कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन ने खरीदे मिट्टी के दीये, 17 सितंबर को ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाने की अपील

Updated on 16-09-2026 02:06 PM

कोरबा । प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी की 25 वर्षों की जनसेवा और राष्ट्रनिर्माण की यात्रा के प्रति सम्मान, आभार और स्नेह व्यक्त करने के लिए 17 सितंबर को शाम 7 बजे ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाया जाएगा। इस भावनात्मक जनअभियान की शुरुआत से पहले कैबिनेट मंत्री एवं कोरबा विधायक  लखन लाल देवांगन ने आज दर्री मुख्य मार्ग पहुंचकर मिट्टी के दीये खरीदे और आम नागरिकों से भी इस अभियान में सहभागी बनने की अपील की।

मिट्टी के दीये खरीदते हुए मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि माटी का यह छोटा सा दीपक केवल रोशनी का माध्यम नहीं है, बल्कि इसमें करोड़ों देशवासियों की भावनाएं, विश्वास और प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी की 25 वर्षों की सेवा यात्रा के प्रति सम्मान का भाव जुड़ा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने अपने सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष देश और समाज की सेवा को समर्पित किए हैं। उनके नेतृत्व में देश ने विकास और आत्मविश्वास की नई दिशा हासिल की है।

उन्होंने कहा कि 17 सितंबर को शाम 7 बजे जब कोरबा सहित देशभर के घर-आंगन में ‘आशीर्वाद का दीया’ जलेगा, तब हजारों-लाखों दीपक मिलकर जनभावनाओं के एक बड़े प्रकाश में बदल जाएंगे। यह प्रकाश सेवा, सुशासन, विश्वास और राष्ट्रनिर्माण के संकल्प का प्रतीक बनेगा।

मंत्री श्री देवांगन ने नागरिकों से भावपूर्ण अपील करते हुए कहा कि “17 सितंबर की शाम अपने घर-आंगन में एक दीया जरूर जलाएं। यह दीया प्रधानमंत्री जी के प्रति आपके स्नेह, उनके 25 वर्षों के सेवा समर्पण के लिए आपके आभार और विकसित भारत के संकल्प के प्रति आपके विश्वास का प्रतीक बने।”

उन्होंने कहा कि ‘सेवा संकल्प अभियान’ केवल कार्यक्रमों की श्रृंखला नहीं, बल्कि जनसेवा को जनभागीदारी से जोड़ने का संकल्प है। जब समाज का हर वर्ग इसमें अपनी सहभागिता निभाएगा, तभी सेवा और संकल्प की यह भावना और मजबूत होगी। उन्होंने कोरबा के नागरिकों से बड़ी संख्या में ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाकर इस अभियान को यादगार बनाने का आग्रह किया।

इस अवसर पर  प्रफुल्ल तिवारी,  मनोज लहरे, एमआईसी सदस्य  नरेंद्र देवांगन,  तुलसी ठाकुर, पार्षद  मुकुंद कंवर,  भूपेंद्र साहू,  भुवनेश्वर दुबे सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 September 2026
छत्तीसगढ़ के जीएसटी विभाग में सीमित भर्ती परीक्षा के जरिए टैक्स इंस्पेक्टर बने 42 कर्मचारियों की नियुक्ति रद्द कर दी गई है। 2021 और 2022 में हुई परीक्षा के माध्यम…
 17 September 2026
राज्य सरकार के लिखित आदेश के बावजूद दूसरे-तीसरे वर्ष और तीसरे-पांचवें सेमेस्टर में प्रवेश नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए एनएसयूआई कार्यकर्ताओं और छात्रों ने बुधवार को पं. रविशंकर शुक्ल…
 17 September 2026
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक पद पर 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भाजपा का महीनेभर का ‘सेवा संकल्प अभियान’ गुरुवार से शुरू होगा। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर…
 17 September 2026
सीजीपीएससी पर्चा लीक मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 2021 के साथ अब 2020 में हुई परीक्षा की भी जांच शुरू कर दी है। ईडी की ओर से जारी बयान…
 17 September 2026
छत्तीसगढ़ में फिलहाल बारिश कमजोर है। पिछले 24 घंटे में ज्यादातर जिले सूखे रहे, जबकि कुछ जगहों पर हल्की बारिश हुई। सरायपाली और कटेकल्याण में 10-10 मिमी बारिश दर्ज की…
 17 September 2026
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में युवक ने खुद को बीट्स पिलानी से B.Tech और जयपुर की कंपनी में 48 लाख रुपए सालाना सैलरी पर काम करने वाला बताकर युवती से शादी…
 17 September 2026
रायपुर में गणेश उत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। शहर में अलग-अलग थीम पर गणेश पंडाल और अनोखी मूर्तियां आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। कहीं 20 फीट लंबे…
 17 September 2026
2013 में झीरम घाटी में कांग्रेस नेताओं समेत 29 लोगों की हत्या के मामले में जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 दोषियों को फांसी की सजा सुनाई है। इनमें 2 महिला…
 16 September 2026
कोरबा । कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में विभागवार लंबित प्रकरणों, टीएल मामलों, जनशिकायतों तथा शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति की समीक्षा…
Advt.