कैबिनेट मंत्री ने सुपोषण के लिए यूनिसेफ द्वारा प्रस्तावित कार्ययोजना का किया शुभारंभ

Updated on 04-10-2024 12:16 PM

कोरबा । उद्योग, वाणिज्य, व्यापार एवं श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में महिला बाल विकास विभाग के तहत सुपोषण हेतु यूनिसेफ द्वारा प्रस्तावित कार्ययोजना का शुभारंभ किया। उन्होंने कोरबा विकासखण्ड में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों में दर्ज मध्यम एवं गंभीर कुपोषित बच्चों के लिए सी-सेम कार्यक्रम अंतर्गत अतिरिक्त पौष्टिक आहार संवर्धित टीएचआर किट का वितरण किया। इस अवसर पर कलेक्टर अजीत वसंत, एसपी सिद्धार्थ तिवारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग रेणू प्रकाश उपस्थित थे।

मंत्री श्री देवांगन ने यूनिसेफ द्वारा प्रस्तावित सुपोषण किट बिंदिया नकटीखार, धुरवी महंत कोरबा (ग्रामीण) भदरापारा, विजेता, प्रिया देवांगन भदरापारा के बच्चों को अतिरिक्त पौष्टिक आहार संवर्धित टीएचआर किट प्रदान की। बच्चों को किट वितरण करते हुए उन्होंने कहा कि बच्चों का समय-समय पर वजन कराएं, उनके स्वास्थ्य जांच कराएं तथा उन्हें पौष्टिक आहार देंवें। उन्होंने कहा कि जिला खनिज संस्थान न्यास मद के माध्यम से कोरबा जिले को विकसित करने के साथ ही सजाने व संवारने का प्रयास किया जा रहा है। स्कूली बच्चों को डीएमएफ मद से नाश्ता भी प्रदान किया जा रहा है।

महिला एवं बाल विकास अधिकारी रेणू प्रकाश ने बताया कि एकीकृत बाल विकास परियोजना कोरबा (शहरी) एवं परियोजना कोरबा (ग्रामीण) के 04 कुपोषित बच्चों को संवर्धित टीएचआर तथा बुकलेट प्रदान कर पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शुरूआत की गई। यह संवर्धित टीएचआर बीज निगम द्वारा प्रदान किया जायेगा। जिसमें 01 गंभीर कुपोषित बच्चे को एक माह में 04 पैकेट टीएचआर तथा आगामी चार माह में प्रति बच्चा 16 पैकेट दिए जाएंगे। मध्यम कुपोषित हेतु एक बच्चे को एक माह में 04 पैकेट टीएचआर तथा आगामी दो माह में प्रति बच्चा 8 पैकेट प्रदान किया जाएगा। कार्ययोजना अंतर्गत बच्चों के देखभाल हेतु कर्मचारियों का प्रशिक्षण, अतिरिक्त पौष्टिक आहार, आवश्यक सप्लीमेंट्स आदि प्रदान किया जाएगा। उक्त कार्य हेतु दर्ज 1518 कुपोषित बच्चों के लिए लगभग 26 लाख की राशि स्वीकृत की गई है। इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका सहित अन्य विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 October 2026
छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के साथ ही मौसम का मिजाज बदल गया है। प्रदेश में बारिश की एक्टिविटी थमने से अब दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में मां-बेटी की हत्या और रेप के मामले में कोर्ट में चार्जशीट पेश की गई। प्रत्यक्ष गवाही के अभाव में पुलिस ने फॉरेंसिक और डिजिटल सबूतों के…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में स्कूल प्रिंसिपल ने चोरों का गैंग बनाया, फिर कृषि अधिकारी बनकर सर्वे के नाम पर सूने मकानों को टारगेट करते थे। सर्वे करने की बात कहते…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के कोरबा में रेप के आरोपी का अस्पताल में आराम फरमाते हुए वीडियो सामने आया है। वीडियो में आरोपी पवन महतो मोबाइल पर बात करते और गुटखा खाते नजर…
 12 October 2026
रायपुर में भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच टी-20 सीरीज का रोमांच जल्द शुरू होने वाला है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कैप्टन स्मृति मंधाना और उनकी…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में टीचर रजनी बरेठ और उसके 12वीं में पढ़ने वाले बेटे सुजल बरेठ की हत्या मामले में लव अफेयर और पैसों के विवाद का एंगल सामने आया…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में गणित का सवाल हल नहीं कर पाने पर शिक्षक ने 8 साल की छात्रा की पिटाई कर दी। शिक्षक भागचंद चतुर्वेदी ने बच्ची के गाल…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। आरोपी ने घर में घुसकर मां और बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों की…
 10 October 2026
बिलासपुर । राज्यपाल  रमेन डेका ने कहा कि जूडो केवल एक खेल नहीं, बल्कि साहस, आत्मसंयम, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम है। यह विपरीत परिस्थितियों में धैर्य…
Advt.