कैबिनेट मंत्री श्री मोहम्मद अकबर जिले के अंतिम छोर में बसे ग्राम कुड़की, भूरसीपकरी, कोयलारी पहुंचे

Updated on 18-02-2023 08:08 PM

मंत्री श्री अकबर ने ग्रामीणों के साथ जमीन पर बैठकर लगाई जनचौपाल, ग्रामीणों से सीधा संवाद कर सभी की समस्याएं, मांग और शिकायतें सुनी

ग्रामीणों ने कहा- पहली बार कोई मंत्री हमर गांव आए हे

मंत्री श्री अकबर ने ग्राम भूरसीपकरी में ग्रामीणों के साथ भोजन किया

कवर्धा, 17 फरवरी 2023

प्रदेश के वन, परिवहन, आवास, पर्यावरण, विधि विधायी तथा जलवायु परिवर्तन मंत्री व कवर्धा विधायक श्री मोहम्मद अकबर जिले के अंतिम छोर में बसे सुदूर वनांचल ग्राम कुड़की, भूरसीपकरी और कोयलारी के ग्रामवासियों से सीधा संवाद करने पहुंचे। जिला मुख्यालय से दूर ग्राम कुड़की में पहली बार कोई मंत्री पहुंचे। जहां अभी तक कोई भी मंत्री नहीं आए थे। मंत्री श्री अकबर ने ग्रामीणों के साथ जमीन पर बैठकर जनचौपाल लगाई और एक-एक कर सभी की समस्याएं, मांग और शिकायतें सुनी। मंत्री श्री अकबर ने ग्रामीणों के साथ बैठकर भोजन किया। ग्रामीण मंत्री को अपने समक्ष पाकर खुश हुए। इस दौरान ग्रामीणों ने कहा कि पहली बार कोई मंत्री हमर गांव आए हे, हमन ला अब लगत हे हमर समस्या दूर हो जाहि... हमन ला बहुत खुशी होवत हे.... मंत्री जी हमर गांव में एक ठन रोड़ बन जाहि त हमर आए जाए बार सहूलियत होही.... झिरिया में लगे मोटर बन जाहि त पानी में सुविधा होही........ कुछ ऐसे ही अपनों बातों को सहजता के साथ मंत्री श्री मोहम्मद अकबर के समक्ष रखे।
प्रदेश के वन, परिवहन, आवास, पर्यावरण तथा जलवायु परिवर्तन मंत्री तथा कवर्धा विधायक श्री मोहम्मद अकबर वनांचल क्षेत्रों के निवासियों की मांग, शिकायत और समस्याओं को जानने उनके गांव तक पहुंच रहे है। वहां ग्रमीणजनों के साथ जमीन पर बैठ कर जन-चौपाल लगाकर क्षेत्र के आम-जनों से सीधा संवाद कर रहे है। इसी कड़ी में उन्होंने क्षेत्र के आम-जनों से सीधा संवाद किया और एक-एक कर सभी की समस्याएं, मांग और शिकायतें सुनी। कैबिनेट मंत्री श्री अकबर ने लोगों की सभी मांगों को ध्यानपूर्वक सुनते हुए सभी मांग, शिकायत और समस्याओं को अपनी डायरी में नोट भी कराया। इस दौरान मंत्री श्री अकबर ने ग्राम कुड़की में मंच के लिए 2 लाख रुपए की घोषणा की। वही झिरिया के मोटर खराबी की जानकारी होने पर ठीक करने तत्काल अधिकारियों को निर्देश दिए। मंत्री श्री अकबर ने कहा कि ग्राम मुख्यालय में भेंट मुलाकात रखने का उद्देश्य ग्रामीणों से सीधा संवाद कर मांग, शिकायत और समस्याओं को जानकर उसे दूर करना है। इस दौरान ग्रामीणों ने अपनी बात सीधा मंत्री के सामने रखी। केबिनेट मंत्री श्री अकबर ने कहा कि सभी समस्याओं, मांग और शिकायतों को नोट किया गया है, परीक्षण के बाद सभी पर उचित कार्यवाही करते हुए मांगों को पूरा करने का पूरा प्रयास किया जाएगा।
केबिनेट मंत्री श्री अकबर से ग्रामवासियों ने रोड की मांग की। उन्होंने बताया की गांव दो भाग में बटा हुआ है। बीच में पुल की आवश्यकता है। ग्राम सेमसाटा में मंगल भवन की मांग, वन पट्टा की मांग की। ग्रामवासियों ने बताया कि दरई से कुडकी तक सड़क बनने से गांव में पहुंचने की दूरी कम हो जाएगी। मंत्री ने वन विभाग के एसडीओ को परीक्षण करने के निर्देश दिए। ग्रामवासियों ने ग्राम भुरसीपकरी में स्कूल में मरम्मत करने की मांग की। वही गांव की महिला ने वृद्धा पेंशन नही मिलने की जानकारी दी। सचिव ने बताया कि पेंशन खाते में आ गया है। मंत्री श्री अकबर ने सचिव को निर्देश दिए कि जो खाते से पैसा नही निकाल पाए है, सचिव सभी का पैसा निकल में सहायता करे। इस प्रकार ग्रामीणों ने विभिन्न मांगो से मंत्री को अवगत कराया। इस अवसर पर कृषि उपज मंडी अध्यक्ष श्री नीलकंठ साहू, उपाध्यक्ष श्री चोवाराम साहू, जिला पंचायत सदस्य श्री मुखीराम मरकाम, श्री अगमदास अनंत, श्री लमतु बैगा, श्री श्याम तंबोली सहित जनप्रतिनिधि, ग्रामीण उपस्थित थे।
समाचार क्रमांक-208/निखलेश



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
सारंगढ़ बिलाईगढ़।कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने सीएम हेल्पलाइन में आए आवेदन का त्वरित निराकरण करते हुए उनके मांग पर आवश्यक प्रक्रिया कर उन्हें लाभान्वित किया है। जिले के आवेदक दीपक…
 08 August 2026
सारंगढ़ बिलाईगढ़। कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के निर्देश और कार्यपालन अभियंता रमाशंकर कश्यप के मार्गदर्शन में जन जल जागरूकता पखवाड़ा के अंतर्गत विकासखंड बिलाईगढ़ के ग्राम पंचायत कोरकोटी एवं आश्रित…
 08 August 2026
राजनांदगांव। कलेक्टर  जितेन्द्र यादव ने आज राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सुंदरा स्थित पटवारी कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालय में राजस्व प्रकरणों के निराकरण की स्थिति की जानकारी लेते…
 08 August 2026
रायपुर। विवेकानंद नगर ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास में तप,त्याग,साधना,आराधना का क्रम जारी है। तप की श्रृंखला में 7 अगस्त से गिरनार नेमी तप प्रारंभ हुआ। 22 दिवसीय इस…
 08 August 2026
दुर्ग । राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर दुर्ग के निजी होटल में आयोजित हथकरघा प्रदर्शनी में भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय ने प्रदर्शनी का…
 08 August 2026
भिलाई l शासकीय नवीन महाविद्यालय, रिसाली में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP)-2020 के तहत आयोजित दीक्षारंभ एवं इंडक्शन कार्यक्रम में दुर्ग ग्रामीण विधायक एवं राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र…
 08 August 2026
रायपुर। राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर मुख्यमंत्री साय पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित प्रदेश स्तरीय बुनकर सम्मेलन एवं स्वदेशी प्रदर्शनी में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने रेशम, हथकरघा, हस्तशिल्प,…
 08 August 2026
कवर्धा। धर्म, संस्कृति और आध्यात्मिक आस्था की नगरी कवर्धा के सौंदर्यीकरण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया जा रहा है। उपमुख्यमंत्री व कवर्धा विधायक विजय शर्मा की मंशानुरूप…
 08 August 2026
कवर्धा। गुरुकुल पब्लिक स्कूल में जिला स्तरीय अंतर्विद्यालयीन अंडर-19 फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन हुआ। इस प्रतियोगिता में गुरुकुल व एकाडेमिक वर्ल्ड स्कूल विजयी रहे। फाइनल प्रतियोगिता के अतिथि के रूप…
Advt.