आईईडी ब्लास्ट में घायल हुआ सीएएफ का जवान, 3 बम बरामद...

Updated on 12-02-2024 05:18 PM

बीजापुर। जिले में रविवार को नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी में विस्फोट होने से छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (सीएएफ) का एक जवान घायल हो गया। एक अधिकारी ने बताया कि डुमरीपलनार और तिमेनार गांवों के बीच विस्फोट स्थल से 5 किलोग्राम वजन वाले तीन आईईडी भी बरामद किए गए।

उन्होंने बताया कि विस्फोट सुबह करीब नौ बजे हुआ, जब सुरक्षाकर्मियों की एक टीम इलाके में निगरानी अभियान पर निकली थी। उन्होंने बताया कि सीएएफ का एक जवान आईईडी के संपर्क में आ गया, जिससे विस्फोट हो गया। जवान के पैर में चोटें आईं और उसे नेलसनार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से उसे दंतेवाड़ा जिला अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया।



उन्होंने कहा कि आगे के इलाज के लिए उन्हें हवाई मार्ग से रायपुर ले जाया जाएगा। सुरक्षाकर्मियों ने घटनास्थल से 5 किलोग्राम वजन वाली तीन प्रेशर आईईडी भी बरामद की और उन्हें निष्क्रिय कर दिया। अधिकारी ने बताया कि इलाके में तलाशी अभियान चल रहा है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 October 2026
कोरबा । कोरबा जिले के विकासखंड कोरबा अंतर्गत पोड़ीबहार वार्ड निवासी रामानंद बिंझवार के लिए अपना पक्का घर बनाना लंबे समय से एक सपना था। सीमित आर्थिक संसाधनों के कारण…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा शहर के पथर्रीपारा वार्ड निवासी उत्तमाबाई पति रमाकांत के लिए अपनी बेटी की पढ़ाई जारी रखना महत्वपूर्ण था। श्रमिक कार्ड बनने के बाद उन्हें छत्तीसगढ़ भवन एवं…
 17 October 2026
कोरबा। शहर के पास रहने वाले साहिबलाल कर्स के परिवार के लिए बिजली बिल का बढ़ता खर्च चिंता का विषय था। हर महीने बिल जमा करने से घरेलू बजट पर…
 17 October 2026
कोरबा । जिले के पाली विकासखंड के ग्राम चोढा का जय माँ चोढा रानी स्व सहायता समूह मत्स्य पालन के माध्यम से अपनी आजीविका को मजबूत कर रहा है। पहले…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा जिले की ग्राम पंचायत बोइदा निवासी श्रीमती नेहा मरावी को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत द्वितीय बालिका के जन्म पर ₹6,000 की आर्थिक सहायता प्राप्त हुई।…
 17 October 2026
कोरबा । बारिश थमने के बाद अब दूरस्थ वनांचल की उन सड़कों पर काम शुरू हो गया है, जिनसे गांवों और बसाहटों का रोजमर्रा का जीवन जुड़ा है। प्रधानमंत्री ग्राम…
 17 October 2026
कोरबा । रबी सीजन 2026-27 में किसानों को रासायनिक उर्वरकों के वितरण के लिए नई डिजिटल व्यवस्था लागू की जा रही है। कृषि विभाग द्वारा फ्रेमवर्क फॉर फर्टिलाइजर सेल थ्थ्ै…
 17 October 2026
कोरबा । लोक निर्माण विभाग के सचिव  मुकेश कुमार बंसल ने आज कोरबा जिले में निर्माणाधीन सड़कों का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता का जायजा लिया। उन्होंने विभागीय…
 17 October 2026
अम्बिकापुर । शासन की कृषक हितैषी योजनाएं किसानों को खेती में नवाचार अपनाने और अपनी आय बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित कर रही हैं। कृषक उन्नति योजना के माध्यम से किसानों…
Advt.