी से जोड़ा जा सकता है समाज के सभी वर्गों को

विवेकानंद केंद्र कन्याकुमारी की वाइस प्रेसीडेंट निवेदिता भिड़े दीदी ने कहा कि जन-भागीदारी के जरिए समाज के सभी वर्गों को जोड़ा जा सकता है। सेवा भारत की मूल आत्मा है। नि:स्वार्थ सेवा का भाव उत्पन्न कर लोगों को जागृत और एकजुट करने का प्रयास सी-20 समिट में किया जाएगा। यह समिट मध्य प्रदेश में सेवा, परोपकार और स्वैच्छिकता की भावना के साथ आयोजित हो रहा है। जी-20 एक अंतरराष्ट्रीय मंच है, जिसमें दुनिया की प्रमुख अर्थ-व्यवस्थाएं, केंद्रीय बैंक और अंतरराष्ट्रीय संगठन शामिल हैं।
सेवा ही सर्वोच्च धर्म है विषय पर होगा विचार-विमर्श

जी-20 देशों के एक विविध समूह का प्रतिनिधित्व करता है, जो सामूहिक रूप से वैश्विक सकल घरेलू उत्पाद का लगभग 85 प्रतिशत, वैश्विक व्यापार का 75 प्रतिशत से अधिक और दुनिया की दो तिहाई आबादी का प्रतिनिधित्व करता है। जी-20 के आधिकारिक कार्यकारी समूह में से एक सी-20 है, जो दुनियाभर में सिविल सोसायटी संगठनों को जी-20 में विश्व नेताओं के समक्ष लोगों की आकांक्षाओं की आवाज उठाने के लिए एक मंच प्रदान करता है।

सी-20 सेवा सम्मेलन में सेवा ही सर्वोच्च धर्म है विषय पर विचार-विमर्श होगा। संतोष गुप्ता ने कहा कि सी-20 मंच ने 57 समाजशाला और 81 चौपाल जैसे कई सामाजिक आउटरिच कार्यक्रम किए हैं। सेवा की भावना, परोपकार और स्वैच्छिकता को केंद्र में रखते हुए दो लाख से अधिक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किए गए हैं। सी-20 समिट सेवा क्षेत्र पर नीतिगत संक्षिप्त चर्चा के साथ सम्पन्न होगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
भोपाल। टीबी की ऐसी किस्म भी होती है, जिस पर सामान्य दवाएं असर नहीं करतीं। इसे दवा-प्रतिरोधी टीबी या एमडीआर-टीबी कहा जाता है। इस बीमारी के इलाज में सबसे बड़ी…
 11 August 2026
भोपाल। मतदाता सूची में अपना नाम खोजने, आवेदन की स्थिति जानने या नाम जुड़वाने के लिए अब कहीं भटकना नहीं होगा। निर्वाचन आयोग के ईसीआईनेट डिजिटल प्लेटफॉर्म पर सभी सुविधाएं…
 11 August 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल में सोमवार सुबह से जारी मूसलाधार बारिश ने जनजीवन के साथ स्कूली व्यवस्था को भी प्रभावित किया। शहर के अधिकतर सरकारी स्कूलों में जलभराव की स्थिति रही।…
 11 August 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल अब मेट्रोपोलिटन सिटी की ओर एक कदम बढ़ाने जा रहा है। इसी दिशा में भोपाल-विदिशा दो लेन मार्ग को चार लेन किया जाएगा। 1,757 करोड़ रुपये की…
 11 August 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश अब गारमेंट सेक्टर में बड़ी छलांग लगाने के लिए आगे बढ़ रहा है। धार जिले में पीएम मित्र पार्क पर काम प्रारंभ हो गया है। यहां लाखों…
 11 August 2026
भोपाल। अगर आप रक्षाबंधन पर घर जाने की योजना बना रहे हैं तो टिकट के लिए आखिरी समय तक इंतजार न करें। 28 अगस्त को रक्षाबंधन है और 25 अगस्त…
 11 August 2026
भोपाल। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए संविदा आयुष चिकित्सा अधिकारियों की भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।इस भर्ती से जिला और…
 11 August 2026
भोपाल। शहर में तेज वर्षा के बीच सोमवार को पंपों पर पानी मिला पेट्रोल मिलने से ग्राहाकों ने हंगामा मचा दिया।जिसकी जानकारी मिलते ही खाद्य विभाग की टीम मौके पर…
 11 August 2026
भोपाल। राजधानी के हाई-सिक्योरिटी जोन चार इमली में एक बार फिर पुलिस की निगरानी व्यवस्था को ठेंगा बताकर बदमाशों ने जबलपुर के पाटन से भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री अजय…
Advt.